यहां कोरोना वायरस महामारी से संक्रमित एक मरीज मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन ने क्षेत्र को कंटेनमेंट एरिया घोषित करने के साथ ही संबंधित क्षेत्र के निवासियों की स्वास्थ्य विभाग से स्क्रीनिंग करवा ली है। साथ ही एक नर्सिंग होम के चिकित्सक व कर्मियों को क्वारेंटाइन किया गया है। स्क्रीनिंग के दाैरान 12 संदिग्धों के सैंपल जांच के लिए इंदाैर भेजे गए हैं, जिनकी रिपोर्ट का इंतजार है। काेराेना पाॅजिटिव मेडिकल स्टोर संचालक हाेने से वहां से दवाई लेने व संपर्क में रहने वालों को हाेम क्वारेंटाइन हाेने के निर्देश दिए गए हैं, जिनकी समय-समय पर जांच हाेगी। पाॅजिटिव केस आने के बाद नगर परिषद ने प्रभावित क्षेत्र सहित बैंक, कार्यालय, दवाखाने आदि सहित नगर में दवाई का छिड़काव कर सैनिटाइजेशन कराया। एसडीएम रविश श्रीवास्तव व एसडीओपी मानसिंह परमार ने लोगों से लॉकडाउन का उल्लंघन नहीं करने की अपील करते हुए कहा कि जिन्हें किसी बात की परेशानी हो, वे कंट्रोल रूम पर फोन लगाकर संपर्क कर सकते हैं। उन्हाेंने लोगों से कंट्रोल रूम का नंबर 07321-220404 जारी करते हुए कहा अब किराना, दवाई दुकान पर न जाएं। यदि बहुत ज्यादा जरूरत हो, तो दवाई के लिए कंट्राेल रूप पर सूचना दें। दवाई, किराना दुकानदार, बैंकिंग संस्थान, कियोस्क या अन्य कोई भी व्यक्ति जिसके पास अधिक लोग कुछ लेने या देने आ रहे हाे उन्हें निर्देशित किया कि सभी अनिवार्य रूप से मास्क लगाएं व ग्लव्ज पहनें। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। दुकानदार व कियोस्क संचालक हाथों में ग्लव्ज पहन व मास्क लगाकर ही कार्य करेंगे। सांवेर-गौतमपुरा रोड के निर्माण कंपनी के कुछ मजदूर लॉकडाउन में घिर गए, उन्हें खाने की समस्या भी आ गई है। उनमें से सात अपने निवास रायबरेली जाने के लिए निकल चंद्रावतीगंज रोड से सांवेर में घुसे। यहां उन्हें बैरियर पर रोक दिया गया। एसडीएम ने उनके खाने की समस्या का निराकरण करने के साथ ही उन्हें अपने गांव जाने की बजाय यहीं रहने की सलाह दी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today People who came in contact with infected medical operator in Sanwer Ham quarantine


यहां कोरोना वायरस महामारी से संक्रमित एक मरीज मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन ने क्षेत्र को कंटेनमेंट एरिया घोषित करने के साथ ही संबंधित क्षेत्र के निवासियों की स्वास्थ्य विभाग से स्क्रीनिंग करवा ली है। साथ ही एक नर्सिंग होम के चिकित्सक व कर्मियों को क्वारेंटाइन किया गया है। स्क्रीनिंग के दाैरान 12 संदिग्धों के सैंपल जांच के लिए इंदाैर भेजे गए हैं, जिनकी रिपोर्ट का इंतजार है। काेराेना पाॅजिटिव मेडिकल स्टोर संचालक हाेने से वहां से दवाई लेने व संपर्क में रहने वालों को हाेम क्वारेंटाइन हाेने के निर्देश दिए गए हैं, जिनकी समय-समय पर जांच हाेगी।
पाॅजिटिव केस आने के बाद नगर परिषद ने प्रभावित क्षेत्र सहित बैंक, कार्यालय, दवाखाने आदि सहित नगर में दवाई का छिड़काव कर सैनिटाइजेशन कराया। एसडीएम रविश श्रीवास्तव व एसडीओपी मानसिंह परमार ने लोगों से लॉकडाउन का उल्लंघन नहीं करने की अपील करते हुए कहा कि जिन्हें किसी बात की परेशानी हो, वे कंट्रोल रूम पर फोन लगाकर संपर्क कर सकते हैं। उन्हाेंने लोगों से कंट्रोल रूम का नंबर 07321-220404 जारी करते हुए कहा अब किराना, दवाई दुकान पर न जाएं। यदि बहुत ज्यादा जरूरत हो, तो दवाई के लिए कंट्राेल रूप पर सूचना दें। दवाई, किराना दुकानदार, बैंकिंग संस्थान, कियोस्क या अन्य कोई भी व्यक्ति जिसके पास अधिक लोग कुछ लेने या देने आ रहे हाे उन्हें निर्देशित किया कि सभी अनिवार्य रूप से मास्क लगाएं व ग्लव्ज पहनें। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। दुकानदार व कियोस्क संचालक हाथों में ग्लव्ज पहन व मास्क लगाकर ही कार्य करेंगे।
सांवेर-गौतमपुरा रोड के निर्माण कंपनी के कुछ मजदूर लॉकडाउन में घिर गए, उन्हें खाने की समस्या भी आ गई है। उनमें से सात अपने निवास रायबरेली जाने के लिए निकल चंद्रावतीगंज रोड से सांवेर में घुसे। यहां उन्हें बैरियर पर रोक दिया गया। एसडीएम ने उनके खाने की समस्या का निराकरण करने के साथ ही उन्हें अपने गांव जाने की बजाय यहीं रहने की सलाह दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
People who came in contact with infected medical operator in Sanwer Ham quarantine


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3abTX3z
via IFTTT

No comments:

Post a Comment