सेहराई में सोमवार शाम साढ़े 5 बजे पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च पुलिस थाना परिसर से शुरू होकर गांव के मुख्य मार्गों से निकाला गया। बंदिया कॉलोनी में रामशंकर मिश्रा व रहवासियों ने पुष्प बरसाकर फ्लैगमार्च का स्वागत किया गया। विनय मोहन शेषा परिवार व अन्य लोगों ने भी फ्लैग मार्च का स्वागत किया। मुख्य बाजार में मार्कन परिवार और स्थानीय रहवासियों ने सभी जवानों को मिठाई खिलाई। थाना प्रभारी ने माइक से सभी गलियों में लोगों को लॉकडाउन का पालन करने की अपील की। उन्होंने सभी से मुंह पर मास्क या कपड़ा बांधकर निकलने का अनुरोध किया। इसके बाद शाम 6:30 बजे अचलगढ़ गांव में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालकर सभी से घरों में रहने की अपील की। फ्लैग मार्च के समापन पर धर्मेंद्र सिंह जैन के निवास पर सभी पुलिस जवानों को स्वल्पाहार कराकर साफी भेंट की। इस अवसर पर थाना प्रभारी मीना रघुवंशी, एएसआई सुमन किशोर लकड़ा, प्रधान आरक्षक अमर सिंह धाकड़, सत्येंद्र कुशवाह, संजीव साहू, संजीव कटारिया, सुनील मीना, संतोष, पुष्पपेंद्र व सौरभ पारासर आदि मौजूद थे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Flowers were welcomed on the march


सेहराई में सोमवार शाम साढ़े 5 बजे पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च पुलिस थाना परिसर से शुरू होकर गांव के मुख्य मार्गों से निकाला गया। बंदिया कॉलोनी में रामशंकर मिश्रा व रहवासियों ने पुष्प बरसाकर फ्लैगमार्च का स्वागत किया गया।


विनय मोहन शेषा परिवार व अन्य लोगों ने भी फ्लैग मार्च का स्वागत किया। मुख्य बाजार में मार्कन परिवार और स्थानीय रहवासियों ने सभी जवानों को मिठाई खिलाई। थाना प्रभारी ने माइक से सभी गलियों में लोगों को लॉकडाउन का पालन करने की अपील की। उन्होंने सभी से मुंह पर मास्क या कपड़ा बांधकर निकलने का अनुरोध किया। इसके बाद शाम 6:30 बजे अचलगढ़ गांव में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालकर सभी से घरों में रहने की अपील की। फ्लैग मार्च के समापन पर धर्मेंद्र सिंह जैन के निवास पर सभी पुलिस जवानों को स्वल्पाहार कराकर साफी भेंट की। इस अवसर पर थाना प्रभारी मीना रघुवंशी, एएसआई सुमन किशोर लकड़ा, प्रधान आरक्षक अमर सिंह धाकड़, सत्येंद्र कुशवाह, संजीव साहू, संजीव कटारिया, सुनील मीना, संतोष, पुष्पपेंद्र व सौरभ पारासर आदि मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Flowers were welcomed on the march


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bm2su0
via IFTTT

No comments:

Post a Comment