
रामकृष्ण आश्रम में ठहरे तीन ब्राजील वासियों को उनके मुल्क भेजने की तैयारी शुरू हो गई है। तीनों को वृंदावन पहुंचाया जाएगा। वहां से उनको दिल्ली के लिए बस में सवार करेंगे। तब कहीं वे विदेश के लिए उड़ान भर सकते हैं। अचानक तीन ब्राजील वासियों की जानकारी सामने आने के बाद पहले तो प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हडकंप मच गया। फिर एक व्यवस्था के तहत तीनों की स्क्रीनिंग कराई गई। दो की स्क्रीनिंग रामकृष्ण आश्रम में हुई, जबकि तीसरे की स्क्रीनिंग कंट्रोल कमांड सेंटर मोतीमहल में की गई। यह तीनों पिछले छह महीने से रामकृष्ण आश्रम थाटीपुर रह रहे थे। वे यहां के अनुयायी बताये जाते हैं। ब्राजील निवासी गुस्तावो उम्र 40, कोसमे पिकाना उम्र 65 साल और उनकी पत्नी जोरजिट पिकाना उम्र 62 साल ने सरकार से मुल्क वापसी की बात कही थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2V6IT3y
via
IFTTT