कन्हेरा गांव में आगजनी की घटना से एक किसान का 18 बीघा में खड़ा गेहूं जलकर नष्ट हो गया। किसान के मुताबिक उसके खेत में करीब 200 क्विंटल गेहूं की फसल निकलती। इस घटना में बड़ी बात यह है कि जिस खेत में गेहूं की फसल जलकर नष्ट हुई, वहां आसपास कोई बिजली की लाइन नहीं है। ऐसे में घटना किस वजह से हुई यह भी जांच का विषय बना हुआ है। कन्हैरा निवासी डाॅ. अनिल कुमार रघुवंशी ने बताया कि उनके खेत में कटाई के लिए गेहूं खड़ा था जिस पर हार्वेस्टर से कटाई होना थी। लेकिन एक दिन पहले ही अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। डाॅ. रघुवंशी ने बताया कि जिस समय घटना हुई वे ईसागढ़ मीटिंग में थे। सूचना मिलने पर उन्होंने पूर्व विधायक जजपाल सिंह को सूचना दी जिस पर उन्होंने गांव में दमकल भेजी, तब तक फसल नष्ट हो चुकी थी। श्री रघुवंशी ने बताया कि इस खेत में करीब 200 क्विंटल गेहूं का उत्पादन होने की उम्मीद थी जिसकी बाजार कीमत करीब 3 लाख 50 हजार रुपए है। घटना की शिकायत देहात थाना में दर्ज कराई गई। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Prepared wheat burnt in 18 bighas of fire


कन्हेरा गांव में आगजनी की घटना से एक किसान का 18 बीघा में खड़ा गेहूं जलकर नष्ट हो गया। किसान के मुताबिक उसके खेत में करीब 200 क्विंटल गेहूं की फसल निकलती। इस घटना में बड़ी बात यह है कि जिस खेत में गेहूं की फसल जलकर नष्ट हुई, वहां आसपास कोई बिजली की लाइन नहीं है। ऐसे में घटना किस वजह से हुई यह भी जांच का विषय बना हुआ है।
कन्हैरा निवासी डाॅ. अनिल कुमार रघुवंशी ने बताया कि उनके खेत में कटाई के लिए गेहूं खड़ा था जिस पर हार्वेस्टर से कटाई होना थी। लेकिन एक दिन पहले ही अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। डाॅ. रघुवंशी ने बताया कि जिस समय घटना हुई वे ईसागढ़ मीटिंग में थे। सूचना मिलने पर उन्होंने पूर्व विधायक जजपाल सिंह को सूचना दी जिस पर उन्होंने गांव में दमकल भेजी, तब तक फसल नष्ट हो चुकी थी। श्री रघुवंशी ने बताया कि इस खेत में करीब 200 क्विंटल गेहूं का उत्पादन होने की उम्मीद थी जिसकी बाजार कीमत करीब 3 लाख 50 हजार रुपए है। घटना की शिकायत देहात थाना में दर्ज कराई गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Prepared wheat burnt in 18 bighas of fire


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2yWq2zh
via IFTTT

No comments:

Post a Comment