शास्त्री वार्ड की लखेरीवाड़ी स्थित राशन दुकान पर चावल नहीं मिलने पर उपभोक्ताओं ने हंगामा कर दिया। पार्षद पति ने दुकान संचालक पर राशन की कालाबाजारी करने का आरोप लगाया है। शास्त्री वार्ड के लखेरवाड़ी स्थित राशन दुकान के बाहर बुधवार सुबह 10.45 बजे लोग कतार में खड़े थे। श्री बजरंग सैनी उपभोक्ता भंडार के ओपी तुलसवानी उपभोक्ताओं को राशन वितरीत कर रहे थे। पार्षद पति सुभाष मोरे राशन दुकान पहुंचे और उन्होंने आरोप लगाया कि यहां से अनाज वाहनों में भरकर दूसरी जगह भेजा जा रहा है। जरूरतमंद उपभोक्ताओं को अनाज नहीं मिल रहा है। उपभोक्ताओं को अनाज नहीं होने की बात कहकर लौटाया जा रहा है। इससे उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। प्रशासन को इसकी जांच करनी चाहिए। उपभोक्ता प्रीति गुप्ता ने कहा मैं तीन दिन से राशन लेने के लिए दुकान आ रही हूं। दुकान संचालक खाली हाथ घर भेज रहा है। अनाज नहीं दे रहा है। घर में परेशानी है। अनाज नहीं है। मुश्किल से दिन निकाल रहे हैं। सूचना मिलने पर कोतवाली से एसआई सोनू सिटोले और एसआई हेमेंद्रसिंह चौहान मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों की बात सुनी। सख्ती बरतकर मामला शांत कराया। करीब एक घंटे तक उपभोक्ताओं और राशन दुकान संचालक के बीच विवाद चलता रहा। पार्षद पति बेवजह परेशान करते हैं रोजाना लोग राशन ले जा रहे हैं। लॉकडाउन की वजह से कुछ लोग पड़ोसियों का भी राशन ले जा रहे हैं। उन सबकी इंट्री है मेरे पास। पार्षद पति बेवजह परेशान करते हैं। -ओपी तुलसवानी, संचालक, श्री बजरंग सैनी उपभोक्ता भंडार Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Ration shop operator accused of black marketing


शास्त्री वार्ड की लखेरीवाड़ी स्थित राशन दुकान पर चावल नहीं मिलने पर उपभोक्ताओं ने हंगामा कर दिया। पार्षद पति ने दुकान संचालक पर राशन की कालाबाजारी करने का आरोप लगाया है।
शास्त्री वार्ड के लखेरवाड़ी स्थित राशन दुकान के बाहर बुधवार सुबह 10.45 बजे लोग कतार में खड़े थे। श्री बजरंग सैनी उपभोक्ता भंडार के ओपी तुलसवानी उपभोक्ताओं को राशन वितरीत कर रहे थे। पार्षद पति सुभाष मोरे राशन दुकान पहुंचे और उन्होंने आरोप लगाया कि यहां से अनाज वाहनों में भरकर दूसरी जगह भेजा जा रहा है। जरूरतमंद उपभोक्ताओं को अनाज नहीं मिल रहा है। उपभोक्ताओं को अनाज नहीं होने की बात कहकर लौटाया जा रहा है। इससे उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। प्रशासन को इसकी जांच करनी चाहिए। उपभोक्ता प्रीति गुप्ता ने कहा मैं तीन दिन से राशन लेने के लिए दुकान आ रही हूं। दुकान संचालक खाली हाथ घर भेज रहा है। अनाज नहीं दे रहा है। घर में परेशानी है। अनाज नहीं है। मुश्किल से दिन निकाल रहे हैं। सूचना मिलने पर कोतवाली से एसआई सोनू सिटोले और एसआई हेमेंद्रसिंह चौहान मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों की बात सुनी। सख्ती बरतकर मामला शांत कराया। करीब एक घंटे तक उपभोक्ताओं और राशन दुकान संचालक के बीच विवाद चलता रहा।
पार्षद पति बेवजह परेशान करते हैं
रोजाना लोग राशन ले जा रहे हैं। लॉकडाउन की वजह से कुछ लोग पड़ोसियों का भी राशन ले जा रहे हैं। उन सबकी इंट्री है मेरे पास। पार्षद पति बेवजह परेशान करते हैं।
-ओपी तुलसवानी, संचालक, श्री बजरंग सैनी उपभोक्ता भंडार



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ration shop operator accused of black marketing


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3eIuLFk
via IFTTT

No comments:

Post a Comment