शाढ़ौरा मेंवैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए आयुष विभाग पूरे में देश में जुटा है। इसके तहत संचालनालय आयुष विभाग के निर्देश पर लोगों को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए लोगों के घर जाकर उन्हें आयुर्वेदिक दवा बांटी जा रही है।
आयुर्वेदिक औषधालय में पदस्थ डॉ. सचिन जैन ने बताया कि जिला आयुष अधिकारी डॉ. विनोद कुमार के निर्देशन में जिले भर में गठित 17 टीमें ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में लोगों के घर-घर जाकर उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए ओषधि वितरित कर रहीं हैं। यह कार्य जिले में पिछले 10 दिन से चल रहा है। इसके तहत शाढ़ौरा क्षेत्र में कई टीमें लोगों को दवा बांट रही है। औषधालय में पदस्थ हरिशंकर चौरसिया एवं प्रभा कुशवाह लोगों के घर-घर जाकर दवा दे रहीं हैं। विभाग की टीम घर-घर जाकर औषधि बांट रही है। अभी तक नगर के वार्ड क्रमांक 10, 11, 12, 14 और 15 में दवा बांटी जा चुकी है। इसके अलावा अस्पताल में आने वाले मरीज व प्रवासी मजदूरों को भी यह औषधि दी जा रही है। अभी तक यहां लगभग 3 हजार लोग इससे लाभान्वित हो चुके हैं। जबकि जिले में अभी तक लगभग 43 हजार लोगों को यह दवा दी गई है।
कैसे सेवन करें औषधि : डॉ सचिन जैन ने बताया है कि आयुष मंत्रालय भारत सरकार की गाइड लाइन के अनुसार लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए विभाग द्वारा आयुर्वेदिक औषधि संशमनी वटी तथा त्रिकटु चूर्ण का वितरण किया जा रहा है। प्रत्येक व्यक्ति को 7 दिन की खुराक दी जा रही हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XAuTRb
via IFTTT
