देशभर में लॉकडाउन भले ही 3 मई तक बढ़ा दिया है लेकिन स्थानीय लोगों को उम्मीद थी कि 15 अप्रैल से सुबह 7 से 11 बजे वाली ढील मिलेगी, जबकि ऐसा नहीं है। प्रशासन ने अभी संपूर्ण लॉकडाउन ही जारी रखने का निर्णय लिया है। खासकर प्रधानमंत्री ने 20 अप्रैल तक सख्ती के साथ लॉकडाउन पालन की बात कही है, इसलिए कम से कम एक सप्ताह तक तो कोई ढील नहीं मिलेगी। इसके बाद परिस्थिति अनुसार जिला प्रशासन निर्णय लेगा। बुधवार को भी सारी दुकानें बंद रहेंगी। दूध, फल-सब्जी, किराना, दवाइयों की होम डिलीवरी जारी रहेगी। कुछ ठेले वालों को भी मोहल्लों में जाकर सब्जियां बेचने के लिए अनुमति दी गई है लेकिन इन्हें सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क पहनना जरूरी है। प्रशासन ने बुधवार को थोक सब्जी मंडी खोलने का निर्णय जरूर लिया है हालांकि इस बार सख्ती के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाया जाएगा। सोमवार को थोक सब्जी मंडी खुली थी तो आम उपभोक्ता व किसान, व्यापारियों ने सोशल डिस्टेंसिंग नहीं रखी थी। इसलिए बुधवार सुबह 5 से 8 बजे के बीच खुलने वाली थोक मंडी में सोशल डिस्टेंसिंग के लिए बैरिकेड्स व रस्सी बांधकर सेक्टर बना दिए हैं। मंडी सचिव संजीव श्रीवास्तव एवं किसान नेता रमेश धाकड़ ने बताया किसान, सब्जी व्यापारी को बिना पहचान-पत्र के एंट्री नहीं मिलेगी। आम उपभोक्ता व अन्य लोग मंडी में प्रवेश ना करें इसलिए यह व्यवस्था की है। किसान अपना परिचय-पत्र जैसे आधार कार्ड, पावती, वोटर कार्ड साथ ला सकते हैं जबकि तुलावटी, हम्माल, थोक सब्जी व्यापारियों के पहचान-पत्र सब्जी विक्रेता व्यापारी संघ ने बांटे हैं। इनके साथ ही इन्हें आधार कार्ड या वोटर आईडी साथ रखना होगी ताकि गेट पर मांगने पर दिखा सकें। एसडीएम राहुल धोटे ने बताया बुधवार के बाद शुक्रवार को फिर से थोक मंडी खुलेगी लेकिन तब अलग व्यवस्था लागू करेंगे। यह कैसी व्यवस्था रहेगी, इसकी जानकारी बुधवार को एक बैठक के बाद दी जाएगी। सूत्रों के अनुसार तो शुक्रवार से जो मंडी खुलेगी उसमें शाम को किसानों से माल मंगवाएंगे और थोक व्यापारी इसे खरीदेंगे। फिर अगले दिन सुबह ठेलागाड़ी वाले या फुटकर सब्जी विक्रेता इसे खरीदने मंडी पहुंचेंगे। इससे एक साथ भीड़ नहीं होगी। कृषि अधिकारी ने नशे में किया हंगामा प्रशासन ने बटालियन के पास कृषि विस्तार एवं प्रशिक्षण केंद्र को क्वारंटाइन सेंटर बना रखा है। यहां कुछ कृषि अधिकारी के क्वार्टर भी हैं। सोमवार रात करीब 10.30 बजे एम्बुलेंस कुछ लोगों को क्वारंटाइन करने पहुंची तो वहां मौजूद एक ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी ने शराब के नशे में हंगामा किया और गेट नहीं खोलने दिया। काफी देर तक एम्बुलेंस व स्वास्थकर्मी बाहर खड़े रहे। सिटी थाना पुलिस पहुंची और अधिकारी को हिरासत में थाने ले गए। थोड़ा सबक सिखाने के बाद चेतावनी देकर छोड़ दिया। कृषि अधिकारी का नाम एसएस तोमर है। सिटी थाना प्रभारी प्रमोद साहु ने बताया कोई फरियादी नहीं आया इसलिए छोड़ दिया। वहीं एसडीएम राहुल धोटे का कहना है मुझे जानकारी नहीं, अब पता चला है तो जांच करवाएंगे। आज से आटा चक्की खुलेगी - संपूर्ण लॉकडाउन के चलते नगर की सारी आटा चक्कियां बंद थीं। इससे वे लोग परेशान हो रहे थे जिनके घर में गेहूं या अन्य अनाज तो है लेकिन उसे पिसवाने की व्यवस्था नहीं है। भास्कर ने एसडीएम राहुल धोटे से बात की तो उन्होंने कहा कि बुधवार से आटा चक्की खुलवा दी जाएगी ताकि राशन की व्यवस्था ना गड़बड़ाए। किसी तरह की ढील नहीं रहेगी। दूध, फल, सब्जी, किराना, दवाई सभी की होम डिलीवरी जारी रहेगी। क्वारंटाइन में से 2 को अस्पताल में भर्ती किया, 6 को घर भेजा, 3 नए क्वारंटाइन -बीएमओ डॉ. दीपक पालडि़या ने बताया अब तक क्वारंटाइन में 75 लोग थे, इनमें से 6 को घर भेज दिया जबकि दो लोगों को आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया है। आइसोलेट किए गए लोगों में से एक को पीलिया होने से तबीयत खराब थी जबकि दूसरा खाना नहीं खाने से कमजोर हो गया था। कुछ जगह सोशल डिस्टेंसिंग तोड़कर अांबेडकर जयंती मनाई मंगलवार को अांबेडकर जयंती पर कुछ जगह सोशल डिस्टेंसिंग तोड़कर कार्यक्रम करने की शिकायतें प्रशासन के पास पहुंचीं। ग्राम बिलंदपुर से भी ऐसी शिकायत प्रशासन के पास पहुंची लेकिन जांच में इसकी पुष्टि नहीं हुई इसलिए कार्रवाई नहीं की गई। कालूखेड़ा थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी निकिता सिंह ने बताया सूचना जरूर आई थी लेकिन पुष्टि नहीं हुई है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today No relaxation for the week, no entry card will be available in the wholesale vegetable market


देशभर में लॉकडाउन भले ही 3 मई तक बढ़ा दिया है लेकिन स्थानीय लोगों को उम्मीद थी कि 15 अप्रैल से सुबह 7 से 11 बजे वाली ढील मिलेगी, जबकि ऐसा नहीं है। प्रशासन ने अभी संपूर्ण लॉकडाउन ही जारी रखने का निर्णय लिया है। खासकर प्रधानमंत्री ने 20 अप्रैल तक सख्ती के साथ लॉकडाउन पालन की बात कही है, इसलिए कम से कम एक सप्ताह तक तो कोई ढील नहीं मिलेगी। इसके बाद परिस्थिति अनुसार जिला प्रशासन निर्णय लेगा। बुधवार को भी सारी दुकानें बंद रहेंगी। दूध, फल-सब्जी, किराना, दवाइयों की होम डिलीवरी जारी रहेगी। कुछ ठेले वालों को भी मोहल्लों में जाकर सब्जियां बेचने के लिए अनुमति दी गई है लेकिन इन्हें सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क पहनना जरूरी है।
प्रशासन ने बुधवार को थोक सब्जी मंडी खोलने का निर्णय जरूर लिया है हालांकि इस बार सख्ती के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाया जाएगा। सोमवार को थोक सब्जी मंडी खुली थी तो आम उपभोक्ता व किसान, व्यापारियों ने सोशल डिस्टेंसिंग नहीं रखी थी। इसलिए बुधवार सुबह 5 से 8 बजे के बीच खुलने वाली थोक मंडी में सोशल डिस्टेंसिंग के लिए बैरिकेड्स व रस्सी बांधकर सेक्टर बना दिए हैं। मंडी सचिव संजीव श्रीवास्तव एवं किसान नेता रमेश धाकड़ ने बताया किसान, सब्जी व्यापारी को बिना पहचान-पत्र के एंट्री नहीं मिलेगी। आम उपभोक्ता व अन्य लोग मंडी में प्रवेश ना करें इसलिए यह व्यवस्था की है। किसान अपना परिचय-पत्र जैसे आधार कार्ड, पावती, वोटर कार्ड साथ ला सकते हैं जबकि तुलावटी, हम्माल, थोक सब्जी व्यापारियों के पहचान-पत्र सब्जी विक्रेता व्यापारी संघ ने बांटे हैं। इनके साथ ही इन्हें आधार कार्ड या वोटर आईडी साथ रखना होगी ताकि गेट पर मांगने पर दिखा सकें। एसडीएम राहुल धोटे ने बताया बुधवार के बाद शुक्रवार को फिर से थोक मंडी खुलेगी लेकिन तब अलग व्यवस्था लागू करेंगे। यह कैसी व्यवस्था रहेगी, इसकी जानकारी बुधवार को एक बैठक के बाद दी जाएगी। सूत्रों के अनुसार तो शुक्रवार से जो मंडी खुलेगी उसमें शाम को किसानों से माल मंगवाएंगे और थोक व्यापारी इसे खरीदेंगे। फिर अगले दिन सुबह ठेलागाड़ी वाले या फुटकर सब्जी विक्रेता इसे खरीदने मंडी पहुंचेंगे। इससे एक साथ भीड़ नहीं होगी।

कृषि अधिकारी ने नशे में किया हंगामा

प्रशासन ने बटालियन के पास कृषि विस्तार एवं प्रशिक्षण केंद्र को क्वारंटाइन सेंटर बना रखा है। यहां कुछ कृषि अधिकारी के क्वार्टर भी हैं। सोमवार रात करीब 10.30 बजे एम्बुलेंस कुछ लोगों को क्वारंटाइन करने पहुंची तो वहां मौजूद एक ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी ने शराब के नशे में हंगामा किया और गेट नहीं खोलने दिया। काफी देर तक एम्बुलेंस व स्वास्थकर्मी बाहर खड़े रहे। सिटी थाना पुलिस पहुंची और अधिकारी को हिरासत में थाने ले गए। थोड़ा सबक सिखाने के बाद चेतावनी देकर छोड़ दिया। कृषि अधिकारी का नाम एसएस तोमर है। सिटी थाना प्रभारी प्रमोद साहु ने बताया कोई फरियादी नहीं आया इसलिए छोड़ दिया। वहीं एसडीएम राहुल धोटे का कहना है मुझे जानकारी नहीं, अब पता चला है तो जांच करवाएंगे।

आज से आटा चक्की खुलेगी - संपूर्ण लॉकडाउन के चलते नगर की सारी आटा चक्कियां बंद थीं। इससे वे लोग परेशान हो रहे थे जिनके घर में गेहूं या अन्य अनाज तो है लेकिन उसे पिसवाने की व्यवस्था नहीं है। भास्कर ने एसडीएम राहुल धोटे से बात की तो उन्होंने कहा कि बुधवार से आटा चक्की खुलवा दी जाएगी ताकि राशन की व्यवस्था ना गड़बड़ाए। किसी तरह की ढील नहीं रहेगी। दूध, फल, सब्जी, किराना, दवाई सभी की होम डिलीवरी जारी रहेगी।

क्वारंटाइन में से 2 को अस्पताल में भर्ती किया, 6 को घर भेजा, 3 नए क्वारंटाइन
-बीएमओ डॉ. दीपक पालडि़या ने बताया अब तक क्वारंटाइन में 75 लोग थे, इनमें से 6 को घर भेज दिया जबकि दो लोगों को आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया है। आइसोलेट किए गए लोगों में से एक को पीलिया होने से तबीयत खराब थी जबकि दूसरा खाना नहीं खाने से कमजोर हो गया था।

कुछ जगह सोशल डिस्टेंसिंग तोड़कर अांबेडकर जयंती मनाई

मंगलवार को अांबेडकर जयंती पर कुछ जगह सोशल डिस्टेंसिंग तोड़कर कार्यक्रम करने की शिकायतें प्रशासन के पास पहुंचीं। ग्राम बिलंदपुर से भी ऐसी शिकायत प्रशासन के पास पहुंची लेकिन जांच में इसकी पुष्टि नहीं हुई इसलिए कार्रवाई नहीं की गई। कालूखेड़ा थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी निकिता सिंह ने बताया सूचना जरूर आई थी लेकिन पुष्टि नहीं हुई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
No relaxation for the week, no entry card will be available in the wholesale vegetable market


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2K9uEnW
via IFTTT

No comments:

Post a Comment