बेहट क्षेत्र में फुले का पुरा में एक युवक ने पत्नी द्वारा मोबाइल पर बात करने से दुखी होकर फांसी लगाकर खुदकुशी करने की कोशिश की। पति फांसी लगा पाता, इससे पहले ही पत्नी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस के पहुंचने पर युवक जंगल की ओर भागा, जिसे पुलिस ने पीछा कर पकड़ा। बाद में युवक को समझाइश दी और पत्नी ने मोबाइल पर बात न करने का भरोसा दिया। इसके बाद दोनों को पुलिस ने परिजन के साथ भेज दिया। बेहट के फुले का पुरा में रहने वाले युवक की दो माह पूर्व ही शादी हुई थी। ससुराल में पत्नी लगातार मोबाइल पर बात करती थी। इस पर युवक ने पत्नी को भी समझाया भी लेकिन उसने फोन पर बात करना बंद नहीं किया। शनिवार की शाम युवक की नींद खुली तब पत्नी मोबाइल पर बात कर रही थी। जब उसने पूछा तो पत्नी ने कॉल काट दी और कॉल डिलीट कर दिया। इस पर दुखी होकर पति ने खुदकुशी की धमकी देते हुए साफी का फंदा बना लिया। पत्नी ने परिजन को बुलाया और पुलिस कंट्रोल रूम को भी सूचना दी। सूचना पर पुलिस ने बेहट थाने से डायल 100 ने मौके पर पहुंची। एफआरवी को देख युवक जंगल में भाग गया, पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ा। शराब तस्कर पकड़ा हजीरा पुलिस ने एक शराब तस्कर पकड़ा है। उसने वॉशरूम में शराब की पेटियां छिपा रखी थीं। उसके यहां 11 पेटी अवैध शराब मिली है। टीआई हजीरा आलोक परिहार ने बताया कि सूचना पर एक सिपाही को ग्राहक बनाकर भेजा। यहां उसने शराब खरीद ली। कुछ ही देर में पुलिस फोर्स पहुंच गया। नरेंद्र किरार को पकड़ लिया, जबकि नरेंद्र उर्फ घोड़ा फरार हो गया। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Angry young man was hanged by wife, police saved


बेहट क्षेत्र में फुले का पुरा में एक युवक ने पत्नी द्वारा मोबाइल पर बात करने से दुखी होकर फांसी लगाकर खुदकुशी करने की कोशिश की। पति फांसी लगा पाता, इससे पहले ही पत्नी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस के पहुंचने पर युवक जंगल की ओर भागा, जिसे पुलिस ने पीछा कर पकड़ा। बाद में युवक को समझाइश दी और पत्नी ने मोबाइल पर बात न करने का भरोसा दिया। इसके बाद दोनों को पुलिस ने परिजन के साथ भेज दिया।
बेहट के फुले का पुरा में रहने वाले युवक की दो माह पूर्व ही शादी हुई थी। ससुराल में पत्नी लगातार मोबाइल पर बात करती थी। इस पर युवक ने पत्नी को भी समझाया भी लेकिन उसने फोन पर बात करना बंद नहीं किया। शनिवार की शाम युवक की नींद खुली तब पत्नी मोबाइल पर बात कर रही थी। जब उसने पूछा तो पत्नी ने कॉल काट दी और कॉल डिलीट कर दिया। इस पर दुखी होकर पति ने खुदकुशी की धमकी देते हुए साफी का फंदा बना लिया। पत्नी ने परिजन को बुलाया और पुलिस कंट्रोल रूम को भी सूचना दी। सूचना पर पुलिस ने बेहट थाने से डायल 100 ने मौके पर पहुंची। एफआरवी को देख युवक जंगल में भाग गया, पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ा।
शराब तस्कर पकड़ा
हजीरा पुलिस ने एक शराब तस्कर पकड़ा है। उसने वॉशरूम में शराब की पेटियां छिपा रखी थीं। उसके यहां 11 पेटी अवैध शराब मिली है। टीआई हजीरा आलोक परिहार ने बताया कि सूचना पर एक सिपाही को ग्राहक बनाकर भेजा। यहां उसने शराब खरीद ली। कुछ ही देर में पुलिस फोर्स पहुंच गया। नरेंद्र किरार को पकड़ लिया, जबकि नरेंद्र उर्फ घोड़ा फरार हो गया।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Angry young man was hanged by wife, police saved


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2V1z3Q8
via IFTTT

No comments:

Post a Comment