जबलपुर में कोरोना संकट से राहत के बीच 11दिन बाद एक व्यक्ति के संक्रमित मिलने से प्रशासन ओर लोगों की चिंता एक बार फिर बढ़ गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. मनीष मिश्रा ने बताया कि बुधवार शाम 55 साल के व्यक्ति की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्टआई है। वह 20 मार्च को हैदराबाद से फ्लाइट से जबलपुर लौटा था। फ्लाइट में उसके साथ आए 67 व्यक्तियों को चिन्हित कर उनसे संपर्क किया गया है और उन्हें होम क्वारैंटाइन किया गया है। जो यात्री दूसरे जिलों के संपर्क में आए थे, वहां के जिला कलेक्टरों को इस संबंध में सूचना भेज दी गई है। जिस अस्पताल में दिखाया, वहां डॉक्टर व स्टॉफ क्वारैंटाइन पीड़ित व्यक्ति स्वास्थ्य खराब होने के कारण उपचार के लिए एक निजी अस्पताल गया था। जहां उसके संपर्क में आए डॉक्टर और वहां के स्टाफ को होम क्वारैंटाइन किया गया है। मरीज की पत्नी विजयनगर स्थित एक बैंक की ब्रांच में पदस्थ थी। उस बैंक शाखा को बंद करने औरसभी कर्मचारियों को होम क्वारैंटाइन किया जा रहा है। जबलपुर में उसके संपर्क में करीब 67 लोगों को होम क्वारैंटाइन किया जा रहा है। कलेक्टर ने तीन किलोमीटर एरिया को कैंटोनमेंट घोषित किया रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद बुजुर्ग के निवास स्थान के 3 किलोमीटर दायरे को कैंटोनमेंट एरिया घोषित कर दिया गया है। इसके अलावा पीड़ित के रिश्तेदार तथा काम करने वाले कर्मचारियों को चिन्हित कर उन्हे उपचार के लिए विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती किया गया है। जबलपुर में गुरुवार को 18 मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इसके अलावा पूरे क्षेत्र को सैनिटाइज कराया गया है। कलेक्टर ने रात को मौके पर पहुंचकरक्षेत्र को सैनिटाइज करवाया कोरोना संक्रमण का 9वां केस सामने आने के बाद पीड़ित के क्षेत्र में कलेक्टर भरत यादव पहुंचे और उन्होंने देर रात नर्मदा रोड स्थित राजुल रेजीडेंसी रामपुर को अपने सामने ही सैनिटाइज कराया। साथ ही क्षेत्र को कैंटोनमेंट एरिया घोषित किया। सुबह 10 से शाम 5 बजे तक खुलेंगी राशन की दुकानें जबलपुर कलेक्टर भरत यादव ने नगर निगम क्षेत्र जबलपुर के लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए शहर की उचित मूल्य की सभी दुकानों को हर रोज सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक नियमित रूप से खोलने के आदेश जारी किए हैं। इस अवधि में नियमित रूप से उपभोक्ता सामग्री का वितरण किया जाएगा। उसके बिल अनिवार्य रूप से उपभोक्ताओं को दिए जाएंगे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today जबलपुर में 9वां केस आने के बाद जबलपुर कलेक्टर ने खुद मौके पर पहुंचकर स्थान को सैनिटाइज कराया।


जबलपुर में कोरोना संकट से राहत के बीच 11दिन बाद एक व्यक्ति के संक्रमित मिलने से प्रशासन ओर लोगों की चिंता एक बार फिर बढ़ गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. मनीष मिश्रा ने बताया कि बुधवार शाम 55 साल के व्यक्ति की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्टआई है। वह 20 मार्च को हैदराबाद से फ्लाइट से जबलपुर लौटा था। फ्लाइट में उसके साथ आए 67 व्यक्तियों को चिन्हित कर उनसे संपर्क किया गया है और उन्हें होम क्वारैंटाइन किया गया है। जो यात्री दूसरे जिलों के संपर्क में आए थे, वहां के जिला कलेक्टरों को इस संबंध में सूचना भेज दी गई है।

जिस अस्पताल में दिखाया, वहां डॉक्टर व स्टॉफ क्वारैंटाइन
पीड़ित व्यक्ति स्वास्थ्य खराब होने के कारण उपचार के लिए एक निजी अस्पताल गया था। जहां उसके संपर्क में आए डॉक्टर और वहां के स्टाफ को होम क्वारैंटाइन किया गया है। मरीज की पत्नी विजयनगर स्थित एक बैंक की ब्रांच में पदस्थ थी। उस बैंक शाखा को बंद करने औरसभी कर्मचारियों को होम क्वारैंटाइन किया जा रहा है। जबलपुर में उसके संपर्क में करीब 67 लोगों को होम क्वारैंटाइन किया जा रहा है।

कलेक्टर ने तीन किलोमीटर एरिया को कैंटोनमेंट घोषित किया
रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद बुजुर्ग के निवास स्थान के 3 किलोमीटर दायरे को कैंटोनमेंट एरिया घोषित कर दिया गया है। इसके अलावा पीड़ित के रिश्तेदार तथा काम करने वाले कर्मचारियों को चिन्हित कर उन्हे उपचार के लिए विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती किया गया है। जबलपुर में गुरुवार को 18 मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इसके अलावा पूरे क्षेत्र को सैनिटाइज कराया गया है।

कलेक्टर ने रात को मौके पर पहुंचकरक्षेत्र को सैनिटाइज करवाया
कोरोना संक्रमण का 9वां केस सामने आने के बाद पीड़ित के क्षेत्र में कलेक्टर भरत यादव पहुंचे और उन्होंने देर रात नर्मदा रोड स्थित राजुल रेजीडेंसी रामपुर को अपने सामने ही सैनिटाइज कराया। साथ ही क्षेत्र को कैंटोनमेंट एरिया घोषित किया।

सुबह 10 से शाम 5 बजे तक खुलेंगी राशन की दुकानें
जबलपुर कलेक्टर भरत यादव ने नगर निगम क्षेत्र जबलपुर के लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए शहर की उचित मूल्य की सभी दुकानों को हर रोज सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक नियमित रूप से खोलने के आदेश जारी किए हैं। इस अवधि में नियमित रूप से उपभोक्ता सामग्री का वितरण किया जाएगा। उसके बिल अनिवार्य रूप से उपभोक्ताओं को दिए जाएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जबलपुर में 9वां केस आने के बाद जबलपुर कलेक्टर ने खुद मौके पर पहुंचकर स्थान को सैनिटाइज कराया।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UVyBmA
via IFTTT

No comments:

Post a Comment