समर्थन मूल्य पर खरीदी की प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो गई। पहले दिन 6-6 किसानों को मैसेज भेजे गए। कुछ केन्द्र ऐसे भी रहे जहां एक भी किसानाें को भेजे गए जहां गुरुवार से खरीदी होगी। सिर्फ रातीखेड़ा खरीदी केन्द्र को छोड़ दें तो किसी भी केन्द्र पर पहले दिन सोशल डिस्टेंस के लिए गोल घेरे नहीं बनाए गए। जिले में समर्थन मूल्य खरीदी के लिए 70 केन्द्र बनाए हैं जहां पहले दिन उपज लेकर किसान पहुंचे। पहले दिन केन्द्रों पर व्यवस्थाएं ही जुटाते हुए प्रबंधक और कर्मचारी नजर आए। अशाेकनगर केन्द्र 1 और केन्द्र 2 का केन्द्र मोहरी रोड स्टेडियम को बनाया है जहां 9 क्विंटल खरीदी हुई। केन्द्र तूमेन, जलालपुर पर भी खरीदी नहीं हुई। जिला खाद्य अधिकारी अनिल पाठक ने बताया कि कितनी खरीदी हुई इसकी जानकारी देर रात तक फीड हो सकेगी। भैंसरवास सेवा समिति केन्द्र 1 का केन्द्र प्रेमकिशन वेयर हाउस में 450 पंजीयन हैं। यहां एक भी किसान को बुधवार को मैसेज नहीं भेजे गए। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Purchased at social distance at Ratikheda center


समर्थन मूल्य पर खरीदी की प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो गई। पहले दिन 6-6 किसानों को मैसेज भेजे गए। कुछ केन्द्र ऐसे भी रहे जहां एक भी किसानाें को भेजे गए जहां गुरुवार से खरीदी होगी। सिर्फ रातीखेड़ा खरीदी केन्द्र को छोड़ दें तो किसी भी केन्द्र पर पहले दिन सोशल डिस्टेंस के लिए गोल घेरे नहीं बनाए गए। जिले में समर्थन मूल्य खरीदी के लिए 70 केन्द्र बनाए हैं जहां पहले दिन उपज लेकर किसान पहुंचे। पहले दिन केन्द्रों पर व्यवस्थाएं ही जुटाते हुए प्रबंधक और कर्मचारी नजर आए। अशाेकनगर केन्द्र 1 और केन्द्र 2 का केन्द्र मोहरी रोड स्टेडियम को बनाया है जहां 9 क्विंटल खरीदी हुई। केन्द्र तूमेन, जलालपुर पर भी खरीदी नहीं हुई। जिला खाद्य अधिकारी अनिल पाठक ने बताया कि कितनी खरीदी हुई इसकी जानकारी देर रात तक फीड हो सकेगी। भैंसरवास सेवा समिति केन्द्र 1 का केन्द्र प्रेमकिशन वेयर हाउस में 450 पंजीयन हैं। यहां एक भी किसान को बुधवार को मैसेज नहीं भेजे गए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Purchased at social distance at Ratikheda center


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2K960nz
via IFTTT

No comments:

Post a Comment