झाबुआ जिले के आसपास के जिलों में कोरोना मरीज मिलने की पुष्टि हो गई है। ऐसे में हमें और अधिक सतर्क होने की आवश्यकता है। हालांकि जनधन खातों में से पैसे निकालने के लिए लग रही भीड़ चिंता का विषय बनी हुई है। ग्रामीणों की ये भीड़ कियोस्क सेंटरों व बैंकों में लग रही है। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जा रहा है। ऐसे में यहां पहुंचने वाली भीड़ संकट पैदा कर सकती है। ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल भी भीड़ के आगे बेबस नजर आते हैं। पैसा निकालने के लिए ग्रामीण सुबह से पैदल और दो पहिया वाहनों से कियोस्क और बैंकों के बाहर पहुंच जाते हैं। कतार लगाकर अपनी बारी का इंतजार करने लगते हैं। इसे देखकर लगता है कि लॉकडाउन है ही नहीं। आज ग्राम झकनावदा में भी यही स्थिति नजर आई। यहां ग्रामीण न तो मुंह पर मास्क लगाए थे न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे थे। टेमरिया में सोसायटी पर भी ग्रामीण राशन लेने पहुंचे, यहां भी सोशल डिस्टेंसिंग दिखाई नहीं दी। इसलिए उमड़ रही है भीड़ दरअसल गांवों में अफवाह है कि जनधन खाते में डाले गए रुपए नहीं निकाले तो सरकार इसे वापस निकाल लेगी। रुपए वापस ना चले जाएं इसलिए बड़ी संख्या में ग्रामीण बैंकों के बाहर कतार में लगे दिखाई देते हैं। विधायक बोले बैंक घर-घर जाकर दे पैसा विधायक वालसिंह मेड़ा ने कहा- ग्रामीण लॉकडाउन का पालन करें और अपने घरों में सुरक्षित रहें। बैंकों को अपने वाहन से ग्रामीणों को घर-घर पहुंचकर रुपए देना चाहिए, ताकि लॉकडाउन का पालन हो सके। इस संबंध में मैंने कलेक्टर से भी बात की है। खातों में राशि सुरक्षित खाताधारकों की राशि खातों में सुरक्षित है। वे जब चाहें अपनी राशि प्राप्त कर सकते हैं।-प्रदीप सक्सेना, मैनेजर, एसबीआई पेटलावद Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Outside bank and kiosk center, crowd seeking public funds to withdraw money, social distancing disappeared


झाबुआ जिले के आसपास के जिलों में कोरोना मरीज मिलने की पुष्टि हो गई है। ऐसे में हमें और अधिक सतर्क होने की आवश्यकता है। हालांकि जनधन खातों में से पैसे निकालने के लिए लग रही भीड़ चिंता का विषय बनी हुई है।
ग्रामीणों की ये भीड़ कियोस्क सेंटरों व बैंकों में लग रही है। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जा रहा है। ऐसे में यहां पहुंचने वाली भीड़ संकट पैदा कर सकती है। ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल भी भीड़ के आगे बेबस नजर आते हैं।
पैसा निकालने के लिए ग्रामीण सुबह से पैदल और दो पहिया वाहनों से कियोस्क और बैंकों के बाहर पहुंच जाते हैं। कतार लगाकर अपनी बारी का इंतजार करने लगते हैं। इसे देखकर लगता है कि लॉकडाउन है ही नहीं। आज ग्राम झकनावदा में भी यही स्थिति नजर आई। यहां ग्रामीण न तो मुंह पर मास्क लगाए थे न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे थे। टेमरिया में सोसायटी पर भी ग्रामीण राशन लेने पहुंचे, यहां भी सोशल डिस्टेंसिंग दिखाई नहीं दी।

इसलिए उमड़ रही है भीड़
दरअसल गांवों में अफवाह है कि जनधन खाते में डाले गए रुपए नहीं निकाले तो सरकार इसे वापस निकाल लेगी। रुपए वापस ना चले जाएं इसलिए बड़ी संख्या में ग्रामीण बैंकों के बाहर कतार में लगे दिखाई देते हैं।

विधायक बोले बैंक घर-घर जाकर दे पैसा
विधायक वालसिंह मेड़ा ने कहा- ग्रामीण लॉकडाउन का पालन करें और अपने घरों में सुरक्षित रहें। बैंकों को अपने वाहन से ग्रामीणों को घर-घर पहुंचकर रुपए देना चाहिए, ताकि लॉकडाउन का पालन हो सके। इस संबंध में मैंने कलेक्टर से भी बात की है।
खातों में राशि सुरक्षित
खाताधारकों की राशि खातों में सुरक्षित है। वे जब चाहें अपनी राशि प्राप्त कर सकते हैं।-प्रदीप सक्सेना, मैनेजर, एसबीआई पेटलावद



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Outside bank and kiosk center, crowd seeking public funds to withdraw money, social distancing disappeared


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2z7X5Ra
via IFTTT

No comments:

Post a Comment