पिछले 12 दिन से सब्जी किसान और ठेले वालों की प्रशासन के साथ चल रही लुकाछुपी अब खत्म हो जाएगी। सोमवार से शहर के 10 स्थानों से थोक में सब्जी की बिक्री करने वाले 46 लाइसेंसी कारोबार करेंगे। ये ठेले, ई-रिक्शा अथवा खुद ही रेट लिस्ट लगाकर घर-घर सब्जी पहुंचवाएंगे। इसका समय सुबह 7 बजे से 11 बजे तक रखा गया है। जिला प्रशासन द्वारा तय 10 स्थानों से सब्जी की खुदरा बिक्री नहीं होगी। यदि कोई थोक कारोबारी ऐसा करेगा तो उसका लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा। किसान यदि चाहें तो घर-घर जाकर भी सब्जी का विक्रय कर सकेंगे। सब्जी की बिक्री के दौरान सोशल डिस्टेंस, चेहरे पर मास्क लगाने व कीमतों पर नियंत्रण की जिम्मेदारी भी सब्जी विक्रेताओं की होगी। उल्लेखनीय है कि 1 अप्रैल से प्रशासन ने सब्जी की बिक्री पर रोक लगा रखी थी। बैरायटी मिलेगी और कीमत कम होंगी पिछले कुछ दिनों से हरी सब्जी 40 रुपए किलो जबकि आलू-टमाटर 50 रुपए और भिंडी 80 रुपए तक बिक रही थी। इसके अलावा नींबू 200 रुपए जबकि कुछ सब्जियां तो ठेले पर मिल ही नहीं रहीं थीं। थोक सब्जी का काम चालू होने के बाद अब दूसरे जिलों से भी सब्जी आवक चालू हो जाएगी। इससे रेट कम होंगे व अब तक उपलब्ध न होने वाली सब्जियां भी घर के दरवाजे पर मिल सकेंगी। जानिए... कहां पर कौन कारोबारी देगा सब्जी गोरखी स्काउट गाइड: अशोक कुमार दिनेश कुमार पाठक, राजेश वेजीटेबल्स, गणेश धाकड़, शंभू दयाल सुनील कुमार, रमेशचंद्र जितेंद्र कुमार। रामलीला मैदान मुरार: अब्दुल गफ्फार, अब्दुल जब्बार, सज्जन ट्रेडर्स, कालीचरण कुशवाह, बी प्रदीन एंड संस, अनिल कुमार, विशाल कुमार। थाटीपुर दशहरा मैदान : ग्वालियर ट्रेडिंग कंपनी, हरी सिंह गोपाल सिंह, संदीप ट्रेनिंग कंपनी, रघुवीर सिंह एंड कंपनी। मेला मैदान : सिकरवार ट्रेडिंग कंपनी, मां वैष्णो वेजीटेबल, चौधरी बदरू बाबू, अनिल कुमार, शरद कुमार, दुर्गा ट्रेडिंग कंपनी, अजीज खान। हजीरा इंटक मैदान: अमित ट्रेडिंग कंपनी, बाबा ट्रेडिंग कंपनी, राजेश कुमार गुरुमुखदास, दिव्यांशी वेजीटेबल, संजीव कुमार राजीव कुमार। पिंटो पार्क एयरफोर्स कालोनी के सामने: मनोज कुमार सुनी कुमार ढोडी, बृज कुमार प्रदीप कुमार, राजू सब्जी शॉप, उमेश सिंह राजवीर सिंह। आनंद नगर वीनस पब्लिक स्कूल के पीछे: राजेश कुमार राजवीर सिंह, साबिर नियाजी एंड कंपनी, बीके एं‌ड कंपनी, जगदीश कुशवाह एंड कंपनी। पॉलीटेक्निक कॉलेज वीडियोकोच बस स्टैंड: राइन आलू कंपनी, बालमुकुंद कुंदनलाल, शकील मोहम्मद गफ्फार खान, वीरेंद्र सिंह मेहरबान सिंह, चौधरी फारुक मौहम्मद नदीम, सबूरी वेजीटेबल कंपनी। बरार समाज सामुदायिक भवन तिलक नगर: गोपाल सिंह कुशवाह एंड कंपनी, भजन सिंह बैजनाथ, हुकुम सिंह रावत, कास्तकार वेजीटेबल, सरमन सिंह कुशवाह, चौधरी कासम। तिघरा रोड एसआर मेमोरियल के पास: नसरुद्दीन अजमेरी एंड कंपनी, चौधरी आलू कंपनी, यासीन चौधरी नत्थू चौधरी, हरदास भगवान दास, इशाक खान अय्यूब खां, चौधरी एंड संस। आज से रोज चार घंटे खुलेगा दाल बाजार सोमवार से दाल बाजार हर रोज सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक के लिए खुलेगा। 3 दिन दुकानदार और 3 दिन आम लोग ऑनलाइन या फिर होम डिलीवरी लेकर खरीदारी कर सकेंगे। रविवार को बाजार पूरी तरह बंद रहेगा। दाल बाजार व्यापार समिति के सचिव मनीष बांदिल ने बताया कि सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को सिर्फ दुकानदार ही खरीदारी कर सकेंगे। इस दौरान खेरीज का व्यापार नहीं होगा। मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को सिर्फ खेरिज दुकानें ही खुलेंगी। वह भी सिर्फ होम डिलवरी दे सकेंगी। {पूरा बाजार वन-वे रहेगा। 10 लोग सोशल डिस्टेंसिंग फॉलो कराएंगे। दुकानदार वॉट्सएप के माध्यम से अपने ऑर्डर दे सकते हैं। इनको भी छूट... खाद-बीज, हार्वेस्टर, मैकेनिक, मजदूर, टायर एवं पंचर की दुकानें, पशु आहार आदि की दुकानें भी खुली रहेंगी। स्पेयर पार्ट्स व पंचर दुकानें कटाई मशीन के साथ 5 व्यक्ति आ जा सकेंगे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today From today onwards, you will get vegetables from the carts from 10 places, these will be delivered in the colony-places.


पिछले 12 दिन से सब्जी किसान और ठेले वालों की प्रशासन के साथ चल रही लुकाछुपी अब खत्म हो जाएगी। सोमवार से शहर के 10 स्थानों से थोक में सब्जी की बिक्री करने वाले 46 लाइसेंसी कारोबार करेंगे। ये ठेले, ई-रिक्शा अथवा खुद ही रेट लिस्ट लगाकर घर-घर सब्जी पहुंचवाएंगे। इसका समय सुबह 7 बजे से 11 बजे तक रखा गया है। जिला प्रशासन द्वारा तय 10 स्थानों से सब्जी की खुदरा बिक्री नहीं होगी। यदि कोई थोक कारोबारी ऐसा करेगा तो उसका लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा। किसान यदि चाहें तो घर-घर जाकर भी सब्जी का विक्रय कर सकेंगे। सब्जी की बिक्री के दौरान सोशल डिस्टेंस, चेहरे पर मास्क लगाने व कीमतों पर नियंत्रण की जिम्मेदारी भी सब्जी विक्रेताओं की होगी। उल्लेखनीय है कि 1 अप्रैल से प्रशासन ने सब्जी की बिक्री पर रोक लगा रखी थी।
बैरायटी मिलेगी और कीमत कम होंगी
पिछले कुछ दिनों से हरी सब्जी 40 रुपए किलो जबकि आलू-टमाटर 50 रुपए और भिंडी 80 रुपए तक बिक रही थी। इसके अलावा नींबू 200 रुपए जबकि कुछ सब्जियां तो ठेले पर मिल ही नहीं रहीं थीं। थोक सब्जी का काम चालू होने के बाद अब दूसरे जिलों से भी सब्जी आवक चालू हो जाएगी। इससे रेट कम होंगे व अब तक उपलब्ध न होने वाली सब्जियां भी घर के दरवाजे पर मिल सकेंगी।

जानिए... कहां पर कौन कारोबारी देगा सब्जी

  • गोरखी स्काउट गाइड: अशोक कुमार दिनेश कुमार पाठक, राजेश वेजीटेबल्स, गणेश धाकड़, शंभू दयाल सुनील कुमार, रमेशचंद्र जितेंद्र कुमार।
  • रामलीला मैदान मुरार: अब्दुल गफ्फार, अब्दुल जब्बार, सज्जन ट्रेडर्स, कालीचरण कुशवाह, बी प्रदीन एंड संस, अनिल कुमार, विशाल कुमार।
  • थाटीपुर दशहरा मैदान : ग्वालियर ट्रेडिंग कंपनी, हरी सिंह गोपाल सिंह, संदीप ट्रेनिंग कंपनी, रघुवीर सिंह एंड कंपनी।
  • मेला मैदान : सिकरवार ट्रेडिंग कंपनी, मां वैष्णो वेजीटेबल, चौधरी बदरू बाबू, अनिल कुमार, शरद कुमार, दुर्गा ट्रेडिंग कंपनी, अजीज खान।
  • हजीरा इंटक मैदान: अमित ट्रेडिंग कंपनी, बाबा ट्रेडिंग कंपनी, राजेश कुमार गुरुमुखदास, दिव्यांशी वेजीटेबल, संजीव कुमार राजीव कुमार।
  • पिंटो पार्क एयरफोर्स कालोनी के सामने: मनोज कुमार सुनी कुमार ढोडी, बृज कुमार प्रदीप कुमार, राजू सब्जी शॉप, उमेश सिंह राजवीर सिंह।
  • आनंद नगर वीनस पब्लिक स्कूल के पीछे: राजेश कुमार राजवीर सिंह, साबिर नियाजी एंड कंपनी, बीके एं‌ड कंपनी, जगदीश कुशवाह एंड कंपनी।
  • पॉलीटेक्निक कॉलेज वीडियोकोच बस स्टैंड: राइन आलू कंपनी, बालमुकुंद कुंदनलाल, शकील मोहम्मद गफ्फार खान, वीरेंद्र सिंह मेहरबान सिंह, चौधरी फारुक मौहम्मद नदीम, सबूरी वेजीटेबल कंपनी।
  • बरार समाज सामुदायिक भवन तिलक नगर: गोपाल सिंह कुशवाह एंड कंपनी, भजन सिंह बैजनाथ, हुकुम सिंह रावत, कास्तकार वेजीटेबल, सरमन सिंह कुशवाह, चौधरी कासम।
  • तिघरा रोड एसआर मेमोरियल के पास: नसरुद्दीन अजमेरी एंड कंपनी, चौधरी आलू कंपनी, यासीन चौधरी नत्थू चौधरी, हरदास भगवान दास, इशाक खान अय्यूब खां, चौधरी एंड संस।

आज से रोज चार घंटे खुलेगा दाल बाजार
सोमवार से दाल बाजार हर रोज सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक के लिए खुलेगा। 3 दिन दुकानदार और 3 दिन आम लोग ऑनलाइन या फिर होम डिलीवरी लेकर खरीदारी कर सकेंगे। रविवार को बाजार पूरी तरह बंद रहेगा। दाल बाजार व्यापार समिति के सचिव मनीष बांदिल ने बताया कि सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को सिर्फ दुकानदार ही खरीदारी कर सकेंगे। इस दौरान खेरीज का व्यापार नहीं होगा।
मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को सिर्फ खेरिज दुकानें ही खुलेंगी। वह भी सिर्फ होम डिलवरी दे सकेंगी। {पूरा बाजार वन-वे रहेगा। 10 लोग सोशल डिस्टेंसिंग फॉलो कराएंगे। दुकानदार वॉट्सएप के माध्यम से अपने ऑर्डर दे सकते हैं।
इनको भी छूट... खाद-बीज, हार्वेस्टर, मैकेनिक, मजदूर, टायर एवं पंचर की दुकानें, पशु आहार आदि की दुकानें भी खुली रहेंगी। स्पेयर पार्ट्स व पंचर दुकानें कटाई मशीन के साथ 5 व्यक्ति आ जा सकेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
From today onwards, you will get vegetables from the carts from 10 places, these will be delivered in the colony-places.


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2wzhY6V
via IFTTT

No comments:

Post a Comment