मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री औरकांग्रेस नेता हजारीलाल रघुवंशी का आज यहां निधन हो गया। वे 89 वर्ष के थे। उन्हें यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुरुवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।वे राज्य विधानसभा के उपाध्यक्ष रहने के अलावा राज्य में लोक निर्माण विभाग के मंत्री का दायित्व भी निभा चुके थे। वे होशंगाबाद जिले के सिवनीमालवा इलाके के निवासी हैं और उनकी अंत्येष्टि वहीं पर कल होने की संभावना है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने रघुवंशी के निधन पर दुख व्यक्त किया है। प्रदेश कांग्रेस के अन्य नेताओं ने भी रघुवंशी के निधन पर दुख व्यक्त किया।रघुवंशी का जन्म 5जुलाई 1930 को होशंगाबाद जिले में हुआ था। सन 1977-80 तक वे मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य रहे। साल 1980 में रघुवंशी विधायक चुने गए और फिर राज्यमंत्री बने। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today हजारीलाल रघुवंशी।


मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री औरकांग्रेस नेता हजारीलाल रघुवंशी का आज यहां निधन हो गया। वे 89 वर्ष के थे। उन्हें यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुरुवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।वे राज्य विधानसभा के उपाध्यक्ष रहने के अलावा राज्य में लोक निर्माण विभाग के मंत्री का दायित्व भी निभा चुके थे। वे होशंगाबाद जिले के सिवनीमालवा इलाके के निवासी हैं और उनकी अंत्येष्टि वहीं पर कल होने की संभावना है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने रघुवंशी के निधन पर दुख व्यक्त किया है। प्रदेश कांग्रेस के अन्य नेताओं ने भी रघुवंशी के निधन पर दुख व्यक्त किया।रघुवंशी का जन्म 5जुलाई 1930 को होशंगाबाद जिले में हुआ था। सन 1977-80 तक वे मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य रहे। साल 1980 में रघुवंशी विधायक चुने गए और फिर राज्यमंत्री बने।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
हजारीलाल रघुवंशी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3c2snHi
via IFTTT

No comments:

Post a Comment