कोरोना का कहर बुधवार को भी जारी रहा। चार नए मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अब तक शहर में 12 कोरोना संक्रमितों का पता चल चुका है। पिछले 48 घंटे में 11 पॉजिटिव सामने आने से डाक्टरों के साथ सरकारी महकमा सकते में हैं। बुधवार को जो चार नए मरीज सामने आए, वे लोहार रोड और मोचीपुरा कंटेनमेंट क्षेत्र के हैं। इनमें से तीन उसी मृतक मोहम्मद कादिर के रिश्तेदार है, जिन्हें कोरोना संक्रमित संदिग्ध होने के बावजूद परिजनों ने इंदौर से लाकर 4 अप्रैल को रतलाम के हाट रोड स्थित कब्रिस्तान में गुपचुप दफना दिया था। इनमें से दो लोहार रोड, जबकि तीसरा धभाईजी का वास का रहने वाला है। चौथा मोचीपुरा में 10 अप्रैल को पॉजिटिव मिले फुटवियर विक्रेता का रिश्तेदार है। बुधवारको कलेक्टर रुचिका चौहान ने जवाहरनगर और बोहरा बाखल क्षेत्र को कंटेनमेंट घोषित कर दिया है। मंदसौर में 6 की रिपोर्ट पॉजिटिव, इनमें से 1 की हो चुकी है मौत मंदसौर | मंदसौर जिले में गांवों तक कोरोना का संक्रमण फैल गया है। जिले में बुधवार को 6 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें पंथ पिपलिया में पिछले दिनों मृत हुई महिला भी शामिल हैं, वहीं 5 नए पॉजिटिव हैं। पूर्व में पॉजिटिव आई युवती की ही दूसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इस तरह जिले में कुल 7 लोग कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। स्टेट बैंक के कियोस्क सेंटर के बाहर बुधवार को अपने खाते में आए 500 रुपए निकालने के लिए महिलाओं की लंबी कतार लगी थी। इसी दौरान नगर निगम का अमला वहां पर सैनेटाइजेशन करने पहुंचा। अमने ने महिलाओं को वहां से हटने के लिए कहा, लेकिन काफी देर तक नहीं हटी तो उन्होंने मशीन से उनके ऊपर ही सैनेटाइजर का छिड़काव कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक इस तरह का सैनाटाइजर शरीर के लिए हानिकारक होता है आैर केवल निर्जीव चीजों पर ही इसका उपयोग किया जाता है। फोटो : रवि उपाध्याय Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Four more positives in Ratlam, 11 found in 48 hours, protests against quarantining the employee of the wholesale vegetable market; Administration explained


कोरोना का कहर बुधवार को भी जारी रहा। चार नए मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अब तक शहर में 12 कोरोना संक्रमितों का पता चल चुका है। पिछले 48 घंटे में 11 पॉजिटिव सामने आने से डाक्टरों के साथ सरकारी महकमा सकते में हैं। बुधवार को जो चार नए मरीज सामने आए, वे लोहार रोड और मोचीपुरा कंटेनमेंट क्षेत्र के हैं। इनमें से तीन उसी मृतक मोहम्मद कादिर के रिश्तेदार है, जिन्हें कोरोना संक्रमित संदिग्ध होने के बावजूद परिजनों ने इंदौर से लाकर 4 अप्रैल को रतलाम के हाट रोड स्थित कब्रिस्तान में गुपचुप दफना दिया था। इनमें से दो लोहार रोड, जबकि तीसरा धभाईजी का वास का रहने वाला है। चौथा मोचीपुरा में 10 अप्रैल को पॉजिटिव मिले फुटवियर विक्रेता का रिश्तेदार है। बुधवारको कलेक्टर रुचिका चौहान ने जवाहरनगर और बोहरा बाखल क्षेत्र को कंटेनमेंट घोषित कर दिया है।

मंदसौर में 6 की रिपोर्ट पॉजिटिव, इनमें से 1 की हो चुकी है मौत
मंदसौर | मंदसौर जिले में गांवों तक कोरोना का संक्रमण फैल गया है। जिले में बुधवार को 6 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें पंथ पिपलिया में पिछले दिनों मृत हुई महिला भी शामिल हैं, वहीं 5 नए पॉजिटिव हैं। पूर्व में पॉजिटिव आई युवती की ही दूसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इस तरह जिले में कुल 7 लोग कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं।

स्टेट बैंक के कियोस्क सेंटर के बाहर बुधवार को अपने खाते में आए 500 रुपए निकालने के लिए महिलाओं की लंबी कतार लगी थी। इसी दौरान नगर निगम का अमला वहां पर सैनेटाइजेशन करने पहुंचा। अमने ने महिलाओं को वहां से हटने के लिए कहा, लेकिन काफी देर तक नहीं हटी तो उन्होंने मशीन से उनके ऊपर ही सैनेटाइजर का छिड़काव कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक इस तरह का सैनाटाइजर शरीर के लिए हानिकारक होता है आैर केवल निर्जीव चीजों पर ही इसका उपयोग किया जाता है। फोटो : रवि उपाध्याय



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Four more positives in Ratlam, 11 found in 48 hours, protests against quarantining the employee of the wholesale vegetable market; Administration explained


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2yWrlOH
via IFTTT

No comments:

Post a Comment