सेहराई में कोरोन संक्रमण को लेकर पूरे देश में 3 मई तक लॉकडाउन चल रहा है। इस दौरान स्कूल कॉलेज आदि शिक्षण संस्थाएं बंद हैं। इस कारण बच्चों की कक्षाएं नहीं लगने से पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ऐसे में महाविद्यालय ने वर्क फ्राम होम की तर्ज पर ऑनलाइन कक्षाएं लेना शुरू कर दिया है। शिक्षक घरों से ऑनलाइन कक्षाएं ले रहे हैं। इस दौरान शिक्षक जूम व फेसबुक की सहायता से ऑनलाइन कक्षाएं ले रहे हैं। लॉकडाउन की अवधि में विद्यार्थियों की पढ़ाई का नुकसान न हो इसके लिए महाविद्यालय ने ऑनलाइन पढ़ाई शुरू करा दी है। महाविद्यालय के प्राचार्य अतुल गुप्ता स्वयं ऑन लाइन क्लास ले रहे है। इनके नेतृत्व में शिक्षक घर में बैठकर लगातार ऑन लाइन क्लास ले रहे तथा फेसबुक पेज, व्हाटस एप पर नोटस ऑडियो वीडियो लेक्चर उपलब्ध करा रहे हैं। बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं और सवाल भी पूछ रहे हैं। कुछ शिक्षकों द्वारा वाट्सएप ग्रुप बनाकर विद्यार्थियों को असाइनमेंट भी दिए जा रहे हैं। प्राचार्य ने शिक्षकों से कोर्स को समय से ऑन लाइन पूरा कराने को कहा है। इससे विद्यार्थियों को पढ़ाई का नुकसान न हो। उन्होने बताया कि यूजीसी सेक्रेटरी प्रो. रजनीश जैन ने शिक्षक और छात्रों को इस संबंध में पत्र जारी किया है। पत्र में दस महत्वपूर्ण लिंक का भी उल्लेख है, जिसमें यूजी और पीजी स्तर पर जारी समस्त विषयों से लेकर रिसर्च के लिए कंटेंट मौजूद हैं। शिक्षकों के लिए भी पोर्टल पर रिसर्च जर्नल पढ़ने की सुविधा है। स्टूडेंट ऑनलाइन ही नए कोर्स में प्रवेश भी ले सकते हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Loss of students' education is not in lockdown, so college is putting online classes


सेहराई में कोरोन संक्रमण को लेकर पूरे देश में 3 मई तक लॉकडाउन चल रहा है। इस दौरान स्कूल कॉलेज आदि शिक्षण संस्थाएं बंद हैं। इस कारण बच्चों की कक्षाएं नहीं लगने से पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ऐसे में महाविद्यालय ने वर्क फ्राम होम की तर्ज पर ऑनलाइन कक्षाएं लेना शुरू कर दिया है। शिक्षक घरों से ऑनलाइन कक्षाएं ले रहे हैं।
इस दौरान शिक्षक जूम व फेसबुक की सहायता से ऑनलाइन कक्षाएं ले रहे हैं। लॉकडाउन की अवधि में विद्यार्थियों की पढ़ाई का नुकसान न हो इसके लिए महाविद्यालय ने ऑनलाइन पढ़ाई शुरू करा दी है। महाविद्यालय के प्राचार्य अतुल गुप्ता स्वयं ऑन लाइन क्लास ले रहे है। इनके नेतृत्व में शिक्षक घर में बैठकर लगातार ऑन लाइन क्लास ले रहे तथा फेसबुक पेज, व्हाटस एप पर नोटस ऑडियो वीडियो लेक्चर उपलब्ध करा रहे हैं। बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं और सवाल भी पूछ रहे हैं। कुछ शिक्षकों द्वारा वाट्सएप ग्रुप बनाकर विद्यार्थियों को असाइनमेंट भी दिए जा रहे हैं। प्राचार्य ने शिक्षकों से कोर्स को समय से ऑन लाइन पूरा कराने को कहा है। इससे विद्यार्थियों को पढ़ाई का नुकसान न हो। उन्होने बताया कि यूजीसी सेक्रेटरी प्रो. रजनीश जैन ने शिक्षक और छात्रों को इस संबंध में पत्र जारी किया है। पत्र में दस महत्वपूर्ण लिंक का भी उल्लेख है, जिसमें यूजी और पीजी स्तर पर जारी समस्त विषयों से लेकर रिसर्च के लिए कंटेंट मौजूद हैं। शिक्षकों के लिए भी पोर्टल पर रिसर्च जर्नल पढ़ने की सुविधा है। स्टूडेंट ऑनलाइन ही नए कोर्स में प्रवेश भी ले सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Loss of students' education is not in lockdown, so college is putting online classes


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2z2mpb7
via IFTTT

No comments:

Post a Comment