बैठक में स्पष्ट किया गया कि लाॅकडाउन का उल्लंघन करने वालाें काे बख्शा नहीं जाए व धारा 188 के तहत उन पर कार्रवाई कर उन्हें इंदाैर की तर्ज पर अस्थायी जेल बनाकर उसमें रखा जाए। साथ ही शिकायताें के आधार पर किराना व अन्य जरूरी सामग्रियाें की कालाबाजारी करने वालाें के खिलाफ सख्ती बरतकर उनकी दुकानें व गाेडाउन आदि काे सील किए जाने की बात कही गई
विधायक नीना वर्मा नपाध्यक्ष कविता वैष्णव, अध्यक्ष प्रतिनिधि संजय वैष्णव, एसडीएम सत्यनारायण दर्रे, तहसीलदार विनोद राठौड़, नायब तहसीलदार अंजली गुप्ता, सीएमओ गजेंद्रसिंह बघेल, नपा स्वास्थ्य अधिकारी बीएस महते, प्रशिक्षु डीएसपी अंकिता सुलिया, थाना प्रभारी चंद्रभानसिंह चढ़ार व आनंद तिवारी अादि की उपस्थिति में हुई बैठक में विधायक वर्मा ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों से क्षेत्र में व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की। नगर पालिका के विजय अहीर ने नाै हजार लोगों की सूची सौंपी, जिसमें कंपनियों में काम करने वाले मजदूर, दिहाड़ी मजदूरी करने वाले, झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले, आदिवासी व क्षेत्र के कई जरूरतमंद रहवासियाें के लिए अाठ किलाे गेहूं व दाे किलाे चावल याेजना का उल्लेख था। एसडीएम ने सूची सौंपते ही तुरंत चिट्ठी बनाकर कलेक्टर श्रीकांत बनोठ से इसकी इजाजत के लिए पत्र बनाया।
इसके अलावा नपाध्यक्ष प्रतिनिधि वैष्णव ने बताया स्वास्थ्य केंद्र डाकबंगला में मरीजों को नहीं लिया जा रहा है, जिससे उनका इलाज नहीं हाे पा रहा है। विधायक ने तुरंत एसडीएम को निर्देश दिए जो भी छोटी या बड़ी बीमारी वाला हो उसका भी अस्पताल में तुरंत इलाज करने की व्यवस्था की जाए।
लॉकडाउन की अवधि बढ़ती है तो3 जोन बनाएंगे
बैठक में विधायक वर्मा ने कहा यदि प्रधानमंत्री द्वारा लाॅकडाउन अवधि काे बढ़ाया जाता है, तो तीन जोन बनाए जाएंगे। इनमें जहां महामारी फैल रही हो उसे रेड जोन। उससे कम संक्रमित वाले क्षेत्र में येलो जोन और जहां सामान्य स्थिति हाे उसे ग्रीन जोन बनाया जाएगा। उन्हाेंने लॉकडाउन का सख्ती से पालन करने के लिए पुलिस प्रशासन को निर्देशित किया, जिस पर तहसीलदार विनोद राठौर ने यह बताया कि एक इंदौर जैसा अस्थायी जेल बनाया जा रहा है।
इसमें जो भी धारा 188 के मुलजिम होंगे उन्हें रखा जाएगा। लॉकडाउन का पालन नहीं करने व बाहर घूमते हुए पाए गए लाेगाें पर भी कठोर कार्रवाई कर इसी जेल में रखा जाएगा। भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रकाश धाकड़, पार्षद मनोज जायसवाल, पार्षद मुकेश पांचाल, मंडल महामंत्री सुभाष जायसवाल, नपा उपाध्यक्ष हंसराज पटेल से विधायक ने अपने-अपने क्षेत्रों की जानकारी भी ली। जनप्रतिनिधियों ने बताया क्षेत्र में कई संस्थाएं हैं जो खाने के पैकेट तो बांट रही हैं, लेकिन खाद्य सामग्री की असुविधा जरूर है। नपाध्यक्ष प्रतिनिधि वैष्णव ने एसडीएम दर्रे को सुझाव दिया वे नायब तहसीलदार गुप्ता को लोगों को आने-जाने की अनुमति व कंट्रोल में बंट रही खाद्य सामग्री कि निगरानी का अतिरिक्त चार्ज दें। इस पर एसडीएम ने कलेक्टर से सहमति लेकर चार्ज देने की बात कही।
इसके अलावा किराना दुकानों व अन्य जरूरी सामग्री की हो रही कालाबाजारी से अतिरिक्त चार्ज लिया जा रहा है एेसे किराना व्यापारियों की जांच करके दुकानों को सील करने की बात कही गई। इसके अलावा कंट्रोल की दुकानाें पर जो चावल, गेहूं आते हैं उसकी कालाबाजारी पर भी एक निगरानी टीम बनी, जो उन पर नजर रखेगी। विधायक ने तहसीलदार और एसडीएम को अनावश्यक तरीके से पीथमपुर में चल रही है कंपनियां जो फूड पैकेजिंग के नाम पर मध्यप्रदेश इंडस्ट्रीयल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन से आदेश लेकर आई है। वे बना कुछ और रही हैं इसकी जांच के लिए भी आदेशित किया है। टीआई चंद्रभानसिंह चढ़ार को कई गाड़ियों में मीडिया प्रेस और दूसरी जगह की अनुमति या फर्जी अनुमति चिपका कर चलाई जा रही है, उन पर सख्ती से जांच करने की बात कही। इनमें जाे भी फर्जीवाड़े में पकड़े जाते हैं, उन पर भी धारा 188 और 420 का केस भी दर्ज करने की बात कही गई। आईटीआई कॉलेज ग्राम खंडवा व पीथमपुर बस स्टैंड रेन बसेरा को क्वारेंटाइन सेंटर के लिए अधिग्रहित करने संबंधी आदेश एसडीएम ने कलेक्टर से अनुमति लेकर जारी किए जाने काे कहा गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2xplXTO
via IFTTT
