लॉकडाउन के बाद भी पान मसाले से भरा ट्रक निकालने के मामले में पुलिस ने ट्रक चालक को आरोपी बनाया है। जबकि मालिक पर कोई कार्रवाई नहीं की। इस समय ट्रक भरकर निकालने को मुनाफाखोरी से जोड़ा जा रहा है। क्योंकि बाजार में राजश्री गुटखा दो से तीन गुना दाम पर मिल रहा है। बहोड़ापुर तिराहे पर क्राइम ब्रांच ने राजश्री पान मसाले से भरा ट्रक शनिवार-रविवार की रात को पकड़ा था। इसमें 17 लाख रुपए का माल भरा हुआ था। राजू नागरिया के गोदाम से यह ट्रक निकला था। राजू नागरिया ने पुलिस को बताया था कि उसके गोदाम में 9-10 अप्रैल की रात चोरी हो गई थी, इसलिए वह माल दूसरे गोदाम में ले जा रहा था। इसकी एफआईआर उसने 11 अप्रैल शाम को ही कराई थी। पहले तो यह आशंका थी कि जो माल चोरी बताया गया है, उसे ही शिफ्ट किया जा रहा था। लेकिन उसने सीसीटीवी कैमरे दिखा दिए। सीसीटीवी कैमरे में युवक दिख रहे हैं, जिन्हें वह चोर बता रहा है। लेकिन इसे लेकर जांच चल रही है। उधर पुलिस ने सिर्फ ट्रक चालक को इस मामले में आरोपी बनाया। जबकि लॉकडाउन तोड़ने में जितनी भी कार्रवाई इस तरह की पुलिस ने की उसमें दुकानदार और कर्मचारी को आरोपी बनाया। ड्राइवर ने बयान दिए फिर भी पुलिस ने उस पर कार्रवाई नहीं की। जांच चल रही है ट्रक चालक ने बताया है कि माल राजू नागरिया ने भरवाया था। माल कहां ले जाया जा रहा था, यह पड़ताल चल रही है। जांच में वह दोषी पाया जाएगा तो उस पर भी एफआईआर दर्ज की जाएगी। -दामोदर गुप्ता, टीआई, थाना क्राइम ब्रांच Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Truck driver made accused, left owner


लॉकडाउन के बाद भी पान मसाले से भरा ट्रक निकालने के मामले में पुलिस ने ट्रक चालक को आरोपी बनाया है। जबकि मालिक पर कोई कार्रवाई नहीं की। इस समय ट्रक भरकर निकालने को मुनाफाखोरी से जोड़ा जा रहा है। क्योंकि बाजार में राजश्री गुटखा दो से तीन गुना दाम पर मिल रहा है।
बहोड़ापुर तिराहे पर क्राइम ब्रांच ने राजश्री पान मसाले से भरा ट्रक शनिवार-रविवार की रात को पकड़ा था। इसमें 17 लाख रुपए का माल भरा हुआ था। राजू नागरिया के गोदाम से यह ट्रक निकला था। राजू नागरिया ने पुलिस को बताया था कि उसके गोदाम में 9-10 अप्रैल की रात चोरी हो गई थी, इसलिए वह माल दूसरे गोदाम में ले जा रहा था। इसकी एफआईआर उसने 11 अप्रैल शाम को ही कराई थी। पहले तो यह आशंका थी कि जो माल चोरी बताया गया है, उसे ही शिफ्ट किया जा रहा था। लेकिन उसने सीसीटीवी कैमरे दिखा दिए। सीसीटीवी कैमरे में युवक दिख रहे हैं, जिन्हें वह चोर बता रहा है। लेकिन इसे लेकर जांच चल रही है। उधर पुलिस ने सिर्फ ट्रक चालक को इस मामले में आरोपी बनाया। जबकि लॉकडाउन तोड़ने में जितनी भी कार्रवाई इस तरह की पुलिस ने की उसमें दुकानदार और कर्मचारी को आरोपी बनाया। ड्राइवर ने बयान दिए फिर भी पुलिस ने उस पर कार्रवाई नहीं की।
जांच चल रही है
ट्रक चालक ने बताया है कि माल राजू नागरिया ने भरवाया था। माल कहां ले जाया जा रहा था, यह पड़ताल चल रही है। जांच में वह दोषी पाया जाएगा तो उस पर भी एफआईआर दर्ज की जाएगी।
-दामोदर गुप्ता, टीआई, थाना क्राइम ब्रांच

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Truck driver made accused, left owner


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3acIila
via IFTTT

No comments:

Post a Comment