बुरहानपुर के जिस निजी अस्पताल में कोरोना संक्रमित महिला पाई गई है, वहां शाहपुर के वार्ड क्रमांक 5 निवासी युवक दो साल से एंबुलेंस चला रहा था। महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही प्रशासन ने उसे भी मंगलवार रात से ही क्वारेंटाइन कर लिया। उसके सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। इसके बाद से नगर परिषद भी अतिरिक्त सतर्कता बरत रही है। पूरे नगर को सैनिटाइज किया जा रहा है। कर्मचारी हर वार्ड में पहुंचकर दवा का छिड़काव कर रहे हैं। युवक के वार्ड में और भी ऐहतियात बरती जा रही है।
वार्डवासियों के अनुसार इस ड्राइवर द्वारा ही एंबुलेंस से संक्रमित पाई गई महिला को जांच के लिए ले जाया गया था। इसलिए उसे भी क्वारेंटाइन किया गया है। सीएमओ धीरेंद्रसिंह सिकरवार ने बताया युवक के वार्ड सहित पूरे नगर में ऐहतियात बरती जा रही है। नगर परिषद द्वारा नगर के सभी 15 वार्डों में दवा का छिड़काव कर नगर को सैनिटाइज किया जा रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2xQoEhx
via IFTTT
No comments:
Post a Comment