सोशल डिस्टेंस कोरोना वायरस से बचाव के लिए जरूरी है, जिसके लिए पुलिस और प्रशासन लॉकडाउन के दौरान पालन करा रही है लेकिन कलेक्टोरेट में ही सोशल डिस्टेंस का यह नियम टूट रहा है। कारण है राशन पर्ची नहीं मिलना। कई ऐसे परिवार हैं जिनको राशन की पर्ची नहीं मिली। इसके चलते वे हर दिन खाद्य विभाग कार्यालय पहुंच रहेे हैं। अधिकारियों के न पहुंचने पर लोग कार्यालय के बाहर ही बैठ जाते हैं। देखते ही देखते उनकी संख्या बढ़ जाती है। मंगलवार को खाद्य विभाग जैसे ही खुला वहां राशन पर्ची की समस्या लेकर लोगों की भीड़ लग गई।
कार्यालय के अंदर और बाहर लोग खड़े रहे। बाद में कलेक्टर डॉ.मंजू शर्मा को इसकी जानकारी लगी तो उन्होंने व्यवस्था सुधरवाई लेकिन कुछ देेर बाद ही फिर महिलाओं की लम्बी कतार लग गई। हालांकि इन लाेगाें की जाे समस्या है वो भी छोटी नहीं है। पर्ची लेने आने वाली महिलाओं का कहना है कि बच्चों को खिलाने के लिए कुछ भी नहीं है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XW87U2
via IFTTT
No comments:
Post a Comment