जिले के पुलिस कप्तान तरुण नायक ने शुक्रवार को राजस्थान सीमा पर स्थित जिले के सबसे दूरस्थ अंतरराज्यीय नाका पुरा लुहारी और भोटूपुरापहुंचे। यह नाका मुख्यालय से 90 किमी दूर है। यहां पुलिसकर्मी टेंट में ही रात-दिन रहकर ड्यूटी कर रहे हैं। एसपी ने सभी पुलिसकर्मियों को अपने साथ लाया गया खाना खिलाया और खुद भी उनके साथ खाना खाकर अपना जन्मदिन भी मनाया। एसपी श्री नायक दोपहर में पुरा लुहारी नाके पर पहुंचे। उनके साथ स्थानीय थाने की पुलिस थी। उन्हें देख पुलिसकर्मियों को लगा कि वे निरीक्षण करने आए हैं, लेकिन जब उन्हें पता चला कि साहब उनके साथ अपना जन्मदिन मनाने आए हैं, तो सभी खुश हो गए। इसके बाद एसपी ने अपनी गाड़ी से खाने के पैकेट निकलवाकर को सभी वितरित कराए और खुद भी एक पैकेट ले लिया। यहां पुलिसकर्मियों के साथ ही उन्होंने खाना खाया। इतना ही नहीं, यहां से करीब 100 मीटर दूरी पर राजस्थान पुलिस का नाका भी बना हुआ था, तो पुलिस अधीक्षक ने खाना खाने से पहले उन सभी को बुलवा लिया था। उन्होंने पुलिसकर्मियों के खाने के लिए अलग से खाना बनाने वाला कर्मचारी नियुक्त कराया। इसके बाद वह भोटूपुरा नाके पर भी निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today SP inspects Rajasthan border


जिले के पुलिस कप्तान तरुण नायक ने शुक्रवार को राजस्थान सीमा पर स्थित जिले के सबसे दूरस्थ अंतरराज्यीय नाका पुरा लुहारी और भोटूपुरापहुंचे। यह नाका मुख्यालय से 90 किमी दूर है। यहां पुलिसकर्मी टेंट में ही रात-दिन रहकर ड्यूटी कर रहे हैं। एसपी ने सभी पुलिसकर्मियों को अपने साथ लाया गया खाना खिलाया और खुद भी उनके साथ खाना खाकर अपना जन्मदिन भी मनाया।
एसपी श्री नायक दोपहर में पुरा लुहारी नाके पर पहुंचे। उनके साथ स्थानीय थाने की पुलिस थी। उन्हें देख पुलिसकर्मियों को लगा कि वे निरीक्षण करने आए हैं, लेकिन जब उन्हें पता चला कि साहब उनके साथ अपना जन्मदिन मनाने आए हैं, तो सभी खुश हो गए। इसके बाद एसपी ने अपनी गाड़ी से खाने के पैकेट निकलवाकर को सभी वितरित कराए और खुद भी एक पैकेट ले लिया।
यहां पुलिसकर्मियों के साथ ही उन्होंने खाना खाया। इतना ही नहीं, यहां से करीब 100 मीटर दूरी पर राजस्थान पुलिस का नाका भी बना हुआ था, तो पुलिस अधीक्षक ने खाना खाने से पहले उन सभी को बुलवा लिया था। उन्होंने पुलिसकर्मियों के खाने के लिए अलग से खाना बनाने वाला कर्मचारी नियुक्त कराया। इसके बाद वह भोटूपुरा नाके पर भी निरीक्षण करने के लिए पहुंचे।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
SP inspects Rajasthan border


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VqtNEG
via IFTTT

No comments:

Post a Comment