लाॅकडाउन के चलते जहां इंसान घराें में कैद है। वहीं, प्रकृति और वन्य प्राणी अपने ही रंग में नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर है मनुआभान टेकरी के पास स्थित इंद्र विहार कॉलोनी की। मुख्य सड़क से 8 नीलगायों का एक झुंड गुजरा तो रहवासियों ने घर के अंदर से ही यह नजारा देखा। इसके बाद ये नीलगाय जंगल की ओर चली गई।
भाेपाल फारेस्ट सर्किल के चीफ कंजरवेटर रवींद्र सक्सेना ने बताया कि वैसे ताे ऐसे नजारे उत्तराखंड और चंडीगढ़ जैसे राज्याें में दिखाई दे रहे हैं। लेकिन पहली बार भाेपाल में वन्यप्राणियों का ऐसा झुंड सड़कों पर नजर आया है।
आधे घंटे तक टहलीं...
रहवासी सजीव अहमद ने बताया कि कुछ देर तो नीलगाय सड़क पर टहलती रहीं, लेकिन करीब आधा घंटे के बाद ही जंगल की ओर चली गईं। कई लोगों ने इस नजारे के वीडियो वन विभाग को भी भेजे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Vrpr1v
via IFTTT
No comments:
Post a Comment