कोरोना से जंग जीतने में डॉक्टरों के साथ पुलिस भी अहम भूमिका निभा रही है। लोग सुरक्षित रहें। इसलिए पुलिस जवानों ने अपने-अपने घरों को छोड़ दिया। शहर में ड्यूटी करने वाले पुलिस जवानों को आराम करने के लिए झामरिया गार्डन के पास रुकने की व्यवस्था की गई है। यहां पर कोतवाली प्रभारी राजेश यादव सहित 40 जवान रहते हैं। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए योग-प्राणायाम कर रहे हैं। 15 दिनों से ये पुलिस जवान अपने घर भी नहीं गए हैं। कोतवाली प्रभारी राजेश यादव ने बताया सभी पुलिस जवान 12 घंटे से ज्यादा की ड्‌यूटी कर रहे हैं। इनमें कई ऐसे जवान हैं, जिनके ऊपर घर की पूरी जिम्मेदारी है। इसके बाद भी लोगों की सुरक्षा के लिए घर छोड़कर ड्यूटी कर रहे हैं। घर जाते भी हैं तो बाहर से ही बच्चों का हाल जानकर वापस आ जाते हैं। बच्चे पिता से मिलना चाहते हैं लेकिन उन्हें छू तक नहीं पाते। कुछ वीडियो कॉलिंग के माध्यम से अपने परिवार को देखकर खुश रहते हैं। लोगों की सुरक्षा के लिए ड्यूटी पर तैनात कई पुलिस जवानों ने अपनी शादी तक आगे बढ़ा दी है। उन्होंने बताया लोग योग-प्राणायाम करें। इससे उनके मन को शांति भी मिलेगी और रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ेगी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Leaving home for 15 days to win the battle, doing yoga with daily duty


कोरोना से जंग जीतने में डॉक्टरों के साथ पुलिस भी अहम भूमिका निभा रही है। लोग सुरक्षित रहें। इसलिए पुलिस जवानों ने अपने-अपने घरों को छोड़ दिया। शहर में ड्यूटी करने वाले पुलिस जवानों को आराम करने के लिए झामरिया गार्डन के पास रुकने की व्यवस्था की गई है। यहां पर कोतवाली प्रभारी राजेश यादव सहित 40 जवान रहते हैं। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए योग-प्राणायाम कर रहे हैं। 15 दिनों से ये पुलिस जवान अपने घर भी नहीं गए हैं।
कोतवाली प्रभारी राजेश यादव ने बताया सभी पुलिस जवान 12 घंटे से ज्यादा की ड्‌यूटी कर रहे हैं। इनमें कई ऐसे जवान हैं, जिनके ऊपर घर की पूरी जिम्मेदारी है। इसके बाद भी लोगों की सुरक्षा के लिए घर छोड़कर ड्यूटी कर रहे हैं। घर जाते भी हैं तो बाहर से ही बच्चों का हाल जानकर वापस आ जाते हैं। बच्चे पिता से मिलना चाहते हैं लेकिन उन्हें छू तक नहीं पाते। कुछ वीडियो कॉलिंग के माध्यम से अपने परिवार को देखकर खुश रहते हैं। लोगों की सुरक्षा के लिए ड्यूटी पर तैनात कई पुलिस जवानों ने अपनी शादी तक आगे बढ़ा दी है। उन्होंने बताया लोग योग-प्राणायाम करें। इससे उनके मन को शांति भी मिलेगी और रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Leaving home for 15 days to win the battle, doing yoga with daily duty


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3eKzI0o
via IFTTT

No comments:

Post a Comment