लॉकडाउन की वजह से प्रदेश के कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया अब जून के पहले या दूसरे सप्ताह में शुरू होने की उम्मीद है। पहले यूजी कोर्सों के छात्रों को प्रवेश दिए जाएंगे, इसके एक सप्ताह बाद पीजी कोर्सों की प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। लाॅकडाउन खुलने के बाद हायर सेकंडरी परीक्षा और यूजी प्रथम और द्वितीय वर्ष की परीक्षा और रिजल्ट की स्थिति देखने के बाद प्रवेश प्रक्रिया की तारीख घोषित की जाएगी।
कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया के लिए इस सत्र में 11 मई से शुरू कराने की योजना थी ताकि 1 जुलाई से शिक्षण सत्र शुरू हो सके और शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार गतिविधियां चल सकें। इस बार प्रवेश प्रक्रिया 30 जून तक ही पूरी कराने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन लाॅकडाउन की वजह से प्रवेश प्रक्रिया 11 मई से शुरू नहीं हो पाएगी। पहले तो हायर सेकंडरी का रिजल्ट घोषित होने का इंतजार करना होगा, इसके बाद ही प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जाएगी। वहीं यूजी अंतिम वर्ष के रिजल्ट के घोषित होने का इंतजार करना होगा, इसके बाद ही पीजी की प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उम्मीद जताई जा रही है कि 3 मई के बाद लॉकडाउन आगे नहीं बढ़ाया गया तो जून के दूसरे सप्ताह में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हाे सकती है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3eDRvq6
via IFTTT
