ब्लॉक की सभी 42 ग्राम पंचायतों में मनरेगा योजना के तहत विकास कार्य शुरू कर दिए गए हैं। यहां 20 अप्रैल से प्रत्येक पंचायत में जल संरक्षण को ध्यान में रखते हुए 20 से 25 मजदूर लगाकर काम शुरू किए गए हैं। इसमें खेत तालाब, मेड़ बंधान, कुओं की गाद निकलना व गहरीकरण, बोल्डर चेकडेम सहित पहाड़ों पर गड्ढे खुदवाए जा रहे हैं। ताकि बारिश के पानी को रोका जा सके। साथ ही इन गड्ढों को पौधारोपण के काम में लिया जाएगा। जनपद पंचायत सीईओ डीएस राठौर ने बताया जोगवाड़ा पंचायत में पहुंचकर कुएं के गहरीकरण के काम का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया प्रत्येक पंचायत में सहायक सचिव व सरपंचों के माध्यम से कार्य कराया जा रहा है। इसमें सामाजिक दूरी का ध्यान रखा जा रहा है। मजदूरों को मास्क उपलब्ध कराए गए हैं। हर कार्य स्थल पर सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई है। मजदूरों के लिए पेयजल का प्रबंधन भी किया जा रहा है। ताकि धूप में काम करते समय मजदूरों को ठंडा पानी मिल सके। जगह के हिसाब से लगा रहे मजदूरों को मनरेगा के शुरू हुए काम में जगह के हिसाब से कम व ज्यादा मजदूर लगाए जा रहे हैं। इसमें कुएं के गहरीकरण के काम में 3 से 4 मजदूर नीचे व इतने ही ऊपर लगाए हैं। जबकि तालाब गहरीकरण के काम में 20 मजदूर तक काम कर रहे हैं। हालांकि यहां भी सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए एक मजदूर से दूसरे की दूरी कम से कम एक मीटर रखी है। ताकि मजदूरों को कोरोना वायरस संक्रमण का खतरा नहीं रहे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today MNREGA works started in Gram Panchayats


ब्लॉक की सभी 42 ग्राम पंचायतों में मनरेगा योजना के तहत विकास कार्य शुरू कर दिए गए हैं। यहां 20 अप्रैल से प्रत्येक पंचायत में जल संरक्षण को ध्यान में रखते हुए 20 से 25 मजदूर लगाकर काम शुरू किए गए हैं। इसमें खेत तालाब, मेड़ बंधान, कुओं की गाद निकलना व गहरीकरण, बोल्डर चेकडेम सहित पहाड़ों पर गड्ढे खुदवाए जा रहे हैं। ताकि बारिश के पानी को रोका जा सके। साथ ही इन गड्ढों को पौधारोपण के काम में लिया जाएगा।
जनपद पंचायत सीईओ डीएस राठौर ने बताया जोगवाड़ा पंचायत में पहुंचकर कुएं के गहरीकरण के काम का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया प्रत्येक पंचायत में सहायक सचिव व सरपंचों के माध्यम से कार्य कराया जा रहा है। इसमें सामाजिक दूरी का ध्यान रखा जा रहा है। मजदूरों को मास्क उपलब्ध कराए गए हैं। हर कार्य स्थल पर सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई है। मजदूरों के लिए पेयजल का प्रबंधन भी किया जा रहा है। ताकि धूप में काम करते समय मजदूरों को ठंडा पानी मिल सके।

जगह के हिसाब से लगा रहे मजदूरों को
मनरेगा के शुरू हुए काम में जगह के हिसाब से कम व ज्यादा मजदूर लगाए जा रहे हैं। इसमें कुएं के गहरीकरण के काम में 3 से 4 मजदूर नीचे व इतने ही ऊपर लगाए हैं। जबकि तालाब गहरीकरण के काम में 20 मजदूर तक काम कर रहे हैं। हालांकि यहां भी सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए एक मजदूर से दूसरे की दूरी कम से कम एक मीटर रखी है। ताकि मजदूरों को कोरोना वायरस संक्रमण का खतरा नहीं रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
MNREGA works started in Gram Panchayats


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cCK9RG
via IFTTT

No comments:

Post a Comment