शहर में भारी वाहन व ट्रैक्टर ट्राॅलियों के आने के कारण यातायात पर हमेशादबाव बना रहता है। लम्बे समय से भारी वाहनों के प्रवेश को शहर में रोक लगाने की मांग उठ रही है। यातायात नियंत्रण के लिए अब एक बड़ा बायपास बनेगा, जाेरुसल्ला बुजुर्ग गांव से विदिशा बायपास तक रहेगा। 11.84 किमी की सड़क बनने के बाद ट्रैफिक की समस्या से शहर को निजात मिलेगी। पूर्व में भी बायपास के लिए मांग उठ रही थी। अब लोक निर्माण विभाग ने एक बायपास रोड का प्रस्ताव बनाया है, जो गुना अशोकनगर रोड के रुसल्ला बुजुर्ग गांव से शुरू होकर विदिशा रोड तरफ जाएगा। 11.84 किलोमीटर का बायपास 19 करोड़ 93 लाख की अनुमानित लागत से तैयार किया जाएगा। इस बायपास के लिए संभावित स्थानों का पूर्व विधायक एवं लोक निर्माण विभाग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिलीप बिगोनिया ने निरीक्षण किया। इस बायपास के बनने से कृषि उपज मंडी तक जाने के लिए ट्रैक्टरों को शहर में नहीं आना पड़ेगा। साथ ही अन्य वाहनों का भी शहर में प्रवेश रोका जा सकता है। शहर के साथ-साथ गांवों को मिलेगा इसका फायदा पूर्व विधायक ने बताया कि गुना अशोकनगर रोड पर शहर से 4 किमी दूर रुसल्ला बुजुर्ग गांव के पास बने रेल्वे अंडरपास से इस प्रस्तावित बायपास को बनाया जाएगा, जो इटवा, मलखेड़ी, मोहरी राय एवं इंग्लेखेड़ी गांवों से होते हुए विदिशा रोड पर लगेगा। इस बायपास से गुना एवं विदिशा की ओर से आने जाने वाले ट्रैफिक से शहर को मुक्ति मिल जाएगी। साथ ही दोनों तरफ से आने वाली किसानों की ट्राॅलियों को इसी बायपास से कृषि उपज मंडी तक पहुंचाया जा सकता है। जरूरत पड़ने पर ईसागढ़ एवं अन्य स्थानों से आने वाले वाहनों को भी शहर से बाहर इसी रास्ते से डायवर्ट किया जा सकता है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today 11.84 km bypass to be constructed from Rusalla Bujurg to Vidisha Road


शहर में भारी वाहन व ट्रैक्टर ट्राॅलियों के आने के कारण यातायात पर हमेशादबाव बना रहता है। लम्बे समय से भारी वाहनों के प्रवेश को शहर में रोक लगाने की मांग उठ रही है। यातायात नियंत्रण के लिए अब एक बड़ा बायपास बनेगा, जाेरुसल्ला बुजुर्ग गांव से विदिशा बायपास तक रहेगा। 11.84 किमी की सड़क बनने के बाद ट्रैफिक की समस्या से शहर को निजात मिलेगी।
पूर्व में भी बायपास के लिए मांग उठ रही थी। अब लोक निर्माण विभाग ने एक बायपास रोड का प्रस्ताव बनाया है, जो गुना अशोकनगर रोड के रुसल्ला बुजुर्ग गांव से शुरू होकर विदिशा रोड तरफ जाएगा। 11.84 किलोमीटर का बायपास 19 करोड़ 93 लाख की अनुमानित लागत से तैयार किया जाएगा। इस बायपास के लिए संभावित स्थानों का पूर्व विधायक एवं लोक निर्माण विभाग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिलीप बिगोनिया ने निरीक्षण किया। इस बायपास के बनने से कृषि उपज मंडी तक जाने के लिए ट्रैक्टरों को शहर में नहीं आना पड़ेगा। साथ ही अन्य वाहनों का भी शहर में प्रवेश रोका जा सकता है।

शहर के साथ-साथ गांवों को मिलेगा इसका फायदा
पूर्व विधायक ने बताया कि गुना अशोकनगर रोड पर शहर से 4 किमी दूर रुसल्ला बुजुर्ग गांव के पास बने रेल्वे अंडरपास से इस प्रस्तावित बायपास को बनाया जाएगा, जो इटवा, मलखेड़ी, मोहरी राय एवं इंग्लेखेड़ी गांवों से होते हुए विदिशा रोड पर लगेगा। इस बायपास से गुना एवं विदिशा की ओर से आने जाने वाले ट्रैफिक से शहर को मुक्ति मिल जाएगी। साथ ही दोनों तरफ से आने वाली किसानों की ट्राॅलियों को इसी बायपास से कृषि उपज मंडी तक पहुंचाया जा सकता है। जरूरत पड़ने पर ईसागढ़ एवं अन्य स्थानों से आने वाले वाहनों को भी शहर से बाहर इसी रास्ते से डायवर्ट किया जा सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
11.84 km bypass to be constructed from Rusalla Bujurg to Vidisha Road


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ye2DsR
via IFTTT

No comments:

Post a Comment