नगर परिषद बागली के तहत आने वाले सभी 15 वार्डाें में लाेगाें की हेल्थ स्क्रीनिंग का कार्य चल रहा है। इस दाैरान स्क्रीनिंग दल के सदस्याें का लाेगाें द्वारा ताली बजाकर अाैर पुष्प वर्षाकर स्वागत किया जा रहा है। दल में शामिल स्वास्थ्य विभाग के नंदकिशोर मोहवाल ने बताया कि जिस वार्ड में भी हम जा रहे हैं वहां घर के प्रत्येक सदस्य का रवैया टीम के प्रति बहुत ही पॉजिटिव है। हर व्यक्ति जांच में पूर्ण सहयोग कर रहा है। शुक्रवार को दूसरे दिन जब टीम के सदस्य वार्ड क्र. 2 में पहुंचे ताे रहवासियाें ने पूरे दल काे गुलाब के फूल देकर एवं तालियां बजाकर स्वागत किया। इसी प्रकार पशु चिकित्सालय परिसर बागली में स्वास्थ्य परीक्षण करने पहुंचे दल का स्वागत पशु चिकित्सालय में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारियों ने ताली बजाकर किया। स्वास्थ्यकर्मी की वजह से ही हम घरों में सुरक्षित बैठे हैं: शिवहरे वार्ड क्र. दाे के हेमंत कुमार शिवहरे एवं प्रवीण चौधरी ने बताया कि जो टीम लगी हुई है वह बहुत ही बधाई की पात्र है। क्योंकि यह लोग हमारे सेफ्टी के लिए ही दिनरात एक कर रहे हैं। हम तो अपने घरों में बैठे हैं, लेकिन यह लोग अपने कर्तव्य के लिए अपने परिवार को छोड़कर दिनरात हमारी सेवा में लगे हैं। ऐसे लोगों पर पुष्प वर्षाकर या ताली बजाकर जो स्वागत किया जा रहा है वह स्वागत योग्य है।सीएमओ मुकेश चौबे ने बताया कि नगर में हेल्थ स्क्रीनिंग के सदस्य को लाेगाें का काफी सहयोग मिल रहा है। जिस घर पर भी हमारी टीम जाती है वहां के लोग अपनी स्वेच्छा से उनकी मदद कर रहे हैं। दाे दिन में 1600 परिवार के 7812 लाेगाें की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Residents of the health screening team gave flowers, increased applause by clapping


नगर परिषद बागली के तहत आने वाले सभी 15 वार्डाें में लाेगाें की हेल्थ स्क्रीनिंग का कार्य चल रहा है। इस दाैरान स्क्रीनिंग दल के सदस्याें का लाेगाें द्वारा ताली बजाकर अाैर पुष्प वर्षाकर स्वागत किया जा रहा है। दल में शामिल स्वास्थ्य विभाग के नंदकिशोर मोहवाल ने बताया कि जिस वार्ड में भी हम जा रहे हैं वहां घर के प्रत्येक सदस्य का रवैया टीम के प्रति बहुत ही पॉजिटिव है। हर व्यक्ति जांच में पूर्ण सहयोग कर रहा है। शुक्रवार को दूसरे दिन जब टीम के सदस्य वार्ड क्र. 2 में पहुंचे ताे रहवासियाें ने पूरे दल काे गुलाब के फूल देकर एवं तालियां बजाकर स्वागत किया। इसी प्रकार पशु चिकित्सालय परिसर बागली में स्वास्थ्य परीक्षण करने पहुंचे दल का स्वागत पशु चिकित्सालय में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारियों ने ताली बजाकर किया।

स्वास्थ्यकर्मी की वजह से ही हम घरों में सुरक्षित बैठे हैं: शिवहरे
वार्ड क्र. दाे के हेमंत कुमार शिवहरे एवं प्रवीण चौधरी ने बताया कि जो टीम लगी हुई है वह बहुत ही बधाई की पात्र है। क्योंकि यह लोग हमारे सेफ्टी के लिए ही दिनरात एक कर रहे हैं। हम तो अपने घरों में बैठे हैं, लेकिन यह लोग अपने कर्तव्य के लिए अपने परिवार को छोड़कर दिनरात हमारी सेवा में लगे हैं। ऐसे लोगों पर पुष्प वर्षाकर या ताली बजाकर जो स्वागत किया जा रहा है वह स्वागत योग्य है।सीएमओ मुकेश चौबे ने बताया कि नगर में हेल्थ स्क्रीनिंग के सदस्य को लाेगाें का काफी सहयोग मिल रहा है। जिस घर पर भी हमारी टीम जाती है वहां के लोग अपनी स्वेच्छा से उनकी मदद कर रहे हैं। दाे दिन में 1600 परिवार के 7812 लाेगाें की स्क्रीनिंग की जा चुकी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Residents of the health screening team gave flowers, increased applause by clapping


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3evGS8I
via IFTTT

No comments:

Post a Comment