घुसगांव में बुधवार दोपहर 12.30 बजे जमीन विवाद को लेकर आरोपियों ने गांव के एक परिवार पर पथराव किया व सरिये से हमला किया। इसमें महिला और उसकी बेटी घायल हो गई। पुलिस ने 3 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया। घुसगांव निवासी लक्ष्मीबाई पति गिरधारी ने बताया वो, उनका बेटा, बेटी व भतीजी निर्माणाधीन घर पर थे। इस दौरान गांव के मनोज पिता शंकर उसका भाई सुरेश, मिथुन पिता मदन आए और गाली-गलौज करने लगे। लक्ष्मीबाई व बेटे ने गाली गलौज करने से मना किया तो मनोज ने सरिये से हमला कर दिया। इससे उसके सिर में टांके आए हैं। जबकि उनकी बेटी को अंदरुनी चोट लगी है। गांव के लोगों ने बीच-बचाव किया। पूर्व में दो बार की थी शिकायत लक्ष्मीबाई ने बताया 10 साल पहले जमीन खरीदी थी। इस पर धीरे-धीरे मकान निर्माण करवा रही हैं। छत डालने की बारी आई तो कुछ लोगों ने इस पर आपत्ति जताई। बुधवार को विवाद कर हमला किया। इससे पूर्व भी हमने दो बार पुलिस चौकी में शिकायत की थी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Stoned in a land dispute, attacked with a head, woman and daughter injured


घुसगांव में बुधवार दोपहर 12.30 बजे जमीन विवाद को लेकर आरोपियों ने गांव के एक परिवार पर पथराव किया व सरिये से हमला किया। इसमें महिला और उसकी बेटी घायल हो गई। पुलिस ने 3 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया।
घुसगांव निवासी लक्ष्मीबाई पति गिरधारी ने बताया वो, उनका बेटा, बेटी व भतीजी निर्माणाधीन घर पर थे। इस दौरान गांव के मनोज पिता शंकर उसका भाई सुरेश, मिथुन पिता मदन आए और गाली-गलौज करने लगे। लक्ष्मीबाई व बेटे ने गाली गलौज करने से मना किया तो मनोज ने सरिये से हमला कर दिया। इससे उसके सिर में टांके आए हैं। जबकि उनकी बेटी को अंदरुनी चोट लगी है। गांव के लोगों ने बीच-बचाव किया।

पूर्व में दो बार की थी शिकायत
लक्ष्मीबाई ने बताया 10 साल पहले जमीन खरीदी थी। इस पर धीरे-धीरे मकान निर्माण करवा रही हैं। छत डालने की बारी आई तो कुछ लोगों ने इस पर आपत्ति जताई। बुधवार को विवाद कर हमला किया। इससे पूर्व भी हमने दो बार पुलिस चौकी में शिकायत की थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Stoned in a land dispute, attacked with a head, woman and daughter injured


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2S1KRQu
via IFTTT

No comments:

Post a Comment