कोरोना के संक्रमण के बीच 108 एंबुलेंस ने तत्परता से सेवा दी। जिला मुख्यालय से 50 किलोमीटर दूर कसरावद तहसील के उमरदड़ गांव में लॉकडाउन में सुनीता पति अजय (24) का सुरक्षित प्रसव कराया। उसे तीन बेटियां हुई। गुरुवार रात 9:30 बजे बेड़िया 108 को उमरदड़ में डिलीवरी का कॉल आया था। 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। टीम के मुताबिक जब मौके पर पहुंचे तो एक बच्चा डिलेवरी हो चुकी थी। ईएमटी संजय दांगी ने दो और बच्चों की नॉर्मल डिलीवरी करवाई। तीनों बालिकाएं हैं। तीनों स्वस्थ है। पायलट जितेंद्र खांडे के साथ टीम ने तीन बच्चों के साथ महिला को जिला अस्पताल भिजवाया। तीनों स्वस्थ है। महिला की तीसरी डिलीवरी थी। उसके दो बालक हैं। इधर...बिस्टान में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नहीं मिला स्टॉफ, देवला में करवाई प्रसूति बिस्टान | प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्टॉफ नहीं मिलने से प्रसूता व उसके परिजन परेशान होते रहे। यहां से 6 किलोमीटर दूर ग्राम जामन्यापानी की बसंतीबाई (24) को शुक्रवार सुबह प्रसव पीड़ा हुई। महिला को उसका पति किशन सुबह 8 बजे एंबुलेंस से लेकर अस्पताल पहुंचा। किशन ने बताया अस्पताल में नर्स नहीं थी। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रामप्यारीबाई के सहयोग से दोबारा एंबुलेंस बुलवाई। बसंतीबाई को यहां से 7 किलोमीटर दूर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवला ले जाया गया। वहां डॉ. शिवकुमार बघेल ने एएनएम मीना सोनी की मदद से प्रसव करवाया। अब महिला व उसका बेटा स्वस्थ है। बिस्टान के मेडिकल ऑफिसर डॉ. जसवंत गवांदे ने बताया स्टॉफ की कमी है। शुक्रवार सुबह ड्यूटी नर्स बिना सूचना के अस्पताल से चली गई। इसको लेकर वरिष्ठ कार्यालय को अवगत कराया है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Normal delivery done at home of one and 108 ambulances of 2


कोरोना के संक्रमण के बीच 108 एंबुलेंस ने तत्परता से सेवा दी। जिला मुख्यालय से 50 किलोमीटर दूर कसरावद तहसील के उमरदड़ गांव में लॉकडाउन में सुनीता पति अजय (24) का सुरक्षित प्रसव कराया। उसे तीन बेटियां हुई। गुरुवार रात 9:30 बजे बेड़िया 108 को उमरदड़ में डिलीवरी का कॉल आया था। 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। टीम के मुताबिक जब मौके पर पहुंचे तो एक बच्चा डिलेवरी हो चुकी थी। ईएमटी संजय दांगी ने दो और बच्चों की नॉर्मल डिलीवरी करवाई। तीनों बालिकाएं हैं। तीनों स्वस्थ है। पायलट जितेंद्र खांडे के साथ टीम ने तीन बच्चों के साथ महिला को जिला अस्पताल भिजवाया। तीनों स्वस्थ है। महिला की तीसरी डिलीवरी थी। उसके दो बालक हैं।

इधर...बिस्टान में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नहीं मिला स्टॉफ, देवला में करवाई प्रसूति
बिस्टान | प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्टॉफ नहीं मिलने से प्रसूता व उसके परिजन परेशान होते रहे। यहां से 6 किलोमीटर दूर ग्राम जामन्यापानी की बसंतीबाई (24) को शुक्रवार सुबह प्रसव पीड़ा हुई। महिला को उसका पति किशन सुबह 8 बजे एंबुलेंस से लेकर अस्पताल पहुंचा। किशन ने बताया अस्पताल में नर्स नहीं थी। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रामप्यारीबाई के सहयोग से दोबारा एंबुलेंस बुलवाई। बसंतीबाई को यहां से 7 किलोमीटर दूर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवला ले जाया गया। वहां डॉ. शिवकुमार बघेल ने एएनएम मीना सोनी की मदद से प्रसव करवाया। अब महिला व उसका बेटा स्वस्थ है। बिस्टान के मेडिकल ऑफिसर डॉ. जसवंत गवांदे ने बताया स्टॉफ की कमी है। शुक्रवार सुबह ड्यूटी नर्स बिना सूचना के अस्पताल से चली गई। इसको लेकर वरिष्ठ कार्यालय को अवगत कराया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Normal delivery done at home of one and 108 ambulances of 2


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/355zKeY
via IFTTT

No comments:

Post a Comment