मुंगावलीक्षेत्र में लगातार चार दिन से संपूर्ण लॉकडाउन लगा था। बुधवार को चार दिन बाद लॉकडाउन के खुलने पर शहर की कई दुकानें खुल गई। दुकानदारों और लोगों ने लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं किया। भारत सरकार ने देश भर में 3 मई तक के लिए लॉकडाउन को बढ़ा दिया है। 20 अप्रैल तक इसका कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं। वहीं मंगलवार को चंदेरी की घटना के बाद भी प्रशासन को यह लापरवाही कहीं महंगी न पड़ जाए। इसलिए प्रशासन को लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराना चाहिए। इससे अभी तक सुरक्षित चल रहा जिला सुरक्षित बना रहे। 10 बजे तक सब दुकानें खुली रहीं तो लग गई भीड़ बुधवार को लोगों को जैसे ही पता चला कि सुबह 7 से 10 बजे तक दुकानें खोलना है तो शहर की सभी दुकानें खुल गई। शहर की हर गली और चौराहे पर लोगों की भारी भीड़ देखी गई। इस संबंध में प्रशासन के स्पष्ट निर्देश थे कि किराना, दवा, दूध डेयरी और कृषि संबंधी दुकानें खुलेंगी। इसके बाद भी शहर में दुकानदारों ने अन्य दुकानों को भी खोल लिया। इससे शहर में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। इससे आने वाले समय में गंभीर घटना सामने आ सकती है। की जाएगी कार्रवाई स्वेता गुप्ता, एसडीओपी मुंगावली के मुताबिक, कलेक्टर के आदेश के अनुसार जिन दुकानों को खोलने की बात कही गई है। वहीं दुकानें खोली जाएंगी। यदि अन्य दुकानें खुलती हैं तो उन पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today All shops opened today after four days of total lockdown, did not take care of social distance


मुंगावलीक्षेत्र में लगातार चार दिन से संपूर्ण लॉकडाउन लगा था। बुधवार को चार दिन बाद लॉकडाउन के खुलने पर शहर की कई दुकानें खुल गई। दुकानदारों और लोगों ने लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं किया। भारत सरकार ने देश भर में 3 मई तक के लिए लॉकडाउन को बढ़ा दिया है। 20 अप्रैल तक इसका कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं। वहीं मंगलवार को चंदेरी की घटना के बाद भी प्रशासन को यह लापरवाही कहीं महंगी न पड़ जाए। इसलिए प्रशासन को लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराना चाहिए। इससे अभी तक सुरक्षित चल रहा जिला सुरक्षित बना रहे।

10 बजे तक सब दुकानें खुली रहीं तो लग गई भीड़
बुधवार को लोगों को जैसे ही पता चला कि सुबह 7 से 10 बजे तक दुकानें खोलना है तो शहर की सभी दुकानें खुल गई। शहर की हर गली और चौराहे पर लोगों की भारी भीड़ देखी गई। इस संबंध में प्रशासन के स्पष्ट निर्देश थे कि किराना, दवा, दूध डेयरी और कृषि संबंधी दुकानें खुलेंगी। इसके बाद भी शहर में दुकानदारों ने अन्य दुकानों को भी खोल लिया। इससे शहर में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। इससे आने वाले समय में गंभीर घटना सामने आ सकती है।

की जाएगी कार्रवाई
स्वेता गुप्ता, एसडीओपी मुंगावली के मुताबिक, कलेक्टर के आदेश के अनुसार जिन दुकानों को खोलने की बात कही गई है। वहीं दुकानें खोली जाएंगी। यदि अन्य दुकानें खुलती हैं तो उन पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
All shops opened today after four days of total lockdown, did not take care of social distance


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cpAXQK
via IFTTT

No comments:

Post a Comment