कोरोना वायरस की वजह से लोग भले ही शारीरिक रूप से दूरी बनाने के लिए मजबूर हैं, लेकिन भावनात्मक रूप से वह एक दूसरे के करीब आ रहे हैं। जिन रिश्तों में सालों पहले खटास पड़ गई थी, इस महामारी ने रिश्तों की कड़वाहट को दूर कर फिर से उनमें मिठास घोलने का काम किया है। कहीं लंबे समय से एक घर में रहने के बावजूद जिन सास-बहू में बातचीत तक बंद थी। सास को संक्रमण हुआ तो बहू पुरानी बातें भूल गई और अस्पताल में भर्ती सास को फोन लगाकर स्वास्थ्य लाभ की जानकारी ले रही हैं। घर से दूर नौकरी कर रहे अभिषेक मिश्रा को जब संक्रमण हुआ तो अपरिचित होने के बाद भी प्रवीण त्रिपाठी ने पहले उनका मोबाइल नंबर पता किया और फिर उनके लिए अपने घर से खाना लेकर अस्पताल जा पहुंचे।
मम्मी को सता रही बच्चों की चिंता सावधानी बरतने की दे रहीं हिदायत
शादी के एक साल बाद ही हमारी किचन अलग-अलग हो गई थी। छोटी-छोटी बातों को लेकर नोकझोंक होती थी। एक घर में रहने के बाद भी बातचीत बहुत कम होती थी, लेकिन जब से मम्मी की तबीयत खराब हुई है, बहुत चिंता होती है। दिन में कई बार उनसे फोन पर बात करती हूं। बड़ी बेटी और बेटे से भी बात करवाती हूं। हालांकि, इन दोनों से जब बात करती हैं, तो मम्मी को रोना आ जाता है। बच्चे भी रोने लगते हैं। मम्मी को समझाते हैं कि रिपोर्ट निगेटिव आ गई है, इसलिए अब चिंता की कोई बात नहीं है। मम्मी ने मुझे सख्त हिदायत दी है कि बच्चों का अच्छे से ख्याल रखूं। जो काम मम्मी करती थी, अब उन्हें मैं कर रही हूं।
फेसबुक पर प्रोफाइल सर्च की, नंबर लिया और पहुंच गए घर का खाना देने
कोरोना वायरस से संक्रमित अभिषेक मिश्रा की पत्नी का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें वह आइसोलेशन वार्ड के बाहर घूमती दिख रही थीं। लोगों ने इस पर कई तरह के कमेंट किए। काफी बुरा लगा। मेरे मन में मदद करने का विचार आया। मैंने उनकी फेसबुक प्रोफाइल सर्च की और मोबाइल नंबर लिया। फोन पर समस्या पूछी। उन्होंने बताया कि जेएएच में खाने की व्यवस्था बहुत खराब है। मुझे लगा कि अभिषेक बीमारी के साथ ही अस्पताल की अव्यवस्थाओं से भी जूझ रहे हैं। मैंने अपने घर से खाना बनवाया और अभिषेक को खाने देने पहुंच गया। हालांकि, दो-तीन बार ही मुझे जाना पड़ा, क्योंकि बाद में अभिषेक को सुपर स्पेशलिटी में शिफ्ट कर दिया गया, जहां खाने की व्यवस्था ठीक थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cjWpGr
via IFTTT
