शहर के मुख्य इलाकाें में चार जमाती पाॅजिटिव मिलने के बाद टीन गली, एमजी राेड व किरवानी माेहल्ला काे कंटेनमेंट एरिया बनाकर सील कर दिया गया है। दूसरे दिन केंटकर्मियाें की मदद से रहवासियाें काे राशन, दूध सहित विभिन्न प्रकार की सामग्री पहुंचाई जा रही है। दाेनाें ही जगह कंटेनमेंट एरिया में चार पाइंट लगाकर केंटकर्मी तैनात किए गए हैं। जहां पर रहवासी उन्हें अपने घर से लिस्ट दे रहे हैं। इसके मिलने के अाधे घंटे में ही केंटकर्मी उक्त लिस्ट का सामान रहवासियाें काे पहुंचा रहे हैं। सुबह से ही यहां पर ना ताे दूध ना ही किसी तरह की आवाजाही हुई। सिर्फ स्वास्थ्य विभाग व पुलिसकर्मी ही अंदर क्षेत्र में भ्रमण करते हुए नजर अाए। यहां पर केंटकर्मियाें काे करीब 40 घराें से राशन व अन्य सामग्री की लिस्ट दी गई। इसके बाद केंटकर्मियाें ने लिस्ट के अनुसार हर घर पर सामग्री पहुंचाई। इसमें कुछ घराें में रहवासियाें ने साेशल डिस्टेंसिंग का पालन भी किया। 8 वार्डाें में 90 टीमें घर-घर जाकर कर रही सर्वे स्थानीय प्रशासन ने अब शहर के आठाें वार्डाें में हर घर में बीमार व्यक्ति, बच्चे व बुजुर्ग की जानकारी जुटाना शुरू कर दी है। बीएमओडाॅ. संजय जैन ने बताया इसमें अांगनबाड़ी, एएनएम व आशा कार्यकर्ताओंकी तीन सदस्याें वाली 90 टीमें बनाई गई हैं। यह हर घर में जाकर 10 साल से कम उम्र के बच्चे, 60 से ज्यादा उम्र के बुजुर्ग, घर में काेई बीमार या फिर काेई बाहर से अाकर रह रहा है उसकी जानकारी जुटा रही है। इस आधार पर जैसे-जैसे काेई बीमार व्यक्ति मिलेगा, उसकी तत्काल जांच व जरूरत पड़ने पर सैंपलिंग भी की जाएगी। प्रशासन ने केंट बाेर्ड वार्ड प्रतिनिधियाें के साथ की बैठक, कई निर्णय लिए दवाई घर-घर पहुंचे, क्षेत्र में कम मूवमेंट हाे, इसकी रूपरेखा भी बैठक में तय की गई। तहसील कार्यालय में एसडीएम अभिलाष मिश्रा ने केंट बाेर्ड के वार्ड प्रतिनिधियाें के साथ बैठक की। इसमें मिश्रा ने वार्ड प्रतिनिधियाें से कहा आपके वार्ड में लाेगाें का कम मूवमेंट हाे, इसे लेकर अाप लाेगाें काे जागरूक करें। इसके अलावा दवाइयाें के नाम पर जाे लाेग घराें से बाहर आरहे हैं, और बाजार जाने का कह रहे हैं उसके लिए भी प्लानिंग की जा रही है। हर वार्ड का रहवासी अपने जनप्रतिनिधि काे दवाई का पर्चा उपलब्ध करवा दे, जिससे उसके घर पर दवाई नि:शुल्क पहुंच सके। दवाई पहुंचाने में समाजसेवी शैलेंद्र सिंव्हल, नितिन अग्रवाल व अशाेक मेवाड़ा प्रशासन के साथ समन्वय कर रहे हैं। बैठक में केंट बाेर्ड वार्ड प्रतिनिधि लक्ष्मीकांता साेढ़ानी, मुजीब कुरैशी, अरूणा पांडेय, अशाेक वर्मा व कैलाशदत्त पांडेय उपस्थित थे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Residents of Kentkarmis sent a list, rations and other materials arrived in half an hour


शहर के मुख्य इलाकाें में चार जमाती पाॅजिटिव मिलने के बाद टीन गली, एमजी राेड व किरवानी माेहल्ला काे कंटेनमेंट एरिया बनाकर सील कर दिया गया है। दूसरे दिन केंटकर्मियाें की मदद से रहवासियाें काे राशन, दूध सहित विभिन्न प्रकार की सामग्री पहुंचाई जा रही है। दाेनाें ही जगह कंटेनमेंट एरिया में चार पाइंट लगाकर केंटकर्मी तैनात किए गए हैं। जहां पर रहवासी उन्हें अपने घर से लिस्ट दे रहे हैं। इसके मिलने के अाधे घंटे में ही केंटकर्मी उक्त लिस्ट का सामान रहवासियाें काे पहुंचा रहे हैं।
सुबह से ही यहां पर ना ताे दूध ना ही किसी तरह की आवाजाही हुई। सिर्फ स्वास्थ्य विभाग व पुलिसकर्मी ही अंदर क्षेत्र में भ्रमण करते हुए नजर अाए। यहां पर केंटकर्मियाें काे करीब 40 घराें से राशन व अन्य सामग्री की लिस्ट दी गई। इसके बाद केंटकर्मियाें ने लिस्ट के अनुसार हर घर पर सामग्री पहुंचाई। इसमें कुछ घराें में रहवासियाें ने साेशल डिस्टेंसिंग का पालन भी किया।
8 वार्डाें में 90 टीमें घर-घर जाकर कर रही सर्वे
स्थानीय प्रशासन ने अब शहर के आठाें वार्डाें में हर घर में बीमार व्यक्ति, बच्चे व बुजुर्ग की जानकारी जुटाना शुरू कर दी है। बीएमओडाॅ. संजय जैन ने बताया इसमें अांगनबाड़ी, एएनएम व आशा कार्यकर्ताओंकी तीन सदस्याें वाली 90 टीमें बनाई गई हैं। यह हर घर में जाकर 10 साल से कम उम्र के बच्चे, 60 से ज्यादा उम्र के बुजुर्ग, घर में काेई बीमार या फिर काेई बाहर से अाकर रह रहा है उसकी जानकारी जुटा रही है। इस आधार पर जैसे-जैसे काेई बीमार व्यक्ति मिलेगा, उसकी तत्काल जांच व जरूरत पड़ने पर सैंपलिंग भी की जाएगी।

प्रशासन ने केंट बाेर्ड वार्ड प्रतिनिधियाें के साथ की बैठक, कई निर्णय लिए
दवाई घर-घर पहुंचे, क्षेत्र में कम मूवमेंट हाे, इसकी रूपरेखा भी बैठक में तय की गई। तहसील कार्यालय में एसडीएम अभिलाष मिश्रा ने केंट बाेर्ड के वार्ड प्रतिनिधियाें के साथ बैठक की। इसमें मिश्रा ने वार्ड प्रतिनिधियाें से कहा आपके वार्ड में लाेगाें का कम मूवमेंट हाे, इसे लेकर अाप लाेगाें काे जागरूक करें। इसके अलावा दवाइयाें के नाम पर जाे लाेग घराें से बाहर आरहे हैं, और बाजार जाने का कह रहे हैं उसके लिए भी प्लानिंग की जा रही है। हर वार्ड का रहवासी अपने जनप्रतिनिधि काे दवाई का पर्चा उपलब्ध करवा दे, जिससे उसके घर पर दवाई नि:शुल्क पहुंच सके। दवाई पहुंचाने में समाजसेवी शैलेंद्र सिंव्हल, नितिन अग्रवाल व अशाेक मेवाड़ा प्रशासन के साथ समन्वय कर रहे हैं। बैठक में केंट बाेर्ड वार्ड प्रतिनिधि लक्ष्मीकांता साेढ़ानी, मुजीब कुरैशी, अरूणा पांडेय, अशाेक वर्मा व कैलाशदत्त पांडेय उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Residents of Kentkarmis sent a list, rations and other materials arrived in half an hour


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XGQAiv
via IFTTT

No comments:

Post a Comment