आलीराजपुर जिले के उदयगढ़ एवं गुजरात के गरबाड़ा के नजदीक बिलवा में मिले कोरोना पॉजिटिव मरीजों की खबर से नगर में भय है। पुलिस प्रशासन की सीमा सील की कार्रवाई के बीच रहवासियों ने अपने-अपने मोहल्लों में भी लोगों की आवाजाही पूरी तरह रोक दी है। सरदार मार्ग निवासी ज्योति जोशी ने बताया चौराहे पर रास्ता ब्लॉक कर दिया है। उधर, वार्ड 13 के कीर्तिश राठौड़ ने बताया ऑइल मिल के यहां बैरिकेड्स लगा दिए हैं। डबगर गली के मुहाने पर व तड़वी फलिया जाने वाले रास्ते पर भी रोक लगा दी गई है। झाबुआ नाके से सटी नई काॅलोनी के रहवासियों ने काॅलोनी से लगी सभी गलियों में रस्सी, बांस, बैरिकेड्स आदि लगाकर आने वाले किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश को प्रतिबंधित कर दिया है। रहवासियों ने बताया शासकीय कार्य व किराना व्यापारियों की घर पहुंच सेवा के लिए आने-जाने वालों को छूट रहेगी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today People closed the way to the neighborhoods, movement stopped


आलीराजपुर जिले के उदयगढ़ एवं गुजरात के गरबाड़ा के नजदीक बिलवा में मिले कोरोना पॉजिटिव मरीजों की खबर से नगर में भय है। पुलिस प्रशासन की सीमा सील की कार्रवाई के बीच रहवासियों ने अपने-अपने मोहल्लों में भी लोगों की आवाजाही पूरी तरह रोक दी है।
सरदार मार्ग निवासी ज्योति जोशी ने बताया चौराहे पर रास्ता ब्लॉक कर दिया है। उधर, वार्ड 13 के कीर्तिश राठौड़ ने बताया ऑइल मिल के यहां बैरिकेड्स लगा दिए हैं। डबगर गली के मुहाने पर व तड़वी फलिया जाने वाले रास्ते पर भी रोक लगा दी गई है। झाबुआ नाके से सटी नई काॅलोनी के रहवासियों ने काॅलोनी से लगी सभी गलियों में रस्सी, बांस, बैरिकेड्स आदि लगाकर आने वाले किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश को प्रतिबंधित कर दिया है। रहवासियों ने बताया शासकीय कार्य व किराना व्यापारियों की घर पहुंच सेवा के लिए आने-जाने वालों को छूट रहेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
People closed the way to the neighborhoods, movement stopped


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XJxbgO
via IFTTT

No comments:

Post a Comment