लॉकडाउन के दौरान जिला अस्पताल में संचालित ब्लड बैंक में ब्लड की कमी आने लगी है। इमरजेंसी में ब्लड की उपलब्धता न होने पर रक्तदाताओं को फोन कर बुलाना पड़ रहा है। मंगलवार को पुरुष वार्ड में भर्ती एक युवक को जब ए पॉजिटिव ब्लड उपलब्ध नहीं हो सका तो शहर के 7 रक्तदाताओं ने पहुंचकर रक्तदान किया। जिला अस्पताल के पुरुष वार्ड में भर्ती अक्षय केवट को इमरजेंसी में ए पॉजिटिव खून लगना था। जबकि ब्लड बैंक में मात्र 5 यूनिट ब्लड ही उपलब्ध था। मरीज के पास डोनर न होने पर जब उसके परिजन ने गांव में फोन किया तो किसी व्यक्ति ने रक्तदान करने के बदले 1500 रुपए की मांग की। जब यह बात महिला ने डाॅ जैन को बताई तो उन्होंने रक्तदाताओं से संपर्क किया। जानकारी लगने पर 7 रक्तदाता ब्लड बैंक पहुंचे और रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों में कार्तिक, दौलत, शुभम सिंघई, अपर्ण जैन, गर्वित जैन, राजकुमार शर्मा और दीपक शर्मा शामिल हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Vt26fC
via IFTTT
No comments:
Post a Comment