3 मार्च को कैंसर का इलाज कराने के लिए भोपाल गए पारसौल का एक ग्रामीण कोरोना पॉजीटिव निकला है। सूचना लगते ही प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम बुधवार को गांव पहुंची जहां भोपाल में भर्ती मरीज के सभी परिजनों को क्वारेंटाइन पर रख दिया गया है। हालाकि मरीज अपने भतीजे के साथ भोपाल गया था जो दोनों अभी तक वापस नहीं आए हैं। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि जब से चाचा, भतीजे भोपाल गए हैं तब से वे वापस लौटे नहीं और यहां से कोई गया नहीं। 3 मार्च को कैंसर का इलाज कराने के अपने भतीजे के साथ पारसौल निवासी चाचा भोपाल गए थे। इस बीच लॉक डाउन होने की वजह से वे वापस नहीं आ सके। तबीयत बिगड़ने पर जब मरीज का टेस्ट कराया गया तो वे कोरोना पॉजीटिव निकले जबकि भतीजे की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इस बात की जानकारी बुधवार को प्रशासन को लगी तो दोपहर में एसडीएम ब्रजबिहारी श्रीवास्तव, तहसीलदार वायएस तोमर, प्रभारी तहसीलदार गजेंद्र लोधी, नायब तहसीलदार अनिल शर्मा, सीएमएचओ डॉ. जेएस त्रिवेदिया गांव पहुंचे जहां मरीज के परिवार के 10 सदस्यों को क्वारेंटाइन पर रखा। गांव में कोटवार, रोजगार सहायक, सचिव, सरपंच सहित ग्रामीणों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए कहा। अधिकारियों ने ग्रामीणों से कहा कि अगर कोई भोपाल जाता है अथवा वहां से आता है तो सूचना पुलिस और प्रशासन को दें। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today The person undergoing treatment in Bhopal turned out to be Corona positive


3 मार्च को कैंसर का इलाज कराने के लिए भोपाल गए पारसौल का एक ग्रामीण कोरोना पॉजीटिव निकला है। सूचना लगते ही प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम बुधवार को गांव पहुंची जहां भोपाल में भर्ती मरीज के सभी परिजनों को क्वारेंटाइन पर रख दिया गया है। हालाकि मरीज अपने भतीजे के साथ भोपाल गया था जो दोनों अभी तक वापस नहीं आए हैं। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि जब से चाचा, भतीजे भोपाल गए हैं तब से वे वापस लौटे नहीं और यहां से कोई गया नहीं।


3 मार्च को कैंसर का इलाज कराने के अपने भतीजे के साथ पारसौल निवासी चाचा भोपाल गए थे। इस बीच लॉक डाउन होने की वजह से वे वापस नहीं आ सके। तबीयत बिगड़ने पर जब मरीज का टेस्ट कराया गया तो वे कोरोना पॉजीटिव निकले जबकि भतीजे की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इस बात की जानकारी बुधवार को प्रशासन को लगी तो दोपहर में एसडीएम ब्रजबिहारी श्रीवास्तव, तहसीलदार वायएस तोमर, प्रभारी तहसीलदार गजेंद्र लोधी, नायब तहसीलदार अनिल शर्मा, सीएमएचओ डॉ. जेएस त्रिवेदिया गांव पहुंचे जहां मरीज के परिवार के 10 सदस्यों को क्वारेंटाइन पर रखा। गांव में कोटवार, रोजगार सहायक, सचिव, सरपंच सहित ग्रामीणों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए कहा। अधिकारियों ने ग्रामीणों से कहा कि अगर कोई भोपाल जाता है अथवा वहां से आता है तो सूचना पुलिस और प्रशासन को दें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The person undergoing treatment in Bhopal turned out to be Corona positive


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RCRUyY
via IFTTT

No comments:

Post a Comment