चंद्रभागा मेन रोड पर क्लिनिक चलाने वाले एक बीएचएमएस डाॅक्टर की हार्ट अटैक से मंगलवार काे मौत हो गई। आठ दिन से उनका क्लिनिक बंद था। लाॅकडाउन शुरू होने के बाद भी उन्होंने कुछ दिन क्लिनिक पर मरीजों को देखा था। अब जब निधन की बात सामने आई तो डाॅक्टर को बुखार, सर्दी और खांसी के लिए दिखा चुके बीमार लोगों में डर बैठ गया। वहीं निगम और प्रशासन के अधिकारियाें को इसकी जानकारी मिली तो उनके घर और क्लिनिक को सैनिटाइज किया। डाॅ. रमेशचंद्र सोलंकी काफी समय से बीमार भी थेे। उनका दिल का ऑपरेशन पहले ही हो चुका था। उनकी लोकप्रियता एेसी थी कि सुबह और शाम जब क्लिनिक खुलता था तो बंद होने तक भीड़ लगी रहती थी। उनकी मृत्यु की जानकारी सोशल मीडिया पर फैली ताे कबूतरखाना, कलालकुई, व्यासफला, भीमगिरी गली, भाट मोहल्ला, आलापुरा क्षेत्र के वे लोग सकते में आ गए, जो उन्हें मार्च और अप्रैल में दिखा चुके थे। हालांकि उनके संक्रमित होने की जानकारी सामने नहीं आई है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


चंद्रभागा मेन रोड पर क्लिनिक चलाने वाले एक बीएचएमएस डाॅक्टर की हार्ट अटैक से मंगलवार काे मौत हो गई। आठ दिन से उनका क्लिनिक बंद था। लाॅकडाउन शुरू होने के बाद भी उन्होंने कुछ दिन क्लिनिक पर मरीजों को देखा था। अब जब निधन की बात सामने आई तो डाॅक्टर को बुखार, सर्दी और खांसी के लिए दिखा चुके बीमार लोगों में डर बैठ गया।

वहीं निगम और प्रशासन के अधिकारियाें को इसकी जानकारी मिली तो उनके घर और क्लिनिक को सैनिटाइज किया। डाॅ. रमेशचंद्र सोलंकी काफी समय से बीमार भी थेे। उनका दिल का ऑपरेशन पहले ही हो चुका था। उनकी लोकप्रियता एेसी थी कि सुबह और शाम जब क्लिनिक खुलता था तो बंद होने तक भीड़ लगी रहती थी। उनकी मृत्यु की जानकारी सोशल मीडिया पर फैली ताे कबूतरखाना, कलालकुई, व्यासफला, भीमगिरी गली, भाट मोहल्ला, आलापुरा क्षेत्र के वे लोग सकते में आ गए, जो उन्हें मार्च और अप्रैल में दिखा चुके थे। हालांकि उनके संक्रमित होने की जानकारी सामने नहीं आई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cG2sFQ
via IFTTT

No comments:

Post a Comment