(अमित मिश्रा)दिल्ली मरकज से जुड़े तब्लीगी जमात के लोगों तक पहुंचने के लिए हर राज्य में पुलिस और प्रशासन अलर्ट है। इनके संपर्क में आए दूसरे लाेग भी कोरोना पॉजीटिव निकले। ग्वालियर में तब्लीगी जमात के 11 लोग मिले थे। शहर के कुछ और लोगों के मरकज में शामिल होने का संदेह है। एक वरिष्ठ पुलिस अिधकारी ने बताया कि इंटेंलीजेंस ब्यूरो ने मार्च में मरकज और उसके आसपास 194 लोगों की मौजूदगी मोबाइल के टावर लोकेशन से पाई, इसमें 24 मुस्लिम हैं जो ग्वालियर जिले के रहने वाले हैं। इनमें 18 अभी ग्वालियर में हैं। जबकि 6 लोग दिल्ली में ही रह रहे हंै। कोरोना संक्रमण का संदेह होने के कारण इनकी लिस्टिंग कर ली गई है। रेलवे कर्मचारी से लेकर सिपाही तक के नाम इस सूची में शामिल हैं। इन लाेगाें तक पहुंचने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अफसरों की टीम सर्वे कर रही हैं। सैंपलिंग कराने के साथ इनमें से 9 लोगों को श्याम वाटिका में क्वारेंटाइन कर दिया गया है। शेष को होम क्वारेंटाइन किया गया है। प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर 0751-2646605,06,08 जारी किए हैं, जिन पर मरकज से लौटे तब्लीगी जमात के लोगों की सूचना दी जा सकती है। सूचना देने वाले का नाम, पता गोपनीय रखा जाएगा और 1 हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। यह हैं वह लोग, जिनकी मार्च में दिल्ली में पाई गई लोकेशन अजहर पुत्र अंसार अहमद, छुट्टा की बजरिया अरशद पुत्र अब्दुल हनीफ खान निवासी जलाल खान की गोठ रोशन पुत्र मेहमूद खान, एबी रोड बहोड़ापुर जब्बार पुत्र समद खान, बहोड़ापुर मोहम्मद सुहैल पुत्र शब्बीर हुसैन, किलागेट सैयद अहमद, ट्रिपल आईटीएम के पास, दिल्ली में रह रहे हैं अब्दुल रहमान पुत्र शरीफ खान, डबरा लियाकत अली, केके मारकेट, बाड़ा सलमान निवासी छुट्टा की बजरिया, अभी दिल्ली में रह रहे हैं इशरत अली पुत्र हशमत अल्ला खान निवासी आपागंज अब्दुल अजीज पुत्र अब्दुल लतीफ खान, गोमतीपुरा, डबरा कलीम पुत्र शब्बीर खान, पिछोर नवी अलम पुत्र शईद अहमद खान निवासी लोहिया बाजार शब्बीर पठान, सिंधी कॉलोनी, अभी दिल्ली में रह रहे हैं आकाश नाज निवासी गेंडे वाली सड़क अशीबली पुत्र शराफत अली, बहोड़ापुर यूसुफ पुत्र रशीद खान, बिरलानगर एजाज अंसारी पुत्र वसीर अहमद अंसारी निवासी थाटीपुर अरशद सुल्तानी पुत्र अब्दुल हनीफ खान, जलाल खान की गोठ नेहा पुत्री फरहान खान, मैना वाली गली, दिल्ली में रह रही हैं शफीक पुत्र सत्तान कुरैशी, बिजली घर कमर अलम निवासी मुरार, लेकिन अभी दिल्ली में रह रहे हैं अब्दुल शाही पुत्र अब्दुल लतीफ निवासी गोमतीपुरा डबरा जुबैन बानो निवासी राज नगर, डबरा ऐसे की जा रही पड़ताल: सभी के मोबाइल नंबर और पते के आधार पर पुलिस थानों के स्टाफ की मदद से प्रशासनिक टीम इन तक पहुंच रही है। इन लाेगाें और इनके परिवार की स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लेकर यह पता लगाया जा रहा है कि दिल्ली के बाद ये लाेग कहां-कहां गए। ग्वालियर में किन-किन लोगों से मिले। ऐसे लाेगाें की सूची भी तैयार हाे रही है। लिस्ट में एक व्यापारी का मोबाइल नंबर: जो लिस्ट बनी है, उसमें 25 मोबाइल नंबर हैं। इसमें से एक नंबर व्यापारी नरेश अग्रवाल का निकला है। नरेश से जब दैनिक भास्कर टीम ने बात की तो वह बोले कि उनका मरकज से कोई लेना देना नहीं। उनका नंबर लिस्ट में कैसे है, यह उन्हें नहीं पता। इस बारे में पुलिस और प्रशासनिक अफसरों को भी वह स्पष्टीकरण दे चुके हैं। मैंने दिल्ली में खरीदी की थी हम 16 मार्च की रात दिल्ली गए थे। उसके बाद मार्केट में जाकर खरीदारी की। हमारी भांजी की शादी 26 मार्च को थी। वहां दरगाह पर भी गए थे। दो दिन पहले प्रशासन की टीम आई थी। पूछताछ के बाद हमें 23 अप्रैल तक होम क्वारेंटाइन रहने की सलाह दी है।-अरशद सुल्तानी, गेंडेवाली सड़क कल जांच कराकर आए हैं ठेकेदार के यहां काम करता हूं। 13 मार्च को दिल्ली गया था। पिछले दिनों टीम जांच करने आई थी। मुरार अस्पतात में कल जांच कराकर आए हैं। मुझे होम क्वारेंटाइन किया गया है।-रोशन खान, बहोड़ापुर मैं टूर पर दिल्ली गया था एजी ऑफिस में काम करता हूं। टूर के सिलसिले में दिल्ली गया था। एक दिन का ही टूर था, 19 मार्च को वापस आ गए थे। अभी कुछ दिन पहले ही प्रशासन की टीम आई थी, पूछताछ करके चली गई। बीमारी संबंधी कोई लक्षण नहीं हैं। -इशरत अली, आपागंज मैं शादी में दिल्ली गया था मैं अपनी भांजी की शादी में दिल्ली गया था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भी संपर्क किया था, लेकिन ऐसे कोई लक्षण नहीं हैं। मैं मरकज में शामिल नहीं हुआ।-एजाज अहमद, सिपाही थाना जनकगंज जम्मू घूमने के लिए गया था रेलवे में कर्मचारी हूं। 16 मार्च को जम्मू घूमने के लिए गया था। काेराेना के लक्षण नहीं थे। शनिवार को मुरार अस्पताल में जाकर जांच करा ली है।-जब्बार खान, बहोड़ापुर सिपाही की करा दी है सैंपलिंग सिपाही एजाज अंसारी मार्च में तीन दिन दिल्ली में था। पूछताछ की तो वह बोला कि शादी में गया था और एक घंटे के लिए दरगाह पर गया था। उसकी सैंपलिंग करा दी गई है। -प्रीति भार्गव, टीआई, थाना जनकगंज जानकारी छिपाई तो कार्रवाई की जाएगी सायबर सेल की टीम ने टावर लोकेशन के आधार पर यह सूची बनाई है। अगर यह लोग मरकज में शामिल हुए होंगे और जानकारी छिपाई होगी तो कार्रवाई होगी। -नवनीत भसीन, एसपी Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today In March, 24 Muslim youth-women were located in Delhi, 18 of them are in Gwalior, so started sampling and quarantining.


(अमित मिश्रा)दिल्ली मरकज से जुड़े तब्लीगी जमात के लोगों तक पहुंचने के लिए हर राज्य में पुलिस और प्रशासन अलर्ट है। इनके संपर्क में आए दूसरे लाेग भी कोरोना पॉजीटिव निकले। ग्वालियर में तब्लीगी जमात के 11 लोग मिले थे। शहर के कुछ और लोगों के मरकज में शामिल होने का संदेह है। एक वरिष्ठ पुलिस अिधकारी ने बताया कि इंटेंलीजेंस ब्यूरो ने मार्च में मरकज और उसके आसपास 194 लोगों की मौजूदगी मोबाइल के टावर लोकेशन से पाई, इसमें 24 मुस्लिम हैं जो ग्वालियर जिले के रहने वाले हैं। इनमें 18 अभी ग्वालियर में हैं। जबकि 6 लोग दिल्ली में ही रह रहे हंै। कोरोना संक्रमण का संदेह होने के कारण इनकी लिस्टिंग कर ली गई है। रेलवे कर्मचारी से लेकर सिपाही तक के नाम इस सूची में शामिल हैं। इन लाेगाें तक पहुंचने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अफसरों की टीम सर्वे कर रही हैं। सैंपलिंग कराने के साथ इनमें से 9 लोगों को श्याम वाटिका में क्वारेंटाइन कर दिया गया है। शेष को होम क्वारेंटाइन किया गया है। प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर 0751-2646605,06,08 जारी किए हैं, जिन पर मरकज से लौटे तब्लीगी जमात के लोगों की सूचना दी जा सकती है। सूचना देने वाले का नाम, पता गोपनीय रखा जाएगा और 1 हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा।

यह हैं वह लोग, जिनकी मार्च में दिल्ली में पाई गई लोकेशन

  • अजहर पुत्र अंसार अहमद, छुट्टा की बजरिया
  • अरशद पुत्र अब्दुल हनीफ खान निवासी जलाल खान की गोठ
  • रोशन पुत्र मेहमूद खान, एबी रोड बहोड़ापुर
  • जब्बार पुत्र समद खान, बहोड़ापुर
  • मोहम्मद सुहैल पुत्र शब्बीर हुसैन, किलागेट
  • सैयद अहमद, ट्रिपल आईटीएम के पास, दिल्ली में रह रहे हैं
  • अब्दुल रहमान पुत्र शरीफ खान, डबरा
  • लियाकत अली, केके मारकेट, बाड़ा
  • सलमान निवासी छुट्टा की बजरिया, अभी दिल्ली में रह रहे हैं
  • इशरत अली पुत्र हशमत अल्ला खान निवासी आपागंज
  • अब्दुल अजीज पुत्र अब्दुल लतीफ खान, गोमतीपुरा, डबरा
  • कलीम पुत्र शब्बीर खान, पिछोर
  • नवी अलम पुत्र शईद अहमद खान निवासी लोहिया बाजार
  • शब्बीर पठान, सिंधी कॉलोनी, अभी दिल्ली में रह रहे हैं
  • आकाश नाज निवासी गेंडे वाली सड़क
  • अशीबली पुत्र शराफत अली, बहोड़ापुर
  • यूसुफ पुत्र रशीद खान, बिरलानगर
  • एजाज अंसारी पुत्र वसीर अहमद अंसारी निवासी थाटीपुर
  • अरशद सुल्तानी पुत्र अब्दुल हनीफ खान, जलाल खान की गोठ
  • नेहा पुत्री फरहान खान, मैना वाली गली, दिल्ली में रह रही हैं
  • शफीक पुत्र सत्तान कुरैशी, बिजली घर
  • कमर अलम निवासी मुरार, लेकिन अभी दिल्ली में रह रहे हैं
  • अब्दुल शाही पुत्र अब्दुल लतीफ निवासी गोमतीपुरा डबरा
  • जुबैन बानो निवासी राज नगर, डबरा

ऐसे की जा रही पड़ताल: सभी के मोबाइल नंबर और पते के आधार पर पुलिस थानों के स्टाफ की मदद से प्रशासनिक टीम इन तक पहुंच रही है। इन लाेगाें और इनके परिवार की स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लेकर यह पता लगाया जा रहा है कि दिल्ली के बाद ये लाेग कहां-कहां गए। ग्वालियर में किन-किन लोगों से मिले। ऐसे लाेगाें की सूची भी तैयार हाे रही है।

लिस्ट में एक व्यापारी का मोबाइल नंबर: जो लिस्ट बनी है, उसमें 25 मोबाइल नंबर हैं। इसमें से एक नंबर व्यापारी नरेश अग्रवाल का निकला है। नरेश से जब दैनिक भास्कर टीम ने बात की तो वह बोले कि उनका मरकज से कोई लेना देना नहीं। उनका नंबर लिस्ट में कैसे है, यह उन्हें नहीं पता। इस बारे में पुलिस और प्रशासनिक अफसरों को भी वह स्पष्टीकरण दे चुके हैं।

मैंने दिल्ली में खरीदी की थी
हम 16 मार्च की रात दिल्ली गए थे। उसके बाद मार्केट में जाकर खरीदारी की। हमारी भांजी की शादी 26 मार्च को थी। वहां दरगाह पर भी गए थे। दो दिन पहले प्रशासन की टीम आई थी। पूछताछ के बाद हमें 23 अप्रैल तक होम क्वारेंटाइन रहने की सलाह दी है।-अरशद सुल्तानी, गेंडेवाली सड़क
कल जांच कराकर आए हैं
ठेकेदार के यहां काम करता हूं। 13 मार्च को दिल्ली गया था। पिछले दिनों टीम जांच करने आई थी। मुरार अस्पतात में कल जांच कराकर आए हैं। मुझे होम क्वारेंटाइन किया गया है।-रोशन खान, बहोड़ापुर
मैं टूर पर दिल्ली गया था
एजी ऑफिस में काम करता हूं। टूर के सिलसिले में दिल्ली गया था। एक दिन का ही टूर था, 19 मार्च को वापस आ गए थे। अभी कुछ दिन पहले ही प्रशासन की टीम आई थी, पूछताछ करके चली गई। बीमारी संबंधी कोई लक्षण नहीं हैं। -इशरत अली, आपागंज
मैं शादी में दिल्ली गया था
मैं अपनी भांजी की शादी में दिल्ली गया था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भी संपर्क किया था, लेकिन ऐसे कोई लक्षण नहीं हैं। मैं मरकज में शामिल नहीं हुआ।-एजाज अहमद, सिपाही थाना जनकगंज
जम्मू घूमने के लिए गया था
रेलवे में कर्मचारी हूं। 16 मार्च को जम्मू घूमने के लिए गया था। काेराेना के लक्षण नहीं थे। शनिवार को मुरार अस्पताल में जाकर जांच करा ली है।-जब्बार खान, बहोड़ापुर

सिपाही की करा दी है सैंपलिंग
सिपाही एजाज अंसारी मार्च में तीन दिन दिल्ली में था। पूछताछ की तो वह बोला कि शादी में गया था और एक घंटे के लिए दरगाह पर गया था। उसकी सैंपलिंग करा दी गई है। -प्रीति भार्गव, टीआई, थाना जनकगंज
जानकारी छिपाई तो कार्रवाई की जाएगी
सायबर सेल की टीम ने टावर लोकेशन के आधार पर यह सूची बनाई है। अगर यह लोग मरकज में शामिल हुए होंगे और जानकारी छिपाई होगी तो कार्रवाई होगी।
-नवनीत भसीन, एसपी



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
In March, 24 Muslim youth-women were located in Delhi, 18 of them are in Gwalior, so started sampling and quarantining.


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3coHCL1
via IFTTT

No comments:

Post a Comment