वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन होने से नगरवासी अपने घरों के अंदर ही रह रहे हैं। साथ ही नगर की सभी दुकानें बंद होने से इनसे निकलने वाला कचरा निकलना लगभग बंद हो चुका है। सफाईकर्मियों का आधे से भी कम काम रह गया है। नगर में अभी सैनिटाइजर छिड़काव के अलावा कोई काम नहीं हो रहा है। फिर भी नगर की मुख्य नालियों की सफाई नहीं की जा रही है और ना ही मच्छररोधी दवा का छिड़काव किया गया है। नगर में राजपुर रोड पर वार्ड क्रमांक 8 में नगर की मुख्य नाली का गंदा पानी जमा हो रहा है। इससे मच्छर भी पनप रहे हैं और असहनीय बदबू फैल रही है। पूरे वार्ड का गंदा पानी नाली के द्वारा राजपुर रोड से होकर गोई नदी में मिलता है। लगभग एक किलोमीटर लंबी इस नाली का कुछ हिस्सा ही पक्का बना हुआ है। लोगों ने बताया कि करीब 100 मीटर नाली का पक्का निर्माण हुआ है। उसके बाद पूरी नाली कच्ची है। इस कारण जगह-जगह गंदा पानी रुका हुआ है। गंदे पानी की बदबू से लोगों का जीना दूभर हो गया है। नाली के दूसरी ओर के रहवासियों ने कई बार नगर परिषद में इसकी शिकायत की है लेकिन कोई भी जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। जबकि ऐसे समय में सफाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। रहवासी राधेश्याम जायसवाल, किशोर राठौड़ ने बताया कि हमारे घर के सामने नाली का पानी इकट्ठा हो रहा है। इससे बदबू फैल रही है। साथ ही मच्छर होने से मच्छर जनित बीमारियां भी फैलने का खतरा बना हुआ है। खेतों में एकत्र हो रहा नाली का गंदा पानी राजपुर रोड से लगे खेतों में नाली का पानी इकट्ठा हो रहा है। किसान प्रकाश पटेल, प्रताप पटेल व रामलाल महाराज ने बताया कि हमारे खेतों के चारों ओर नगर के गंदे पानी की नाली है और नाली चोक होने से खेतों में गंदा पानी इकट्ठा हो रहा है। इससे दुर्गंध फैल रही है। बारिश के दिनों में भी नाली बंद होने से आधा खेत गंदे पानी में डूब जाता है। नगरवासी बोले- अब भी सुनवाई नहीं हुई तो कलेक्टर से करेंगे शिकायत उन्होंने बताया हमारी समस्या की नगर परिषद में बार-बार शिकायत करने पर भी आज तक सुनवाई नहीं की गई। लोगों ने सीएमओ से यहां पक्की नाली के निर्माण की मांग की है। लोगों ने बताया कि यदि हमारी समस्या का समाधान नहीं होता है तो जल्द ही इसकी शिकायत बड़वानी कलेक्टर से की जाएगी। नगर परिषद में सफाईकर्मी और अधिकारियों में नहीं है तालमेल डॉ. राजू पटेल ने बताया कि हमेशा से सफाईकर्मियों के द्वारा ही नाली की सफाई की जाती रही है लेकिन नप में कर्मचारियों व अधिकारी के बीच कोई आपसी सामंजस्य नहीं होने के कारण नगर की जनता को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। नप द्वारा नगर के प्रमुख मार्गों व चौराहों पर ही सैनिटाइजर का छिड़काव कर अपने कर्तव्य की इतिश्री की जा रही है। इसी प्रकार सिलावद रोड की बड़ी नाली का पानी खेतों से होकर वह वापस इसी नाली में मिलता है लेकिन नाली चोक होने से पानी वापस नगर की ओर बहता है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today No drains are being cleaned in the city, mosquitoes are flourishing due to silt and dirty water accumulating


वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन होने से नगरवासी अपने घरों के अंदर ही रह रहे हैं। साथ ही नगर की सभी दुकानें बंद होने से इनसे निकलने वाला कचरा निकलना लगभग बंद हो चुका है। सफाईकर्मियों का आधे से भी कम काम रह गया है। नगर में अभी सैनिटाइजर छिड़काव के अलावा कोई काम नहीं हो रहा है। फिर भी नगर की मुख्य नालियों की सफाई नहीं की जा रही है और ना ही मच्छररोधी दवा का छिड़काव किया गया है।
नगर में राजपुर रोड पर वार्ड क्रमांक 8 में नगर की मुख्य नाली का गंदा पानी जमा हो रहा है। इससे मच्छर भी पनप रहे हैं और असहनीय बदबू फैल रही है। पूरे वार्ड का गंदा पानी नाली के द्वारा राजपुर रोड से होकर गोई नदी में मिलता है। लगभग एक किलोमीटर लंबी इस नाली का कुछ हिस्सा ही पक्का बना हुआ है। लोगों ने बताया कि करीब 100 मीटर नाली का पक्का निर्माण हुआ है। उसके बाद पूरी नाली कच्ची है। इस कारण जगह-जगह गंदा पानी रुका हुआ है। गंदे पानी की बदबू से लोगों का जीना दूभर हो गया है। नाली के दूसरी ओर के रहवासियों ने कई बार नगर परिषद में इसकी शिकायत की है लेकिन कोई भी जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। जबकि ऐसे समय में सफाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। रहवासी राधेश्याम जायसवाल, किशोर राठौड़ ने बताया कि हमारे घर के सामने नाली का पानी इकट्ठा हो रहा है। इससे बदबू फैल रही है। साथ ही मच्छर होने से मच्छर जनित बीमारियां भी फैलने का खतरा बना हुआ है।

खेतों में एकत्र हो रहा नाली का गंदा पानी
राजपुर रोड से लगे खेतों में नाली का पानी इकट्ठा हो रहा है। किसान प्रकाश पटेल, प्रताप पटेल व रामलाल महाराज ने बताया कि हमारे खेतों के चारों ओर नगर के गंदे पानी की नाली है और नाली चोक होने से खेतों में गंदा पानी इकट्ठा हो रहा है। इससे दुर्गंध फैल रही है। बारिश के दिनों में भी नाली बंद होने से आधा खेत गंदे पानी में डूब जाता है।
नगरवासी बोले- अब भी सुनवाई नहीं हुई तो कलेक्टर से करेंगे शिकायत
उन्होंने बताया हमारी समस्या की नगर परिषद में बार-बार शिकायत करने पर भी आज तक सुनवाई नहीं की गई। लोगों ने सीएमओ से यहां पक्की नाली के निर्माण की मांग की है। लोगों ने बताया कि यदि हमारी समस्या का

समाधान नहीं होता है तो जल्द ही इसकी शिकायत बड़वानी कलेक्टर से की जाएगी।

नगर परिषद में सफाईकर्मी और अधिकारियों में नहीं है तालमेल

डॉ. राजू पटेल ने बताया कि हमेशा से सफाईकर्मियों के द्वारा ही नाली की सफाई की जाती रही है लेकिन नप में कर्मचारियों व अधिकारी के बीच कोई आपसी सामंजस्य नहीं होने के कारण नगर की जनता को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। नप द्वारा नगर के प्रमुख मार्गों व चौराहों पर ही सैनिटाइजर का छिड़काव कर अपने कर्तव्य की इतिश्री की जा रही है। इसी प्रकार सिलावद रोड की बड़ी नाली का पानी खेतों से होकर वह वापस इसी नाली में मिलता है लेकिन नाली चोक होने से पानी वापस नगर की ओर बहता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
No drains are being cleaned in the city, mosquitoes are flourishing due to silt and dirty water accumulating


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2S1BnVt
via IFTTT

No comments:

Post a Comment