शहर में अलग-अलग टीमें लगातार सर्वे कर रही हैं। अब तक 49 में से 21 वार्डों में सर्वे पूरा हो गया है। लोगों से स्वास्थ्य की जानकारी लेने के साथ ही पूछा जा रहा है कि वे किसी दूसरे शहर से तो नहीं आए हैं। शहरवासियों की सेहत का हाल जानने के लिए आंगनवाड़ी, आशा, एएनएम, शिक्षक और पुलिसकर्मी की टीम बनाई गई है। यह टीम अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर लोगों से पूछताछ कर रही है। अब तक 40 हजार से ज्यादा घरों में लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। इधर, क्वारंटाइन में रह रहे लोगों का फॉलोअप लेने के लिए कंट्रोल रूम से फोन भी लगाए जा रहे हैं। मंगलवार को उन लोगों को फोन लगाए गए जिनका सैंपल लिया गया है। ऐसे 167 लोगों को फोन लगाकर फॉलोअप लिया। सर्वे प्रभारी लोकेश वैष्णव ने बताया करीब 30 से 40 लोगों के फोन बंद मिले हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Health survey team are taking follow-up samples for which, more than 30 people received phone calls


शहर में अलग-अलग टीमें लगातार सर्वे कर रही हैं। अब तक 49 में से 21 वार्डों में सर्वे पूरा हो गया है। लोगों से स्वास्थ्य की जानकारी लेने के साथ ही पूछा जा रहा है कि वे किसी दूसरे शहर से तो नहीं आए हैं।
शहरवासियों की सेहत का हाल जानने के लिए आंगनवाड़ी, आशा, एएनएम, शिक्षक और पुलिसकर्मी की टीम बनाई गई है। यह टीम अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर लोगों से पूछताछ कर रही है। अब तक 40 हजार से ज्यादा घरों में लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। इधर, क्वारंटाइन में रह रहे लोगों का फॉलोअप लेने के लिए कंट्रोल रूम से फोन भी लगाए जा रहे हैं। मंगलवार को उन लोगों को फोन लगाए गए जिनका सैंपल लिया गया है। ऐसे 167 लोगों को फोन लगाकर फॉलोअप लिया। सर्वे प्रभारी लोकेश वैष्णव ने बताया करीब 30 से 40 लोगों के फोन बंद मिले हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Health survey team are taking follow-up samples for which, more than 30 people received phone calls


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2K4x5s5
via IFTTT

No comments:

Post a Comment