21 दिन के लॉक डाउन और 96 घंटे के संपूर्ण लॉक डाउन के बाद बुधवार को किराना दुकानें खुली तो बाजार में जाम की स्थिति बन गई। 3 घंटे में शहर में चारों तरफ दोपहिया वाहन दौड़ते रहे। इस बीच सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल न रखने वालों पर कार्रवाई भी हुई लेकिन तमाम कोशिश के बाद भी कियोस्क सेंटरों ने माहौल बिगाड़ ही दिया। हालाकि 10 बजे के बाद दुकानें बंद होते ही फिर से शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। 21 दिन बाद बुधवार काे शहर की सड़कों पर इतनी भीड़ रही कि कई बार जाम की स्थिति बन गई। सबसे अधिक भीड़ किराना दुकानों पर रही। बाइकों के लगातार आवागमन की वजह से सड़क क्रास करने में भी लोगों को समय लग रहा था। भीड़ बढ़ते देख समझाइश के बाद पुलिस भी थकी हुई नजर आई। वहीं कुछ अधिकारियों ने सोशल डिस्टेंसिंग भूल चुके दुकानदारों को समझाइश दी। गांधी पार्क से इंदिरा पार्क रोड पर फ्रंटियर जनरल स्टोर पर ग्राहकों की भीड़ लगी थी। इसको देखते हुए नायब तहसीलदार आशीष जैन और पटवारी आकाश जैन ने दुकान को सील कर दिया। वहीं शहर के विभिन्न क्षेत्रों में मोबाइल पार्टियों ने घूमकर सोशल डिस्टेंसिंग बनवाने का प्रयास भी किया। सड़कों पर तीन घंटे के दौरान इतने वाहन बढ़ गए। इसमें से कई लोग तफरी करने के लिए भी बेवजह घूमते ह़ुए नजर आए। 10 बजे तक फिर सूनी हुई सड़कें जैसे ही सुबह के 10 बजे, बाजार से भीड़ स्वत: ही गायब हो गई। किराना दुकानें बंद होने के बाद सड़कों पर सब्जी विक्रेताओं के ठेले दिखाई दिए। हालाकि कलेक्टर के आदेश पर 11 बजे तक कृषि यंत्र सहित मैकेनिकों की दुकानें खुली रही। जिन पर नाके बराबर भीड़ रही। 8 सब्जी विक्रेता और 7 बगैर मास्क पहने लोगों पर हुई कार्रवाई बगैर पास जारी किए हुए सब्जी बेचने और सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान नहीं रखने पर 8 सब्जी विक्रेताओं सहित 7 लोगों पर मास्क पहने बगैर बाजार में घूमने पर जुर्माना लगाया गया। यह जुर्माना नपा टीम ने महामारी फैलाने वाले विषय पर वसूल किया। दूसरी तरफ, इनसे सीख लेकर ही बना सकते हैं सोशल डिस्टेंस एक तरफ जहां शहर में किराना दुकानों पर हर जगह भीड़ थी तो वहीं दूसरी तरफ विदिशा रोड पर रवि किराना दुकान के बाहर सोशल डिस्टेंस बना हुआ दिखाई दिया। दुकान के बाहर गोले लगाकर उन पर ग्राहकों को बैठने के लिए स्टूल और कुर्सियां लगाई गई थी। नंबर के अनुसार सामान देने के बाद अगले ग्राहक का नंबर आ रहा था। इस तरह की सीख लेकर अन्य दुकानदार भी अपनी दुकानों पर सोशल डिस्टेंस का उदाहरण पेश कर सकते हैं। जो शहर में कम ही स्थानों पर देखने मिल रहा है। कियोस्क सेंटरों पर समझाइश बेअसर शहर के विभिन्न कियोस्क सेंटरों पर खातों से रुपए निकलवाने के लिए भीड़ उमड़ रही। सेंटरों पर लंबी कतारें लगी रहीं। इस दौरान पुलिस ने पहुंचकर व्यवस्था बनाने का प्रयास भी किया लेकिन लोग लाइन में सटकर खड़े रहे। शहर में जहां भी कियोस्क सेंटर संचालित हैं वहां सभी स्थानों पर इसी तरह का हाल बना रहा। पंजाब नेशनल बैंक के सामने तो भीड़ के चलते विलाला मिल रोड पर जाम की स्थिति बन गई। लोगों को समझाइश दी लेकिन पैसे निकलवाने की जल्दबाजी में कोरोना संक्रमण जैसी महामारी को भी लाेग भूल गए। ग्राहक नहीं माने तो दुकान ही बंद की शहर में गांधी पार्क रोड पर विजय किराना पर भी सामान लेने भीड़ टूट पड़ी। इस दौरान प्रशासनिक टीम ने पहुंचकर सोशल डिस्टेंस बनाने के लिए कहा तो दुकानदार का कहना था कि ग्राहक नहीं मान रहे। इसके बाद दुकानदार ने बगैर सामान दिए ही अपनी दुकान की शटर गिराकर बंद कर दिया। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Grocery shops open, social distancing forgotten people become jam conditions, crowds thronged at kiosk centers


21 दिन के लॉक डाउन और 96 घंटे के संपूर्ण लॉक डाउन के बाद बुधवार को किराना दुकानें खुली तो बाजार में जाम की स्थिति बन गई। 3 घंटे में शहर में चारों तरफ दोपहिया वाहन दौड़ते रहे। इस बीच सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल न रखने वालों पर कार्रवाई भी हुई लेकिन तमाम कोशिश के बाद भी कियोस्क सेंटरों ने माहौल बिगाड़ ही दिया। हालाकि 10 बजे के बाद दुकानें बंद होते ही फिर से शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसर गया।
21 दिन बाद बुधवार काे शहर की सड़कों पर इतनी भीड़ रही कि कई बार जाम की स्थिति बन गई। सबसे अधिक भीड़ किराना दुकानों पर रही। बाइकों के लगातार आवागमन की वजह से सड़क क्रास करने में भी लोगों को समय लग रहा था। भीड़ बढ़ते देख समझाइश के बाद पुलिस भी थकी हुई नजर आई। वहीं कुछ अधिकारियों ने सोशल डिस्टेंसिंग भूल चुके दुकानदारों को समझाइश दी। गांधी पार्क से इंदिरा पार्क रोड पर फ्रंटियर जनरल स्टोर पर ग्राहकों की भीड़ लगी थी। इसको देखते हुए नायब तहसीलदार आशीष जैन और पटवारी आकाश जैन ने दुकान को सील कर दिया। वहीं शहर के विभिन्न क्षेत्रों में मोबाइल पार्टियों ने घूमकर सोशल डिस्टेंसिंग बनवाने का प्रयास भी किया। सड़कों पर तीन घंटे के दौरान इतने वाहन बढ़ गए। इसमें से कई लोग तफरी करने के लिए भी बेवजह घूमते ह़ुए नजर आए।


10 बजे तक फिर सूनी हुई सड़कें
जैसे ही सुबह के 10 बजे, बाजार से भीड़ स्वत: ही गायब हो गई। किराना दुकानें बंद होने के बाद सड़कों पर सब्जी विक्रेताओं के ठेले दिखाई दिए। हालाकि कलेक्टर के आदेश पर 11 बजे तक कृषि यंत्र सहित मैकेनिकों की दुकानें खुली रही। जिन पर नाके बराबर भीड़ रही।

8 सब्जी विक्रेता और 7 बगैर मास्क पहने लोगों पर हुई कार्रवाई
बगैर पास जारी किए हुए सब्जी बेचने और सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान नहीं रखने पर 8 सब्जी विक्रेताओं सहित 7 लोगों पर मास्क पहने बगैर बाजार में घूमने पर जुर्माना लगाया गया। यह जुर्माना नपा टीम ने महामारी फैलाने वाले विषय पर वसूल किया।

दूसरी तरफ, इनसे सीख लेकर ही बना सकते हैं सोशल डिस्टेंस
एक तरफ जहां शहर में किराना दुकानों पर हर जगह भीड़ थी तो वहीं दूसरी तरफ विदिशा रोड पर रवि किराना दुकान के बाहर सोशल डिस्टेंस बना हुआ दिखाई दिया। दुकान के बाहर गोले लगाकर उन पर ग्राहकों को बैठने के लिए स्टूल और कुर्सियां लगाई गई थी। नंबर के अनुसार सामान देने के बाद अगले ग्राहक का नंबर आ रहा था। इस तरह की सीख लेकर अन्य दुकानदार भी अपनी दुकानों पर सोशल डिस्टेंस का उदाहरण पेश कर सकते हैं। जो शहर में कम ही स्थानों पर देखने मिल रहा है।

कियोस्क सेंटरों पर समझाइश बेअसर
शहर के विभिन्न कियोस्क सेंटरों पर खातों से रुपए निकलवाने के लिए भीड़ उमड़ रही। सेंटरों पर लंबी कतारें लगी रहीं। इस दौरान पुलिस ने पहुंचकर व्यवस्था बनाने का प्रयास भी किया लेकिन लोग लाइन में सटकर खड़े रहे। शहर में जहां भी कियोस्क सेंटर संचालित हैं वहां सभी स्थानों पर इसी तरह का हाल बना रहा। पंजाब नेशनल बैंक के सामने तो भीड़ के चलते विलाला मिल रोड पर जाम की स्थिति बन गई। लोगों को समझाइश दी लेकिन पैसे निकलवाने की जल्दबाजी में कोरोना संक्रमण जैसी महामारी को भी लाेग भूल गए।
ग्राहक नहीं माने तो दुकान ही बंद की
शहर में गांधी पार्क रोड पर विजय किराना पर भी सामान लेने भीड़ टूट पड़ी। इस दौरान प्रशासनिक टीम ने पहुंचकर सोशल डिस्टेंस बनाने के लिए कहा तो दुकानदार का कहना था कि ग्राहक नहीं मान रहे। इसके बाद दुकानदार ने बगैर सामान दिए ही अपनी दुकान की शटर गिराकर बंद कर दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Grocery shops open, social distancing forgotten people become jam conditions, crowds thronged at kiosk centers


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cse6E9
via IFTTT

No comments:

Post a Comment