देहात क्षेत्र में दो लोगों ने एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कृत्य कर दिया। आरोपियों ने महिला को जान से मारने की धमकी भी दी। महिला व उसकी मासूम बेटी रोती रही लेकिन आरोपियों ने उसे नहीं छोड़ा। घटना के बाद महिला ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। देहात क्षेत्र के किटोरा गांव में विधवा महिला अपनी 9 वर्षीय बेटी के साथ रहती है। महिला का बेटा उसके सास-ससुर के पास रहता है। बीती रात 11 बजे महिला की नींद खुली तब गांव में रहने वाला करू बघेल उसके पास बैठा था। करू उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा था और पड़ोसी लखन कोरी उसकी बेटी को पकड़े हुए था। जब महिला ने छेड़छाड़ का विरोध किया तो आरोपियों ने उसकी बेटी को मारने की धमकी दी। बाद में करू व लखन ने उसके साथ दुष्कृत्य किया। इसके बाद आरोपी शिकायत करने पर उसे तथा उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घटना के बाद तड़के 5 बजे ही महिला ने पुलिस को सूचना दी और फिर थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Mass molestation of widow woman by threatening to kill her daughter


देहात क्षेत्र में दो लोगों ने एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कृत्य कर दिया। आरोपियों ने महिला को जान से मारने की धमकी भी दी। महिला व उसकी मासूम बेटी रोती रही लेकिन आरोपियों ने उसे नहीं छोड़ा। घटना के बाद महिला ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
देहात क्षेत्र के किटोरा गांव में विधवा महिला अपनी 9 वर्षीय बेटी के साथ रहती है। महिला का बेटा उसके सास-ससुर के पास रहता है। बीती रात 11 बजे महिला की नींद खुली तब गांव में रहने वाला करू बघेल उसके पास बैठा था। करू उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा था और पड़ोसी लखन कोरी उसकी बेटी को पकड़े हुए था। जब महिला ने छेड़छाड़ का विरोध किया तो आरोपियों ने उसकी बेटी को मारने की धमकी दी। बाद में करू व लखन ने उसके साथ दुष्कृत्य किया। इसके बाद आरोपी शिकायत करने पर उसे तथा उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घटना के बाद तड़के 5 बजे ही महिला ने पुलिस को सूचना दी और फिर थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Mass molestation of widow woman by threatening to kill her daughter


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XJziRR
via IFTTT

No comments:

Post a Comment