अथाईखेड़ा में कोरोना वायरस से बचाव के लिए गांव में सैनिटाइजर का छिड़काव किया गया है। इसके लिए गांव के तुलाराम साहू ने अपना ट्रैक्टर और छिड़काव की मशीन गांव में स्प्रे के लिए दी गई है। इस दौरान गांव के नरेश कुमार यादव, हरिशंकर पंथी, अमित जैन, मोनू साहू, सुंदर सिंह यादव, राजू साहू ने श्रमदान कर गांव में छिड़काव किया। पंचायत सचिव मनोज कुमार यादव ने सैनिटाइजर उपलब्ध कराया है। इस मशीन से पुराआबाद, श्यामपुर, दलित बस्ती, नारायणपुर दलित बस्ती, बरबटपुर को भी सैनिटाइज किया गया। पंचायत सचिव मनोज कुमार ने घर-घर समझाइश दी जा रही हैं। लॉकडाउन का पालन करें। घर से बाहर ना निकलें। कियोस्क सेंटर पर हो रहा सोशल डिस्टेंस का पालन अथाईखेड़ा में ढेक्कन रोड पर स्थित मध्यांचल ग्रामीण बैंक की कियोस्क शाखा पर मंगलवार से सोशल डिस्टेंस का पालन किया जा रहा है। कियोस्क संचालक ने बताया रामनरेश यादव ने बताया कि कियोस्क पर आ रहे लोगों को पैसे देने के लिए सेंटर के बाहर लाइन लगाकर कुर्सी रखवा दी हैं। इन पर लोग बैठकर अपना नंबर आने पर अपने पैसे निकलवा रहे हैं। लॉकडाउन का पालन कर घर में डाॅ.अंबेडकर को याद किया, लोगों ने सोशल डिस्टेंस का रखा ध्यान लॉकडाउन के चलते संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती लोगों ने घर में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मनाई। इस दौरान पूर्व नप अध्यक्ष मुन्नीबाई सहित लोगों ने अपने घरों में ही डॉ. अंबेडकर के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। भाजपा मंडल इकाई के कार्यकर्ताओं ने घरों में ही रहकर जयंती मनाई। मंडल अध्यक्ष देवेंद्र रघुवंशी सहित कार्यकर्ताओं ने ग्राम परवई में लोगों को मास्क और सैनिटाइजर वितरित किए। इस दौरान पीएम केयर्स फंड में भी लोगों ने राशि जमा कराई। इस मौके पर वीरेंद्र सिंह रघुवंशी, कप्तान सिंह यादव, मंडल महामंत्री मुकेश शर्मा चारोदा, रानू रघुवंशी व ब्रजमंडल यादव आदि उपस्थित थे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Protection from Corona ... Sanitized the village by spraying sanitizer, explaining to the people


अथाईखेड़ा में कोरोना वायरस से बचाव के लिए गांव में सैनिटाइजर का छिड़काव किया गया है। इसके लिए गांव के तुलाराम साहू ने अपना ट्रैक्टर और छिड़काव की मशीन गांव में स्प्रे के लिए दी गई है। इस दौरान गांव के नरेश कुमार यादव, हरिशंकर पंथी, अमित जैन, मोनू साहू, सुंदर सिंह यादव, राजू साहू ने श्रमदान कर गांव में छिड़काव किया। पंचायत सचिव मनोज कुमार यादव ने सैनिटाइजर उपलब्ध कराया है। इस मशीन से पुराआबाद, श्यामपुर, दलित बस्ती, नारायणपुर दलित बस्ती, बरबटपुर को भी सैनिटाइज किया गया। पंचायत सचिव मनोज कुमार ने घर-घर समझाइश दी जा रही हैं। लॉकडाउन का पालन करें। घर से बाहर ना निकलें।

कियोस्क सेंटर पर हो रहा सोशल डिस्टेंस का पालन

अथाईखेड़ा में ढेक्कन रोड पर स्थित मध्यांचल ग्रामीण बैंक की कियोस्क शाखा पर मंगलवार से सोशल डिस्टेंस का पालन किया जा रहा है। कियोस्क संचालक ने बताया रामनरेश यादव ने बताया कि कियोस्क पर आ रहे लोगों को पैसे देने के लिए सेंटर के बाहर लाइन लगाकर कुर्सी रखवा दी हैं। इन पर लोग बैठकर अपना नंबर आने पर अपने पैसे निकलवा रहे हैं।

लॉकडाउन का पालन कर घर में डाॅ.अंबेडकर को याद किया, लोगों ने सोशल डिस्टेंस का रखा ध्यान

लॉकडाउन के चलते संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती लोगों ने घर में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मनाई। इस दौरान पूर्व नप अध्यक्ष मुन्नीबाई सहित लोगों ने अपने घरों में ही डॉ. अंबेडकर के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। भाजपा मंडल इकाई के कार्यकर्ताओं ने घरों में ही रहकर जयंती मनाई। मंडल अध्यक्ष देवेंद्र रघुवंशी सहित कार्यकर्ताओं ने ग्राम परवई में लोगों को मास्क और सैनिटाइजर वितरित किए। इस दौरान पीएम केयर्स फंड में भी लोगों ने राशि जमा कराई। इस मौके पर वीरेंद्र सिंह रघुवंशी, कप्तान सिंह यादव, मंडल महामंत्री मुकेश शर्मा चारोदा, रानू रघुवंशी व ब्रजमंडल यादव आदि उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Protection from Corona ... Sanitized the village by spraying sanitizer, explaining to the people


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3a4SGLr
via IFTTT

No comments:

Post a Comment