राघौगढ़ में कोरोना वायरस कोविड-19 के कारण धारा 144 एवं लॉकडाउन का कठोरता से पालन करते हुए घर-घर महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई गई। इसमें सभी ने अपने-अपने घर में महात्मा फुले के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर उनके द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड टीम मप्र के सचिव एवं जिला युवा अध्यक्ष ऑल इंडिया माली सैनी महासभा सतीश सैनी ने अपने निवास पर परिवार सहित जयंती मनाई एवं सभी से आग्रह किया कि महात्मा फुले से प्रेरणा लेकर समाज व देश की सेवा में सदैव तत्पर रहें। उन्होंने कहा कि घरों में रहकर लॉकडाउन का पालन करें, मास्क का उपयोग करें एवं नियमित साबुन से हाथ धोएं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए एक-दूसरे से 1 मीटर की दूरी बनाए रखें। श्री सैनी ने महात्मा ज्योतिबा फुले के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले शिक्षा के अग्रदूत, महान लेखक एवं सत्य शोधक की स्थापना करने वाले महापुरुष थे। उन्होंने प्रथम महिला स्कूल की स्थापना भी की। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Take inspiration from Mahatma Phule and serve society and country: Saini


राघौगढ़ में कोरोना वायरस कोविड-19 के कारण धारा 144 एवं लॉकडाउन का कठोरता से पालन करते हुए घर-घर महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई गई। इसमें सभी ने अपने-अपने घर में महात्मा फुले के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर उनके द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड टीम मप्र के सचिव एवं जिला युवा अध्यक्ष ऑल इंडिया माली सैनी महासभा सतीश सैनी ने अपने निवास पर परिवार सहित जयंती मनाई एवं सभी से आग्रह किया कि महात्मा फुले से प्रेरणा लेकर समाज व देश की सेवा में सदैव तत्पर रहें। उन्होंने कहा कि घरों में रहकर लॉकडाउन का पालन करें, मास्क का उपयोग करें एवं नियमित साबुन से हाथ धोएं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए एक-दूसरे से 1 मीटर की दूरी बनाए रखें। श्री सैनी ने महात्मा ज्योतिबा फुले के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले शिक्षा के अग्रदूत, महान लेखक एवं सत्य शोधक की स्थापना करने वाले महापुरुष थे। उन्होंने प्रथम महिला स्कूल की स्थापना भी की।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Take inspiration from Mahatma Phule and serve society and country: Saini


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3a3FBSJ
via IFTTT

No comments:

Post a Comment