लॉक डाउन में ग्रीन जाेन की सुविधा में दो दिन पुराने अनुभव खराब रहने पर मंगलवार को पुलिस और प्रशासन फिर सख्त हाे गया। सब्जी और अन्य सामान की खरीदारी के नाम पर लोग वाहनों को लेकर बाजारों में आ गए। लॉकडाउन का समय पूरा होते ही जब ये खलनायक बाजार की सड़कों पर नजर आए तो इन्हें गांधी पार्क पर एकत्रित किया गया। इसके बाद हाथों में पंपलेट थमाया गया जिस पर लिखा था हम हैं कोरोना वायरस के सहयोगी। इनको पंपलेट नहीं मिले उन्हें हाथ ऊपर रखने की सजा दी गई। इसके बाद लॉकडाउन का पालन करने की नसीहत दी और जुर्माना वूसल कर छोड़ दिया। ऐसा दण्ड पुलिस और प्रशासन को चुनौती देने वालों पर लगाया गया। दो दिन की छूट से बिगड़े माहौल को फिर से सख्त करने के लिए पुलिस और प्रशासन ने मंगलवार को कड़ी मशक्कत की। आदेश का पालन न करने पर बाइक पर सवार दो लोगों पर कार्रवाई की गई। इस दौरान कई लाेग अकारण एक बाइक पर तीन लोग बैठकर यहां से वहां भ्रमण करते हुए नजर आए। ऐसे लोगों को गांधी पार्क पर रोककर लॉकडाउन का उल्लंघन करने का दोषी माना। पुलिस और प्रशासन को खुली चुनौती देकर खरीदारी कर रहे लोगों में से जिन लोगों ने मास्क नहीं लगाया उन्हें भी जुर्माना भरना पड़ा। गांधी पार्क पर तहसीलदार इसरार खान और टीआई पीपी मुदगिल के निर्देशन पर लॉकडाउन समय सीमा होने के बाद कार्रवाई हुई तो कुछ ही देर में शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। इस बीच 100 से अधिक लोगों से करीब 10 हजार से अधिक रुपए की वसूली की। कोरोना के खात्मे के लिए तपस्या कर रहे अशोकनगर के लोग, इनकी सुरक्षा को दांव पर मत लगाइए एक तरफ हर दिन शहर और जिले में लॉकडाउन के उल्लंघन की तस्वीरें आ रही हैं तो वहीं लाखों लोग ऐसे हैं जो 24 मार्च के बाद से घरों में कैद होकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं। इनमें से कई लोगों के विवाह कैंसिल हो गए तो कई लोग इलाज कराने बाहर नहीं जा पा रहे हैं। करोड़ों रुपए का व्यापार प्रभावित हो रहा है, पर शहर को सुरक्षित बनाए रखने लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं। कोरोना के लिए तपस्या कर रहे अशोकनगर के ऐसे लोगों की सुरक्षा को दाव पर नहीं लगाए। लॉकडाउन का पालन करें, जिससे जिला ग्रीन जोन में ही बना रहे। यहां भी करना पड़ी मशक्कत सौदा पत्रक के तहत मंगलवार को कृषि मंडी के अनाज व्यापारी रातीखेड़ा गांव में सैंपल देखकर खरीदी के लिए पहुंचे। इस दौरान जब वहां खरीदी के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन देखने नहीं मिला तो जानकारी लगने पर प्रशासन की टीम भी गांव पहुंची। जहां उन्होंने पहुंचकर व्यवस्था बनवाकर सैंपल दिखवाए। मंडी रोड पर सीमेंट और सरिया बेचने पर की गई कार्रवाई शहर में लॉकडाउन का उल्लंघन तोड़ने से लोग बाज नहीं आ रहे हैं। खासकर बड़े व्यापारी भी इसका उल्लंघन करने में कसर नहीं छोड़ रहे हैं। शहर के मंडी रोड पर जैन ट्रेडर्स फर्म पर रिंकू पुत्र सुरेशचंद जैन को सीमेंट सरिया बेचने पर धारा 188 की कार्रवाई की गई। कलेक्टर ने दिए पंप को दो दिन बंद करवाने के आदेश कलेक्टर डाॅ. मंजू शर्मा के भ्रमण दौरान वॉटर वक्स के सामने पेट्रोलपंप पर एक बाइक पर सवार दो लोग पेट्रोल भरवाने के लिए आए। वहीं पंप पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं होने पर कलेक्टर ने तहसीलदार इसरार खान को पेट्रोल पंप दो दिन बंद करवाने के मौखिक आदेश जारी किए। कियोस्क पर लगी थी भीड़ नहीं था साेशल डिस्टेंस एडवांस पैथोलॉजी गली में एसबीआई का कियोस्क चालू था और बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ थी। इसको देखते हुए तहसीलदार और टीआई कियोस्क पहुंचे और सेंटर को सील कर दिया। उन्होंने सेंटर संचालक को ग्राहकों के गांव और घरों पर ही पहुंचकर पैसे का भुगतान करने के निर्देश दिए। हालाकि बाद में संचालक को समझाइश पर छोड़ दिया गया। इसी तरह विदिशा रोड पर भी कियोस्क सेंटर जो कंगन स्टोर के बाहर हैं। वहां भी होल्ड स्पीकर कर लीड बैंक प्रबंधक से बात करवाई। लीड बैंक प्रबंधक ने कहा कि घर पहुंचकर ही संचालक ग्राहकों को पैसा पहुंचाएंगे। अगर ऐसा नहीं करते हैं तो कार्रवाई करेंगे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Invoices created by more than 100 people, a petrol pump closed for two days, kiosk center also sealed


लॉक डाउन में ग्रीन जाेन की सुविधा में दो दिन पुराने अनुभव खराब रहने पर मंगलवार को पुलिस और प्रशासन फिर सख्त हाे गया। सब्जी और अन्य सामान की खरीदारी के नाम पर लोग वाहनों को लेकर बाजारों में आ गए। लॉकडाउन का समय पूरा होते ही जब ये खलनायक बाजार की सड़कों पर नजर आए तो इन्हें गांधी पार्क पर एकत्रित किया गया। इसके बाद हाथों में पंपलेट थमाया गया जिस पर लिखा था हम हैं कोरोना वायरस के सहयोगी। इनको पंपलेट नहीं मिले उन्हें हाथ ऊपर रखने की सजा दी गई। इसके बाद लॉकडाउन का पालन करने की नसीहत दी और जुर्माना वूसल कर छोड़ दिया। ऐसा दण्ड पुलिस और प्रशासन को चुनौती देने वालों पर लगाया गया।
दो दिन की छूट से बिगड़े माहौल को फिर से सख्त करने के लिए पुलिस और प्रशासन ने मंगलवार को कड़ी मशक्कत की। आदेश का पालन न करने पर बाइक पर सवार दो लोगों पर कार्रवाई की गई। इस दौरान कई लाेग अकारण एक बाइक पर तीन लोग बैठकर यहां से वहां भ्रमण करते हुए नजर आए। ऐसे लोगों को गांधी पार्क पर रोककर लॉकडाउन का उल्लंघन करने का दोषी माना। पुलिस और प्रशासन को खुली चुनौती देकर खरीदारी कर रहे लोगों में से जिन लोगों ने मास्क नहीं लगाया उन्हें भी जुर्माना भरना पड़ा। गांधी पार्क पर तहसीलदार इसरार खान और टीआई पीपी मुदगिल के निर्देशन पर लॉकडाउन समय सीमा होने के बाद कार्रवाई हुई तो कुछ ही देर में शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। इस बीच 100 से अधिक लोगों से करीब 10 हजार से अधिक रुपए की वसूली की।

कोरोना के खात्मे के लिए तपस्या कर रहे अशोकनगर के लोग, इनकी सुरक्षा को दांव पर मत लगाइए
एक तरफ हर दिन शहर और जिले में लॉकडाउन के उल्लंघन की तस्वीरें आ रही हैं तो वहीं लाखों लोग ऐसे हैं जो 24 मार्च के बाद से घरों में कैद होकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं। इनमें से कई लोगों के विवाह कैंसिल हो गए तो कई लोग इलाज कराने बाहर नहीं जा पा रहे हैं। करोड़ों रुपए का व्यापार प्रभावित हो रहा है, पर शहर को सुरक्षित बनाए रखने लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं। कोरोना के लिए तपस्या कर रहे अशोकनगर के ऐसे लोगों की सुरक्षा को दाव पर नहीं लगाए। लॉकडाउन का पालन करें, जिससे जिला ग्रीन जोन में ही बना रहे।

यहां भी करना पड़ी मशक्कत
सौदा पत्रक के तहत मंगलवार को कृषि मंडी के अनाज व्यापारी रातीखेड़ा गांव में सैंपल देखकर खरीदी के लिए पहुंचे। इस दौरान जब वहां खरीदी के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन देखने नहीं मिला तो जानकारी लगने पर प्रशासन की टीम भी गांव पहुंची। जहां उन्होंने पहुंचकर व्यवस्था बनवाकर सैंपल दिखवाए।

मंडी रोड पर सीमेंट और सरिया बेचने पर की गई कार्रवाई
शहर में लॉकडाउन का उल्लंघन तोड़ने से लोग बाज नहीं आ रहे हैं। खासकर बड़े व्यापारी भी इसका उल्लंघन करने में कसर नहीं छोड़ रहे हैं। शहर के मंडी रोड पर जैन ट्रेडर्स फर्म पर रिंकू पुत्र सुरेशचंद जैन को सीमेंट सरिया बेचने पर धारा 188 की कार्रवाई की गई।

कलेक्टर ने दिए पंप को दो दिन बंद करवाने के आदेश
कलेक्टर डाॅ. मंजू शर्मा के भ्रमण दौरान वॉटर वक्स के सामने पेट्रोलपंप पर एक बाइक पर सवार दो लोग पेट्रोल भरवाने के लिए आए। वहीं पंप पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं होने पर कलेक्टर ने तहसीलदार इसरार खान को पेट्रोल पंप दो दिन बंद करवाने के मौखिक आदेश जारी किए।
कियोस्क पर लगी थी भीड़ नहीं था साेशल डिस्टेंस
एडवांस पैथोलॉजी गली में एसबीआई का कियोस्क चालू था और बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ थी। इसको देखते हुए तहसीलदार और टीआई कियोस्क पहुंचे और सेंटर को सील कर दिया। उन्होंने सेंटर संचालक को ग्राहकों के गांव और घरों पर ही पहुंचकर पैसे का भुगतान करने के निर्देश दिए। हालाकि बाद में संचालक को समझाइश पर छोड़ दिया गया। इसी तरह विदिशा रोड पर भी कियोस्क सेंटर जो कंगन स्टोर के बाहर हैं। वहां भी होल्ड स्पीकर कर लीड बैंक प्रबंधक से बात करवाई। लीड बैंक प्रबंधक ने कहा कि घर पहुंचकर ही संचालक ग्राहकों को पैसा पहुंचाएंगे। अगर ऐसा नहीं करते हैं तो कार्रवाई करेंगे।




Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Invoices created by more than 100 people, a petrol pump closed for two days, kiosk center also sealed


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2yBcoRT
via IFTTT

No comments:

Post a Comment