एमएलबी कॉलेज से बीएएलएलबी की पढ़ाई करने वाले छात्रों की सिलेबस पूरा नहीं होने से चिंता बढ़ हुई है। कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने के कारण ऐसे छात्रों की 20 मार्च से क्लास निलंबित चल रही हैं। ऐसे छात्रों की दिसंबर में होने वाली परीक्षा जनवरी में हुईं थीं। इससे क्लास फरवरी में शुरू हो सकीं। इस कारण छात्रों का 70 फीसदी से अधिक सिलेबस अधूरा है। छात्रों का कहना है कि कोरोना वायरस का संक्रमण थमते ही यूनिवर्सिटी खुलेगी। इस दौरान यदि तुरंत बीए एलएलबी दूसरे, चौथे, छठे, आठवें और दसवें सेमेस्टर के छात्रों की परीक्षाएं आयोजित की गईं तो वह पेपर में क्या लिखंेगे। इससे उनका रिजल्ट गड़बड़ हो जाएगा। छात्रों को संबंधित सेमेस्टर में अब फेल होने का डर लग रहा है।
स्थितियां सामान्य होने पर सिलेबस पूरा कराएंगे
कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते कॉलेज बंद चल रहे हैं। जैसे ही कॉलेज खुलेंगे, लॉ छात्रों का सिलेबस विशेष क्लास लगवाकर परीक्षाओं से पहले पूरा कराएंगे। सिलेबस पूरा होने से पहले जेयू परीक्षाएं नहीं कराए इसके लिए यूनिवर्सिटी प्रशासन से आग्रह करेंगे। डॉ. केएस राठौर, प्रिंसिपल, एमएलबी कॉलेज
विधि विभाग में ई-लर्निंग शुरू नहीं
छात्रों का कहना है कि कॉलेज में अभी ई-लर्निंग शुरू नहीं हुई, इससे उन्हें सिलेबस के अनुसार नोट्स भी नहीं मिल सके। एमएलबी कॉलेज के विधि संस्थान में अतिथि विद्वान छात्रों को पढ़ाते हैं, जबसे कॉलेज बंद हुआ है, ऐसे प्रोफेसरों को छुट्टी पर भेज दिया गया है। अतिथि विद्वानों का कहना है कि यह बात सही है कि छात्रों का सिलेबस अधूरा है। साथ ही उनका कहना है कि उन्हें प्रति पीरियड के हिसाब से भुगतान होता है, अब कॉलेज बंद हैं, इससे उन्हींने कॉलेज प्रशासन से मांग की है कि महामारी के चलते जितने दिन क्लास नहीं लग सकीं, उनका वेतन दिया जाए ताकि वह भी अपने परिवार का भरण पोषण कर सकें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34xqjEJ
via IFTTT
