महाराष्ट्र के औरंगाबाद स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ हाेटल मैनेजमेंट (आईएचएम) में पढ़ रहे मप्र के 23 छात्र घर आना चाहते हैं। लेकिन उन्हें स्थानीय प्रशासन से मंजूरी नहीं मिल पा रही है। इसके कारण भोपाल के भी 8 छात्र वहीं अटके हुए हैं।
महाराष्ट्र में बढ़ रही कोविड-19 के संक्रमित मरीजों की संख्या को लेकर छात्र-छात्राओं के परिजन परेशान हैं। एक अभिभावक ने बताया कि वहां की एक टीचर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। हालांकि, अब वे ठीक हो गई हैं। लेकिन डर अभी भी बना हुआ है। स्टूडेंट्स को क्वारेंटाइन किया गया था। इनका क्वारेंटाइन समय करीब 30 दिन हाे चुका है। इंस्टीट्यूट देख रेख कर रहा है। अभिभावकों का कहना है कि उन्होंने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह से महाराष्ट्र सरकार से मदद दिलाने की अपील की है, क्योंकि वहां कांग्रेस गठबंधन वाली सरकार है।
रेडक्राॅॅस सोसायटी ने शुरू की हेल्पलाइन सेवा
भारतीय रेडक्राॅस सोसायटी की राज्य शाखा द्वारा रेडक्राॅस अस्पताल में इमरजेंसी स्वास्थ्य सुविधा के लिए हेल्पलाइन सेवा शुरू की है। इसके लिए माेबाइल नंबर 7692847755 पर संपर्क किया जा सकता है। इस दौरान मरिजों के लिए निशुल्क एम्बुलेंस भी उपलब्ध कराई जाएगी। अनुराग शुक्ला को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3a4CYQu
via IFTTT
