कोरोना वायरस संक्रमण से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 3 मई तक बढ़ाई गई लॉकडाउन की अवधि के बाद लोक सुविधा को लेकर कलेक्टर एस विश्वनाथन ने नया आदेश जारी किया। इसमें अब तक बंद कई सेवाओं को चालू करने के लिए आदेश दिए हैं। पहली बार टायर, पंक्चर, मछली, पॉल्ट्री और मीट मार्केट की दुकानें खोलने की छूट दी गई है। वहीं पिछले कई दिनों से बंद किराना दुकानें भी पहले की तरह खुली रहेंगी। इसके लिए भी समय तय कर दिया गया है। फल, सब्जी पहले की तरह गली, मोहल्ले में ठेलों पर बिकेंगे। थोक सब्जी मंडी सप्ताह में सिर्फ 3 दिन खुलेगी। किसानों की सुविधा का भी ध्यान रखा गया है, वह कृषि कार्य के लिए बाइक आदि का उपयोग कर सकेंगे। इस वाहन पर सिर्फ चालक के अलावा दूसरा कोई नहीं बैठेगा। 15 अप्रैल से 3 मई तक इस आदेश के तहत की जिले की सारी गतिविधियां संचालित होंगी। जरूरी कार्य से घर पर निकलते समय चेहरे को मास्क या कपड़े से ढंकना होगा। जिले में क्वारेंटाइन अवधि में रह रहे लोग इससे पहले कहीं आ जा नहीं सकेंगे। नया आदेश होगा लागू कलेक्टर एस विश्वनाथन ने पिछले दिनों जो आदेश जारी किया था, उसकी जगह अब नया लागू होगा। क्योंकि इसकी 15 अप्रैल को अवधि खत्म हो रही है। इस आदेश के तहत संपूर्ण लॉकडाउन जिले में लागू किया गया था। लेकिन अब ऐसा नहीं हुआ। लोक सुविधा को लेकर कई चीजों को लेकर छूट दी गई है। ताकि लोगों को परेशान न होना पड़े। अनुमति के बिना किसी वाहन का प्रवेश नहीं गुना जिले की सीमा से बाहर जाने या अंदर आने के लिए लोक परिवहन को प्रतिबंधित किया है। इसमें सार्वजनिक बसें, मिनी बसे, ऑटो रिक्शा, टैक्सी, मैजिक वैन आदि शामिल है। आपातकालीन स्थिति में ही इन सेवाओं को अनुमति मिलेगी। वहीं आवश्यक वस्तुओं के परिवहन पर यह प्रतिबंध लागू नहीं रहेगा। नेपाल, बिहार जमात की संपर्क में रहने वाले 5 में से 4 की रिपोर्ट निगेटिव आई कोरोना वायरस के संक्रमण की पहचान को लेकर पिछले दिनों मधुसूदनगढ़ में भरे गए सैंपलों में 4 की रिपोर्ट आ चुकी है। यह सभी निगेटिव हैं। जिले में अब तक संदेह के आधार पर 204 सैंपल लिए जा चुके हैं। इसमें से 89 रिपोर्ट आ चुकी हैं। सौभाग्य यह रहा कि एक भी मामला पॉजिटिव नहीं है। वहीं पिछले दिनों विदिशा जिले में लटेरी में बिहार निवासी एक युवक का कोरोना पॉजिटिव निकला था। यह मामला सामने आते ही खलबली मच गई थी। क्योंकि कोरोना पॉजिटिव युवक नेपाल और बिहार की जमात में शामिल था। यह युवक मधुसूदनगढ़ भी पहुंचा था। इसके बाद प्रशासन ने जमाती युवक के संपर्क में आने वाले 5 युवकों की संदेह के आधार पर कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया था। इसमें से 4 की रिपोर्ट आ चुकी है, जो निगेटिव हैं। एक की आना बाकी है। इसके बाद भी सैंपल लिए गए थे, इसमें डोंगर, जामनेर के लोग शामिल हैं। लाॅकडाउन में हॉकर्स को दोपहर 12 बजे तक छूट एसपी तरुण नायक ने घर-घर अखबार पहुंचाने वाले हॉकर्स को सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक लाॅकडाउन से छूट देने की घोषणा की है। इस समय में यह लोग अपने ग्राहकों से अखबार का मासिक शुल्क प्राप्त कर सकेंगे। अखबार आवश्यक सेवाओं में शामिल है। सुबह घर-घर पहुंचाने वाले हॉकर्स अखबार बांटने के बाद अपने ग्राहकों से शुल्क लेने के लिए निकलते हैं। लेकिन तब तक ढील की अवधि समाप्त हो जाती है। इसे देखते हुए लॉकडाउन में हॉकर्स को यह छूट दी गई है। हालांकि उन्हें पहचान पत्र साथ रखना होगा। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today From today shops of grocery, dairy, meat and puncture will open, if necessary work will be able to go by bike-car


कोरोना वायरस संक्रमण से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 3 मई तक बढ़ाई गई लॉकडाउन की अवधि के बाद लोक सुविधा को लेकर कलेक्टर एस विश्वनाथन ने नया आदेश जारी किया। इसमें अब तक बंद कई सेवाओं को चालू करने के लिए आदेश दिए हैं। पहली बार टायर, पंक्चर, मछली, पॉल्ट्री और मीट मार्केट की दुकानें खोलने की छूट दी गई है।
वहीं पिछले कई दिनों से बंद किराना दुकानें भी पहले की तरह खुली रहेंगी। इसके लिए भी समय तय कर दिया गया है। फल, सब्जी पहले की तरह गली, मोहल्ले में ठेलों पर बिकेंगे। थोक सब्जी मंडी सप्ताह में सिर्फ 3 दिन खुलेगी। किसानों की सुविधा का भी ध्यान रखा गया है, वह कृषि कार्य के लिए बाइक आदि का उपयोग कर सकेंगे।
इस वाहन पर सिर्फ चालक के अलावा दूसरा कोई नहीं बैठेगा। 15 अप्रैल से 3 मई तक इस आदेश के तहत की जिले की सारी गतिविधियां संचालित होंगी। जरूरी कार्य से घर पर निकलते समय चेहरे को मास्क या कपड़े से ढंकना होगा। जिले में क्वारेंटाइन अवधि में रह रहे लोग इससे पहले कहीं आ जा नहीं सकेंगे।

नया आदेश होगा लागू
कलेक्टर एस विश्वनाथन ने पिछले दिनों जो आदेश जारी किया था, उसकी जगह अब नया लागू होगा। क्योंकि इसकी 15 अप्रैल को अवधि खत्म हो रही है। इस आदेश के तहत संपूर्ण लॉकडाउन जिले में लागू किया गया था। लेकिन अब ऐसा नहीं हुआ। लोक सुविधा को लेकर कई चीजों को लेकर छूट दी गई है। ताकि लोगों को परेशान न होना पड़े।
अनुमति के बिना किसी वाहन का प्रवेश नहीं
गुना जिले की सीमा से बाहर जाने या अंदर आने के लिए लोक परिवहन को प्रतिबंधित किया है। इसमें सार्वजनिक बसें, मिनी बसे, ऑटो रिक्शा, टैक्सी, मैजिक वैन आदि शामिल है। आपातकालीन स्थिति में ही इन सेवाओं को अनुमति मिलेगी। वहीं आवश्यक वस्तुओं के परिवहन पर यह प्रतिबंध लागू नहीं रहेगा।

नेपाल, बिहार जमात की संपर्क में रहने वाले 5 में से 4 की रिपोर्ट निगेटिव आई
कोरोना वायरस के संक्रमण की पहचान को लेकर पिछले दिनों मधुसूदनगढ़ में भरे गए सैंपलों में 4 की रिपोर्ट आ चुकी है। यह सभी निगेटिव हैं। जिले में अब तक संदेह के आधार पर 204 सैंपल लिए जा चुके हैं। इसमें से 89 रिपोर्ट आ चुकी हैं। सौभाग्य यह रहा कि एक भी मामला पॉजिटिव नहीं है। वहीं पिछले दिनों विदिशा जिले में लटेरी में बिहार निवासी एक युवक का कोरोना पॉजिटिव निकला था। यह मामला सामने आते ही खलबली मच गई थी। क्योंकि कोरोना पॉजिटिव युवक नेपाल और बिहार की जमात में शामिल था। यह युवक मधुसूदनगढ़ भी पहुंचा था। इसके बाद प्रशासन ने जमाती युवक के संपर्क में आने वाले 5 युवकों की संदेह के आधार पर कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया था। इसमें से 4 की रिपोर्ट आ चुकी है, जो निगेटिव हैं। एक की आना बाकी है। इसके बाद भी सैंपल लिए गए थे, इसमें डोंगर, जामनेर के लोग शामिल हैं।

लाॅकडाउन में हॉकर्स को दोपहर 12 बजे तक छूट

एसपी तरुण नायक ने घर-घर अखबार पहुंचाने वाले हॉकर्स को सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक लाॅकडाउन से छूट देने की घोषणा की है। इस समय में यह लोग अपने ग्राहकों से अखबार का मासिक शुल्क प्राप्त कर सकेंगे। अखबार आवश्यक सेवाओं में शामिल है। सुबह घर-घर पहुंचाने वाले हॉकर्स अखबार बांटने के बाद अपने ग्राहकों से शुल्क लेने के लिए निकलते हैं। लेकिन तब तक ढील की अवधि समाप्त हो जाती है। इसे देखते हुए लॉकडाउन में हॉकर्स को यह छूट दी गई है। हालांकि उन्हें पहचान पत्र साथ रखना होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
From today shops of grocery, dairy, meat and puncture will open, if necessary work will be able to go by bike-car


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aaoU8n
via IFTTT

No comments:

Post a Comment