कोरोना वायरस (कोविड-19) से संक्रमित मलकापुर की महिला के संपर्क में रहे डॉक्टर, नर्स सहित अन्य 44 संदिग्धों के सैंपल लेकर जांच के लिए भोपाल भेज दिए गए हैं। सभी को मंगलवार आधी रात से ही क्वारेंटाइन कर लिया गया। ये सभी शहर सहित आसपास के विभिन्न हिस्सों में रहते हैं। उन पर अब पहले से ज्यादा निगरानी बढ़ा दी गई है। रैपिड एक्शन मेडिकल टीम मंगलवार रात 11.30 बजे से संक्रमित महिला की पूरी हिस्ट्री जुटाने में लग गई। इसमें निजी अस्पताल के जिस आइसोलेशन वार्ड में संक्रमित महिला आइसोलेट है, वहां के एक डॉक्टर और 10 स्टाफ नर्स पिछले 13 दिन तक महिला के संपर्क में रहे। इस बीच डॉक्टर-नर्स नियमित अपने परिवार के भी संपर्क में रहे। ऐसे 25 अन्य सदस्यों को रातभर में ढूंढकर निकाला गया। उनके सैंपल लेकर उन्हें आधी रात के बाद से घरों में ही क्वारेंटाइन कर लिया गया। यह सभी लोग बुरहानपुर सहित आसपास के विभिन्न हिस्सों में रहते हैं। मलकापुर के जनाजे में शामिल दाऊदपुरा के एक परिवार के दो, इतवारा और लोधीपुरा के एक-एक सदस्य का फिर से सैंपल लिया गया। स्वास्थ्य विभाग के तीन अफसर और घर-घर सर्वे में संदिग्ध मिले दो लोगों के भी सैंपल लिए हैं। बुधवार सुबह करीब 7.30 बजे तक यह प्रक्रिया चलती रही। 8 बजे सभी सैंपल एक वाहन से भोपाल जांच के लिए भेजे गए। इसके बाद आरएएम के डॉ. प्रतीक नावलखे, डॉ. गौरव थावानी और महामारी नियंत्रक अधिकारी रविंद्र राजपूत घर लौटे। पेश इमाम ने कहा- जब से अस्पताल में आए हैं आइसोलेशन वार्ड में ही रहे अस्पताल के गेट पर दो जवान तैनात, आने-जाने पर ज्यादा सख्ती नहीं निजी अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड के हिस्से को सील कर दिया है। यहां किसी भी अनजान या नए लोगों के आने-जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। वार्ड के मुख्य गेट पर बेरिकेड लगाए हैं। अस्पताल के मुख्य गेट पर 2 जवान तैनात हैं। हालांकि यहां से आने-जाने पर सख्ती नहीं है। अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजन यहां से आ-जा रहे हैं। इससे पहले उनके शरीर का तापमान दर्ज कर रहे हैं। किसी भी नए मरीज को प्रवेश नहीं दे रहे हैं। जो मरीज पहले से भर्ती हैं, उन्हें इलाज पूरा होने पर ही डिस्चार्ज करेंगे। संक्रमित महिला के बेटा-बेटी भी क्वारेंटाइन महिला के पॉजिटिव पाए जाते ही मंगलवार रात को ही स्वास्थ्य विभाग ने मलकापुर प्रशासन को इसकी सूचना पहुंचा दी थी । उसके बाद अमला पेश इमाम के घर पहुंचा और उनके बेटा-बेटी को बुलढाणा में क्वारेंटाइन किया गया। उनके भी सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। लॉकडाउन में 2 जनाजों में पढ़ाई थी नमाज, इनमें से एक की रिपोर्ट आई थी पॉजिटिव पेश इमाम ने 21 मार्च व 1 अप्रैल को 2 जनाजों में नमाज पढ़ाई थी। मार्च के जनाजे में आए एक व्यक्ति की पॉजिटिव रिपोर्ट 10 दिन बाद आई। इस जनाजे में बुरहानपुर के दाऊदपुरा, इतवारा व लोधीपुरा के 4 लोग शामिल हुए थे। पेश इमाम ने बताया लॉकडाउन में परिवार घर में था। पत्नी का बुखार बहुत ज्यादा तेज हो गया था। 2 बार सिर्फ डॉक्टर को दिखाने ले गए थे। मलकापुर के ही डॉक्टर ने बुरहानपुर का पता दिया। दूसरे दिन यहां के निजी अस्पताल से सैंपल भिजवाए गए। हम आए तब से आइसोलेशन वार्ड में ही हैं। निजी अस्पताल का एक किमी एरिया कंटेनमेंट, 2 किमी क्षेत्र बफर जोन घोषित प्रशासन ने मोहम्मदपुरा स्थित निजी अस्पताल को एपीसेंटर घोषित कर दिया ह। आसपास के एक किमी क्षेत्र को कंटेनमेंट व इससे लगे 2 किमी की परिधि के क्षेत्र को बफर जोन घोषित किया है। इस पूरे क्षेत्र में सिर्फ जरुरी सुविधाओं की छूट रहेगी। देरशाम को प्रशासन ने अफसरों को दिशा-निर्देश जारी किए। 500 मीटर क्षेत्र के निजी स्कूल, न्यू मोहम्मदपुरा व पॉलीटेक्निक कॉलेज परिसर भी कटेंनमेंट क्षेत्र में रहेगा। जब तक महिला की रिपोर्ट निगेटिव नहीं आती, तब तक क्षेत्र के सभी लोग होम क्वारेंटाइन रहेंगे। संक्रमित महिला के पति हैं पेश इमाम संक्रमित महिला के पति मलकापुर में पिछले तीन साल से पेश इमाम हैं। वे मूलतः राजस्थान के कोटा के एक गांव के निवासी हैं। सूरत में उनकी धार्मिक शिक्षा पूरी हुई है। यहीं उनका बेटा नौकरी करता है। बेटी भी वहीं धार्मिक शिक्षा ले रही है। लॉकडाउन के बीच ही बेटा-बेटी मलकापुर स्थित घर लौट आए। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today 44 suspects who came in contact with the infected woman were found in seven and a half hours


कोरोना वायरस (कोविड-19) से संक्रमित मलकापुर की महिला के संपर्क में रहे डॉक्टर, नर्स सहित अन्य 44 संदिग्धों के सैंपल लेकर जांच के लिए भोपाल भेज दिए गए हैं। सभी को मंगलवार आधी रात से ही क्वारेंटाइन कर लिया गया। ये सभी शहर सहित आसपास के विभिन्न हिस्सों में रहते हैं। उन पर अब पहले से ज्यादा निगरानी बढ़ा दी गई है।
रैपिड एक्शन मेडिकल टीम मंगलवार रात 11.30 बजे से संक्रमित महिला की पूरी हिस्ट्री जुटाने में लग गई। इसमें निजी अस्पताल के जिस आइसोलेशन वार्ड में संक्रमित महिला आइसोलेट है, वहां के एक डॉक्टर और 10 स्टाफ नर्स पिछले 13 दिन तक महिला के संपर्क में रहे। इस बीच डॉक्टर-नर्स नियमित अपने परिवार के भी संपर्क में रहे। ऐसे 25 अन्य सदस्यों को रातभर में ढूंढकर निकाला गया। उनके सैंपल लेकर उन्हें आधी रात के बाद से घरों में ही क्वारेंटाइन कर लिया गया। यह सभी लोग बुरहानपुर सहित आसपास के विभिन्न हिस्सों में रहते हैं। मलकापुर के जनाजे में शामिल दाऊदपुरा के एक परिवार के दो, इतवारा और लोधीपुरा के एक-एक सदस्य का फिर से सैंपल लिया गया। स्वास्थ्य विभाग के तीन अफसर और घर-घर सर्वे में संदिग्ध मिले दो लोगों के भी सैंपल लिए हैं। बुधवार सुबह करीब 7.30 बजे तक यह प्रक्रिया चलती रही। 8 बजे सभी सैंपल एक वाहन से भोपाल जांच के लिए भेजे गए। इसके बाद आरएएम के डॉ. प्रतीक नावलखे, डॉ. गौरव थावानी और महामारी नियंत्रक अधिकारी रविंद्र राजपूत घर लौटे।

पेश इमाम ने कहा- जब से अस्पताल में आए हैं आइसोलेशन वार्ड में ही रहे

अस्पताल के गेट पर दो जवान तैनात, आने-जाने पर ज्यादा सख्ती नहीं
निजी अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड के हिस्से को सील कर दिया है। यहां किसी भी अनजान या नए लोगों के आने-जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। वार्ड के मुख्य गेट पर बेरिकेड लगाए हैं। अस्पताल के मुख्य गेट पर 2 जवान तैनात हैं। हालांकि यहां से आने-जाने पर सख्ती नहीं है। अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजन यहां से आ-जा रहे हैं। इससे पहले उनके शरीर का तापमान दर्ज कर रहे हैं। किसी भी नए मरीज को प्रवेश नहीं दे रहे हैं। जो मरीज पहले से भर्ती हैं, उन्हें इलाज पूरा होने पर ही डिस्चार्ज करेंगे।

संक्रमित महिला के बेटा-बेटी भी क्वारेंटाइन
महिला के पॉजिटिव पाए जाते ही मंगलवार रात को ही स्वास्थ्य विभाग ने मलकापुर प्रशासन को इसकी सूचना पहुंचा दी थी । उसके बाद अमला पेश इमाम के घर पहुंचा और उनके बेटा-बेटी को बुलढाणा में क्वारेंटाइन किया गया। उनके भी सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।

लॉकडाउन में 2 जनाजों में पढ़ाई थी नमाज, इनमें से एक की रिपोर्ट आई थी पॉजिटिव
पेश इमाम ने 21 मार्च व 1 अप्रैल को 2 जनाजों में नमाज पढ़ाई थी। मार्च के जनाजे में आए एक व्यक्ति की पॉजिटिव रिपोर्ट 10 दिन बाद आई। इस जनाजे में बुरहानपुर के दाऊदपुरा, इतवारा व लोधीपुरा के 4 लोग शामिल हुए थे। पेश इमाम ने बताया लॉकडाउन में परिवार घर में था। पत्नी का बुखार बहुत ज्यादा तेज हो गया था। 2 बार सिर्फ डॉक्टर को दिखाने ले गए थे। मलकापुर के ही डॉक्टर ने बुरहानपुर का पता दिया। दूसरे दिन यहां के निजी अस्पताल से सैंपल भिजवाए गए। हम आए तब से आइसोलेशन वार्ड में ही हैं।

निजी अस्पताल का एक किमी एरिया कंटेनमेंट, 2 किमी क्षेत्र बफर जोन घोषित
प्रशासन ने मोहम्मदपुरा स्थित निजी अस्पताल को एपीसेंटर घोषित कर दिया ह। आसपास के एक किमी क्षेत्र को कंटेनमेंट व इससे लगे 2 किमी की परिधि के क्षेत्र को बफर जोन घोषित किया है। इस पूरे क्षेत्र में सिर्फ जरुरी सुविधाओं की छूट रहेगी। देरशाम को प्रशासन ने अफसरों को दिशा-निर्देश जारी किए। 500 मीटर क्षेत्र के निजी स्कूल, न्यू मोहम्मदपुरा व पॉलीटेक्निक कॉलेज परिसर भी कटेंनमेंट क्षेत्र में रहेगा। जब तक महिला की रिपोर्ट निगेटिव नहीं आती, तब तक क्षेत्र के सभी लोग होम क्वारेंटाइन रहेंगे।

संक्रमित महिला के पति हैं पेश इमाम

संक्रमित महिला के पति मलकापुर में पिछले तीन साल से पेश इमाम हैं। वे मूलतः राजस्थान के कोटा के एक गांव के निवासी हैं। सूरत में उनकी धार्मिक शिक्षा पूरी हुई है। यहीं उनका बेटा नौकरी करता है। बेटी भी वहीं धार्मिक शिक्षा ले रही है। लॉकडाउन के बीच ही बेटा-बेटी मलकापुर स्थित घर लौट आए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
44 suspects who came in contact with the infected woman were found in seven and a half hours


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2xTmJbX
via IFTTT

No comments:

Post a Comment