भाजपा मंडल शाढौरा के कार्यकर्ता पिछले 3 दिन से यहां कोरोना वायरस से लड़ने वाले योद्धाओं को सम्मानित किया जा रहा है। सम्मान के साथ सैनिटाइजर एवं मास्क वितरण का यह क्रम लगातार चल रहा है।
शनिवार को अंचल भर से शाढौरा पहुंचे कोटवार व चौकीदारों का मंडल अध्यक्ष देवेंद्र रघुवंशी की अगुआई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने करतल ध्वनि से व पुष्प वर्षा कर सम्मान किया तथा उन्हें सैनेटाइजर व मास्क वितरित किए गए। इस दौरान उन्हें सैनेटाइजर के उपयोग की जानकारी देते हुए हमेशा मास्क लगाकर काम करने की सलाह भी दी। वास्तव में निचले स्तर पर यदि कोई प्रशासन की कड़ी है तो वह कोटवारों या चौकीदारों की है। जो कोरोना से चल रही जंग में अपना योगदान दे रहे हैं। तहसीलदार कमल सिंह मंडेलिया ने कोटवारों के सम्मान किए जाने पर भाजपा मंडल की सराहना की। तहसीलदार श्री मंडलिया ने तहसील क्षेत्र में कार्यरत अपने सभी चौकीदारों को टॉर्च का भी वितरण किया। आज का सम्मान करने वालों में भाजपा मंडल महामंत्री मुकेश शर्मा, भूपेन्द्र दुबे, महेश रघुवंशी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
पुलिस विभाग के कर्मचारियों को दिए मास्क व सैनेटाइजर
नईसराय में भाजपा मंडल अध्यक्ष रामेंद्र रघुवंशी व पूर्व जनपद अध्यक्ष अनूप सिंह रघुवंशी व अन्य कार्यकर्ताओं ने थाना परिसर में तहसीलदार अरविंद दिवाकर, डीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया, नायब तहसीलदार मयंक खेमरिया, राजस्व विभाग के कर्मचारियों व पुलिस जवानों का स्वागत किया। सभी को मास्क व सैनेटाइजर भेंट किए।
सरपंच और सचिव ने लोगों को दिए मास्क
पिपरई मेंग्राम पंचायत बांसखेड़ी में कोरोना वायरस महामारी से बचाव के लिए ग्राम पंचायत ने लोगों को मास्क वितरित किए। सरपंच मुलायम सिंह कटारिया और सचिव रामकृष्ण कटारिया ने बताया कि पूरे देश में कोविड – 19 महामारी फैल रही है। इस बीमारी से बचने के लिए लोगों को मास्क वितरित किए। साथ ही जिन लोगों के घरों में खाने की व्यवस्था नहीं है। उनके घर सूखा राशन भिजवाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से घरों से बाहर नहीं निकलने की बात कही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2wBvuqG
via IFTTT
