3 दिन पहले सूना मकान देखकर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले चोर सामान बेचते पकड़े गए। इन चोरों को खुद उन महिलाओं ने पकड़ा जिनके घर इन चोरों ने घटना को अंजाम दिया था। महिलाओं ने पहले इन चाेरों की पिटाई की फिर चोरी गया सामान कुछ बरामद कर लिया। फिर पुलिस को दोनाें चोर सौंप दिए। नारायण बिहार कॉलोनी में राजविंदर काैर, वर्षा श्रीवास्तव के मकान में रहती है। जिनके घर शनिवार-रविवार की दरमियानी रात अज्ञात चाेरों ने पड़ोसी के घर का ताला तोड़कर चोरी कर ली थी। उस समय मकान मालकिन और किराएदार दोनों बाहर गए थे। चोरी के दौरान बैग में रखे विवाह कपड़े, अलमारी से चांदी की पायलें व 21 हजार रुपए नकद, एक खाली सिलेंडर चुरा ले गए थे। जिसकी शिकायत उन्होंने थाने में भी दर्ज कराई थी। तकरीबन 1 लाख रुपए की चोरी उनके सूने मकान पर हुई थी। स्मैक के नशे की लत के लिए की चोरी : पुलिस ने आरोपियों के नाम दीपक पुत्र मुन्ना रजक व अनिल पुत्र लालाराम रजक बताया। दोनों स्मैक का नशा करते हैं और स्मैक खरीदने के लिए चोरी की घटना को अंजाम देते हैं। शहर में अन्य जगह हुई चोरियों की पूछताछ पुलिस इन चोरों से करेगी। एक्टिवा से पहुंची महिलाएं, पकड़कर की पिटाई बुधवार सुबह जब आजाद मोहल्ले से उनके रिश्तेदार निकलते तो उनको पता चला कि मोहल्ले में दो लड़के बोरे में सलवार सूट 200-300 रुपए में बेच रहे हैं। इसकी जानकारी लगते ही दोनों एक्टिवा से आजाद माेहल्ले में पहुंची और बैग व कपड़ों को पहचान लिया। इसके बाद दोनों ने मिलकर लड़कों को न सिर्फ पकड़ा बल्कि उनके साथ मारपीट कर उन्होंने सामान कहां कहां बेच दिया था उसे भी वापस लिया। वाल्मीकि मोहल्ले में एक घर पर उन्होंने गैस सिलेंडर रख दिया था, जिसे उठाने के बाद दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Women arrived at the news of the sale of the stolen goods from the second house, beaten the first and then handed over to the police


3 दिन पहले सूना मकान देखकर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले चोर सामान बेचते पकड़े गए। इन चोरों को खुद उन महिलाओं ने पकड़ा जिनके घर इन चोरों ने घटना को अंजाम दिया था। महिलाओं ने पहले इन चाेरों की पिटाई की फिर चोरी गया सामान कुछ बरामद कर लिया। फिर पुलिस को दोनाें चोर सौंप दिए।
नारायण बिहार कॉलोनी में राजविंदर काैर, वर्षा श्रीवास्तव के मकान में रहती है। जिनके घर शनिवार-रविवार की दरमियानी रात अज्ञात चाेरों ने पड़ोसी के घर का ताला तोड़कर चोरी कर ली थी। उस समय मकान मालकिन और किराएदार दोनों बाहर गए थे। चोरी के दौरान बैग में रखे विवाह कपड़े, अलमारी से चांदी की पायलें व 21 हजार रुपए नकद, एक खाली सिलेंडर चुरा ले गए थे। जिसकी शिकायत उन्होंने थाने में भी दर्ज कराई थी। तकरीबन 1 लाख रुपए की चोरी उनके सूने मकान पर हुई थी।
स्मैक के नशे की लत के लिए की चोरी : पुलिस ने आरोपियों के नाम दीपक पुत्र मुन्ना रजक व अनिल पुत्र लालाराम रजक बताया। दोनों स्मैक का नशा करते हैं और स्मैक खरीदने के लिए चोरी की घटना को अंजाम देते हैं। शहर में अन्य जगह हुई चोरियों की पूछताछ पुलिस इन चोरों से करेगी।

एक्टिवा से पहुंची महिलाएं, पकड़कर की पिटाई
बुधवार सुबह जब आजाद मोहल्ले से उनके रिश्तेदार निकलते तो उनको पता चला कि मोहल्ले में दो लड़के बोरे में सलवार सूट 200-300 रुपए में बेच रहे हैं। इसकी जानकारी लगते ही दोनों एक्टिवा से आजाद माेहल्ले में पहुंची और बैग व कपड़ों को पहचान लिया। इसके बाद दोनों ने मिलकर लड़कों को न सिर्फ पकड़ा बल्कि उनके साथ मारपीट कर उन्होंने सामान कहां कहां बेच दिया था उसे भी वापस लिया। वाल्मीकि मोहल्ले में एक घर पर उन्होंने गैस सिलेंडर रख दिया था, जिसे उठाने के बाद दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Women arrived at the news of the sale of the stolen goods from the second house, beaten the first and then handed over to the police


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RIwKPZ
via IFTTT

No comments:

Post a Comment