शहर में काेराेना संक्रमण फैलने लगा है। एक किमी के दायरे में दाे घनी बस्तियाें की मसजिद में ठहरे 4 जमातियों के काेराेना पाॅजिटिव पाए जाने के बाद से शहर में डर का माहाैल है। प्रशासन ने दाे स्थानाें पर 10 से ज्यादा गलियाें काे लाॅक कर दिया है। इसके अलावा इन गलियाें में डाॅक्टरों की टीम लाेगाें की स्क्रीनिंग कर रही है।
टीन गली व किरवानी माेहल्ला मसजिद काे कंटेनमेंट एरिया बनाकर लाॅक कर दिया है। एसडीएम अभिलाष मिश्रा, एएसपी धर्मराज मीणा, तहसीलदार धीरेंद्र पाराशर, एसडीओपी विनाेद शर्मा व काेतवाली थाना प्रभारी अभय नेमा लगातार यहां पर माॅनीटरिंग कर रहे हैं। केंट बाेर्ड सैनेटरी सुपरिटेंडेंट मनीष अग्रवाल द्वारा यहां सैनिटाइजेशन किया जा रहा है। इसके अलावा डाॅ. एचआर वर्मा भी अपनी टीम के साथ घर-घर लाेगाें की स्क्रीनिंग कर रहे हैं। प्रशासन ने चाराें जमाती के संपर्क में आए 50 से ज्यादा लाेगाें काे मंगलवार देर रात तक आइसाेलेशन सेंटर में भेजा। यहां स्क्रीनिंग की गई। जिनकी तबीयत गड़बड़ लगी, उसके सैंपल लिए। बुधवार तक जमातियाें के संपर्क में आए 30 से ज्यादा के सैंपल टीम द्वारा लिए जा चुके हैं।
अब तक 108 में से 37 की रिपाेर्ट आई, 30 निगेटिव
स्थानीय प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के अनुसार महू से इंदाैर में जांच के लिए 108 लाेगाें के सैंपल भेजे जा चुके हैं। इनमें से अब तक 37 लाेगाें की ही रिपाेर्ट अाई है। इनमें पूर्व के सात पाॅजिटिव केस शामिल हैं। शेष 30 रिपाेर्ट निगेटिव आई है।
युवाओंके दल अनाउंसमेंट कर घर में रहने की समझाइश दे रहे
लाॅकडाउन के चलते युवाओंद्वारा काेराेना संक्रमण से बचाव संबंधी संदेश भी दिए जा रहे हैं। इसके तहत बुधवार काे गुजरखेड़ा क्षेत्र में श्रीराम नगर युवा मंडल के सदस्याें द्वारा कॉलोनी व आसपास के क्षेत्राें में जाकर माइक से अनाउंसमेंट किया जाता रहा कि शहर में सात काेराेना पाॅजिटिव मामले आए हैं। सभी शासन के निर्देशाें का पालन कर अपने-अपने घराें में ही रहें अतिआवश्यक हाेने पर ही घर से निकलें। किसी अपरिचित व्यक्ति से सामग्री या कि सब्जी-फल आदि नहीं खरीदें।
राज्यशासन की ओर से केंटाेनमेंट ने शुरू किया राशन वितरण
लाॅकडाउन के चलते केंटाेनमेंट द्वारा राज्य शासन के सहयाेग से शहर के विभिन्न वार्डाें के जरूरतमंद रहवासी परिवाराें काे राशन वितरण की शुरुआत बुधवार से की गई। यहां सीबी गर्ल्स स्कूल से वितरण दलाें द्वारा राशन वितरण किया जाने लगा है। पहले दिन वार्ड सात के पीठराेड हिस्से में सूची अनुसार जरूरतमंद परिवाराें काे आटा व चावल के पैकेटाें का वितरण किया गया। पहले दिन चार क्विंटल आटा व एक क्विंटल चावल के क्रमश: पांच व एक किलाे के 75 पैकेट तैयार कर बांटे गए, जाे आटे के पांच किलाे व चावल के एक किलाे के एक परिवार के दाे सदस्याें के हिसाब से व दाे से ज्यादा सदस्याें वाले परिवार काे 10 किलाे व दाे किलाे के हिसाब से वितरण किया गया। केंट राजस्व अधिकारी मुकेश प्रजापत के अनुसार यहां सूची अनुसार 105 परिवाराें काे उक्त राशन वितरित किया जाना है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2wGGF19
via IFTTT
